पंचायती राज चुनावों के संबंध में अभी नागौर आवास पर जोधपुर संभाग के राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार के सदस्यों ने मुलाकात कर फलोदी जिले के सह-प्रभारी रामरख बिश्नोई के विरुद्ध गंभीर शिकायतें प्रस्तुत कीं तथा भ्रष्टाचार और पार्टी विरोधी गतिविधियों से संबंधित साक्ष्य उपलब्ध करवाए।
प्राप्त शिकायतों के अनुसार, रामरख बिश्नोई ने भाजपा व कांग्रेस पार्टी के नेताओं से मिलकर व धनबल से प्रभावित होकर फलोदी जिले में पार्टी के दो प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न समय पर जमा नहीं करवाए जिसकी वजह से उनके नामांकन रद्द हुए वहीं, जोधपुर जिले में भी पार्टी के दो प्रत्याशियों के नामांकन रद्द होने के संबंध में शिकायतें सामने आई हैं।
यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन लोगों पर भरोसा करके उन्हें पार्टी के विस्तार और मजबूती की जिम्मेदारी सौंपी गई, उन्हीं के विरुद्ध पार्टी को नुकसान पहुंचाने जैसी गंभीर शिकायतें सामने आ रही हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी अनुशासन, निष्ठा और कार्यकर्ताओं के विश्वास से चलने वाला संगठन है। पार्टी के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रामरख बिश्नोई को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सभी पदों से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।
वहीं, पूर्व विधायक एवं जोधपुर व फलोदी जिले के प्रभारी दिलीप चौधरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा |
पार्टी इस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से आंतरिक जांच करवाएगी। जांच में जिन-जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मेरे लिए पार्टी का प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। किसी भी व्यक्ति को पद, प्रभाव या व्यक्तिगत स्वार्थ के आधार पर पार्टी के साथ विश्वासघात करने की छूट नहीं दी जा सकती। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान, संगठन की मजबूती और राजनीतिक शुचिता के लिए प्रतिबद्ध है। यहां पद से बड़ा संगठन है, व्यक्ति से बड़ा सिद्धांत है और किसी भी स्वार्थ से बड़ा पार्टी का हित है।
मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि संगठन को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने में कोई समझौता नहीं होगा।
आज बीकानेर से घड़साना जाते समय लाखुसर में स्थानीय नागरिकों व पार्टी परिवार के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया ,इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया और पंचायती राज चुनाव में @RLPINDIAorg के उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की |
कल शाम नागौर आवास पर पंचायती राज चुनावों को लेकर नागौर सहित विभिन्न जिलों से आए पार्टी परिवार के सदस्यों, जन - प्रतिनिधियों व ग्रामीणों से मुलाकात की व चुनावों को लेकर संवाद किया |
श्रीगंगानगर जिले के नरसिंहपुरा - मांझूवास में गौशाला के पास प्रस्तावित कचरा प्लांट के विरोध आयोजित विशाल जन- सभा स्थल से श्रीगंगानगर मुख्यालय की तरफ कूच |
जोधपुर शहर में पुलिस की दबिश के दौरान युवक सद्दाम अबासी की दर्दनाक मृत्यु का मामला अत्यंत दुःखद एवं गंभीर है।
दिवंगत सद्दाम अबासी का शव महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर की मोर्चरी में है और न्याय की मांग को लेकर परिजन एवं स्थानीय लोग आंदोलित हैं।
स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की कार्यशैली और कथित प्रताड़ना को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होना आवश्यक है |
एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
आज जोधपुर दौरे पर थे और दूसरी तरफ उनकी पुलिस पर एक युवक की मौत को लेकर गंभीर आरोप लग रहे हैं। क्या मुख्यमंत्री जी, जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की इस लापरवाह पुलिस टीम पर कार्यवाही करेंगे जिनकी वजह से मुस्लिम समाज के एक युवक की जान चली गई |
सरकार को मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल आंदोलित परिजनों एवं लोगों से सकारात्मक संवाद करना चाहिए और उनकी न्यायोचित मांगों पर गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए।
यदि आवश्यकता पड़ी तो मैं स्वयं जोधपुर आऊंगा |
@RajCMO@PoliceRajasthan
श्रीगंगानगर जिले के नरसिंहपुरा - मांझूवास में गौशाला के पास प्रस्तावित कचरा प्लांट के विरोध आयोजित विशाल जन -सभा के बाद आंदोलन समिति और प्रशासन के मध्य प्रथम दौर की वार्ता विफल हो गई है इसलिए हमने 15 मिनट बाद धरना स्थल से श्रीगंगानगर मुख्यालय कूच करने का निर्णय लिया है |
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी इस संघर्ष में स्थानीय नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है |
कल नागौर आवास पर नागौर नगर परिषद क्षेत्र सहित विभिन्न नगर निकायों के नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से निकाय चुनावों को लेकर शिष्टाचार मुलाकात हुई।
इस दौरान निकाय चुनाव की तैयारियों एवं स्थानीय जनहित के विभिन्न विषयों पर चर्चा की |