किसान आ गए... हमारे साथ खड़े होने के लिए दिल्ली पहुँच गए। 🌾🇮🇳
20 जुलाई सुबह 9:00 बजे, जंतर-मंतर से संसद तक होने वाले मार्च में किसान और छात्र एक साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।
जब अन्नदाता और विद्यार्थी एक साथ खड़े होते हैं, तो उनकी आवाज़ दूर तक सुनाई देती है।
जय जवान • जय किसान • जय विद्यार्थी। ✊🇮🇳
अभी शाम को 06:45 बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी जनआंदोलन में शामिल होने जा रहा हूं।
जनता की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलन प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष कर रहे लोगों के साथ खड़ा होना हम सभी का दायित्व है।
5 साल रोज़ाना 10 घंटे की तैयारी और औसतन ₹9 लाख - हर छात्र की मेहनत और उसके परिवार का त्याग।
10 साल में 152 पेपर लीक, सीट-नौकरी का रेट कार्ड, 0 सज़ा, 7.5 करोड़ युवाओं का बर्बाद भविष्य - System की हालत।
इस भ्रष्ट Education System को जड़ से बदलना होगा - बनानी होगी 21वीं सदी की परीक्षा व्यवस्था, स्वतंत्र और जवाबदेह संस्था जहां छात्रों को मिले पूरी सुरक्षा।
#ChhatronKiGoonj
RSSB नई 10th पास CET का विचार कर रहा है और ये लागू भी हो जाएगा ।।
इनसे पूछे कोई की आपको सिलेबस अंकभार जारी करने में जोर आ रहा है और नियम के नाम पर गुमराह पर गुमराह कर रहे हो 🤔🤔🤔
पोस्ट कितनी भी आए CUT OFf फिक्स रहती है
एक भी भर्ती बिना विसंगति अभी तक समय पर पूरी नहीं हुई ।।
सब भर्तियों में कुछ न कुछ रायता फेल जाता है और आगे ध्यान रखेंगे सुधार करेंगे कहकर मुद्दा डाइवर्ट कर दिया जाता है ।।
मनमर्जी और स्वर्णकाल चल रहा है
खास राजनीतिक नियुक्तियों और MLA ,MP सहित चुनाव लड़ने के लिए भी कोई CET लागू होती और उसका न सिलेबस बताया जाता न अंकभार और मनमर्जी से विसंगति डाली जाती फिर पता चलता पीड़ा क्या होती है
सरकार की लंका लगाने में RSSB का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहने वाला है जिसका आने वाले चुनाव परिणाम से पता चलेगा ।।
मनमर्जी तानाशाही
परीक्षा देने जा रहे एक छात्र के साथ राजस्थान रोडवेज़ के बस कंडक्टर द्वारा की गई मारपीट एवं अभद्र व्यवहार के विरोध में कल दोपहर 12:00 बजे जिला मुख्यालय, बाड़मेर पर एकत्रित होकर तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
सभी छात्र शक्ति से विनम्र आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं। 🙏
बाड़मेर से 2nd Grade एग्जाम देने जा रहा बेरोजगार स्टूडेंट के साथ की गई रोडवेज बस वालो की मारपीट निंदनीय है।
बेरोजगार स्टूडेंट्स दर दर की ठोकरे खाता हुआ सलेक्शन की उम्मीद लेकर रोडवेज बस स्टैंड आया वहां पर बस वालो ने उसके साथ मारपीट की...
आखिरकार बेरोजगार स्टूडेंट का कोई सुनने वाला नही है।
स्टूडेंट की मारपीट को लेकर वायरल वीडियो बाड़मेर का है।
घटना जारोड़ा (मेड़ता) की बताई जा रही है।
732 केवी लाइन का पोल लगाने का विरोध करने पर एक किसान को पुलिस थाने घसीटकर ले गई ,
यह बेहद चिंताजनक है।
खड़ी फसल में पोल लगाओगे तो कम से कम फसल का उचित मुआवजा तो दो। इतनी बड़ी हाई-टेंशन लाइन का काम सिर्फ पोल की जगह ही नहीं, आसपास की फसल भी बर्बाद करता है।
क्या किसान की मेहनत और खर्च की कोई कीमत नहीं?
विकास के नाम पर किसानों के साथ अन्याय बंद होना चाहिए।
@hanumanbeniwal@mansamirdha
बाडमेर वरिष्ठ अध्यापक भर्ती का पेपर देने जा रहे बेरोजगार युवक के साथ मारपीट निदनीय है..!!
