देहरादून में स्थित भगवान शिव को समर्पित टपकेश्वर महादेव मंदिर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों में से एक है। प्राकृतिक गुफा में स्थापित शिवलिंग पर निरंतर टपकती जलधारा इस पावन स्थल की विशिष्ट पहचान है।
देहरादून आगमन पर इस पावन मंदिर के दर्शन कर इसकी दिव्यता एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव अवश्य करें।