कार्यालय कक्ष में जिला अनुकंपा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जांच उपरांत तीन आवेदकों की अनुकंपा नियुक्ति हेतु अनुशंसा की गई। मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को हर माह बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
आज कार्यालय वेश्म से वर्चुअल बैठक कर योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, SIR व जनगणना, आंगनबाड़ी संचालन, वित्तीय अनुशासन तथा पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य व विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी बकरीद को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।
@JharkhandCMO
झारखंड के जलप्रपात—जहाँ प्रकृति हर बूंद में संदेश देती है 🌊🌿
सुंदरता का आनंद लें, लेकिन सुरक्षा को न भूलें।
झारखंड सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें और झारखंड की अद्भुत सुंदरता का आनंद लें।
@JharkhandCMO#JharkhandTourism#SafeTourism
आज सभागार में जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं को सुना तथा प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया.
@JharkhandCMO@prdjharkhand
आज सभागार में सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों से विभाग की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं कि प्रगति की समीक्षा किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।(1/2)
@JharkhandCMO@prdjharkhand
समाहरणालय सभागार में गढ़वा जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों,मुखियागण, प्रमुखगणों के साथ बैठक कर क्षेत्र में चलाई जा रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। कार्य संचालन की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए और कार्यो में प्रगति लाकर ससमय पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
आज हो रहे NEET (UG) परीक्षा 2025 के दौरान विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से गढ़वा जिला मुख्यालय के दोनों परीक्षा केंद्रों का किया अवलोकन तथा दिए आवश्यक निर्देश।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM पहुंचे गढ़वा। मुख्यमंत्री ने श्री बंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर महाप्रभु से राज्य की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बंशीधर नगर, गढ़वा में आयोजित
दो दिवसीय श्री बंशीधर महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
आगामी 19 एवं 20 मार्च 2025 को श्री बंशीधर महोत्सव जिले में मनाया जाना है. इसी के निमित्त आज समाहरणालय परिसर से इसके प्रचार-प्रसार को लेकर जगरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
@JharkhandCMO@prdjharkhand@VisitJharkhand
माँ भारती के अनन्य साधक, देश के प्रथम CDS, 'पद्म विभूषण' जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
देश की सेवा एवं सुरक्षा हेतु आपकी प्रतिबद्धता और प्रयास सदैव वंदनीय रहेंगे।
प्रस्तावित बंशीधर महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा स्थल पर पहुंचकर विधि व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था,पार्किंग आदि का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
@JharkhandCMO@prdjharkhand