रोडवेज बस कंडक्टर को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए लोकसेवक का आमजन के साथ ऐसा व्यवहार असहनीय है.!!
@RajCMO@BhajanlalBjp
बीजेपी-कांग्रेस एक ही है 🥹
पेपर लीक के 10 मामलों मे जो वांटेड है सुरेश ढाका, फरारी के 14 महिने में परिवार को सरकार के खनन विभाग ने 20 करोड़ का बजरी का ठेका दिया 😳
इससे साफ है पेपर माफियाओं और कांग्रेस-बीजेपी की बराबर साझेदारी है
@INCIndia@BJP4India@DrKirodilalBJP
कब तक छोटी मुर्गियां को पकड़ने का नाटक चलेगा
साहब आप तो ये बताओ माथुर गैंग ने आज तक कितनी OMR बदली ओर स्कैनिंग से नंबर बढ़ाए।
🙏🙏
क्या आप भी मिले हुए हो माथुर गैंग से , आपने SOG में ऐसा कौनसा केस दर्ज करवाया था कि उनको जमानत मिल गई।
@alokrajRSSB
राजस्थान राम भरोसे चल रहा है .......!
राजस्थान में सरकार कैसे चल रही है आपको खुद पता लग जाएगा......
हनुमान बेनीवाल जी ने कुछ समय पहले ही बोला था कि वर्तमान सरकार में ज्यादातर मंत्री नौसिखिए है जिनको किसी भी चीज का कुछ भी पता नहीं है.....
प्रमाण देख लों कि मंत्री कह रहे है कि मुझे अख़बार में खबर आने के बाद आपके माध्यम से पता लगा है कि सुरेश ढाका के पिता को करोड़ों की बजरी लीज आवंटित हुई है.....
@hanumanbeniwal@narendramodi@AmitShah
मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से पूछना चाहता हूं कि राजस्थान में भाजपा सरकार ने किसानों के लिए नया कानून बना दिया है क्या ? —"मुआवजा मांगोगे तो घसीटे जाओगे!"
बिना पुलिस कप्तान वाले जिले नागौर के जारोड़ा में 732 केवी बिजली लाइन के लिए पोल लगाने वाली एक कंपनी दौरान से उचित मुआवजे की मांग कर रहे किसान को पुलिस द्वारा घसीटकर थाने ले जाना बेहद शर्मनाक, अमानवीय और किसान विरोधी कृत्य है।
जिस अन्नदाता के दम पर सरकारें सत्ता तक पहुंचती हैं, उसी अन्नदाता को आज निजी कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए अपराधियों की तरह घसीटा जा रहा है। ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार में प्रशासन किसानों का नहीं, बल्कि कंपनियों का चौकीदार बन गया है।
अपनी जमीन बचाने और न्यायसंगत मुआवजा मांग रहे किसान को अपराधी की तरह घसीटकर थाने ले जाना लोकतंत्र नहीं, बल्कि औपनिवेशिक मानसिकता का परिचायक है।
मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि क्या राजस्थान में अब किसानों को अपनी जमीन बचाने और उचित मुआवजा मांगने का भी अधिकार नहीं रहा ? क्या पुलिस का काम किसानों को न्याय दिलाना है या कंपनियों के लिए रास्ता साफ करना ?
अंग्रेज भी किसानों की आवाज़ दबाने के लिए लाठी चलाते थे, आज राजस्थान की भाजपा सरकार पुलिस के दम पर वही तस्वीर दोहरा रही है । फर्क सिर्फ इतना है कि तब विदेशी हुकूमत थी, आज जनता के द्वारा चुनी गई सरकार ही किसानों के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है।
@RajCMO इस पूरे मामले की रिपोर्ट तलब कर कम्पनियों के मुनीम बनकर बैठे मेड़ता के उपखंड अधिकारी व किसान के साथ दुर्व्यवहार करने वाले
@NagaurPolice के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें और किसानों को उचित मुआवजा दिलवाया जाए तथा किसानों की सहमति के बिना किसी भी प्रकार का कार्य वहां नहीं किया जाए |
@PMOIndia@HMOIndia@RajGovOfficial
ये नकल कराने का मामला था या पेपर लीक? जिला प्रशासन या बोर्ड ने छुपाया या फौरन जांच शुरू की? आप ही निर्णय करें।
FIR हो गई है अब ये भी खुलासा होगा कि लाइट गुल हुई या करवाई गई।
वैसे बताया था न सभी परीक्षा कक्षों में 28 हजार CCTV लगे थे, इसलिए एविडेंस भी मिल गया।
सबसे इसे शेयर करो।