शिक्षक सिर्फ कर्मचारी नहीं,
परिवार का भी जिम्मेदारी होता है।
घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर TRE-3 शिक्षक
कब तक सहेंगे मजबूरी?
#TRE3InterDistrict अब जरूरी है।
#TRE3InterDistrict
“TRE-3 शिक्षकों को भी इंटर-डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर का समान अधिकार दिया जाए। भेदभावपूर्ण नीति तुरंत समाप्त हो और सभी TRE शिक्षकों के लिए एक समान ट्रांसफर व्यवस्था लागू की जाए।”
#TRE3InterDistrict
आज हालात ऐसे हैं कि
हजारों TRE3 शिक्षक सैकड़ों किलोमीटर दूर तैनात है
कोई बूढ़े माता-पिता की सेवा नहीं कर पा रहा
कोई अपने छोटे बच्चों को केवल छुट्टियों में ही देख पाता है
यह कोई विशेष मांग नहीं,
यह समानता और न्याय की मांग है।
यदि TRE-1 और TRE-2 को Inter District Transfer मिल सकता है,
तो TRE-3 को क्यों नहीं?#TRE3InterDistrict
ट्रांसफर” सिर्फ आदेश नहीं होता… वह घर लौटने का सपना होता है
जब किसी शिक्षक का ट्रांसफर अपने ज़िले या घर के पास होता है,
तो वह सिर्फ स्कूल नहीं बदलता —
वह अपनी माँ की आँखों की प्रतीक्षा,
बच्चों की मुस्कान,
और पत्नी के सूने आँगन में फिर से जीवन लौटाता है।
वर्षों तक दूर रहकर
किसी और के बच्चों को पढ़ाने वाला शिक्षक
आज अपने बच्चों के होमवर्क के पास बैठ पाएगा।
आज वह पिता, पति, बेटा
तीनों रूपों में फिर से ज़िंदा होगा।
यह सिर्फ दूरी कम होना नहीं है,
यह टूटे रिश्तों का जुड़ना है,
बुजुर्ग माता-पिता के काँपते हाथों में
फिर से सहारा आ जाना है।
जो इसे सिर्फ “पोस्टिंग” समझते हैं,
वे नहीं जानते कि
एक ट्रांसफर से
कितने घरों में दीपक जल जाते हैं।
आज घर लौटते हर शिक्षक को सलाम —
आप सिर्फ स्कूल नहीं,
अपनी पूरी दुनिया वापस पा रहे हैं। ❤️
#TransferTRE3
आज अख़बार में छपे समाचार ने TRE-3 शिक्षकों की वास्तविक पीड़ा को सामने ला दिया—
सैकड़ों शिक्षक 400–500 KM दूर पोस्टेड, परिवार से दूर रहकर भारी मानसिक व सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
अब शिक्षा विभाग से एक ही आग्रह — TRE-3 ट्रांसफर नीति जल्द लागू हो।
@psthakur96 @महासचिवजी
कृपया TRE-3 शिक्षकों का ट्रांसफर मुद्दा शिक्षा विभाग के समक्ष रखें। हजारों शिक्षक 400–500 KM दूर पोस्टेड हैं और भारी पारिवारिक व सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
TRE-1 व TRE-2 की तरह TRE-3 का भी ट्रांसफर जल्द शुरू हो — यही हमारी विनम्र अपील।
सभी tre-3 महिला शिक्षिकाएँ ट्रांसफर चाहती हैं, लेकिन आवाज उठाने में पीछे रहती हैं। कई 400+ KM दूर फँसी हैं, फिर भी शिक्षा विभाग जाकर संघर्ष नहीं करतीं। CL–SL की सुविधा होते हुए भी आंदोलन में सक्रिय भाग नहीं लेतीं।
ट्रांसफर तभी होगा जब महिलाएँ खुद आगे बढ़कर अपनी बात मजबूती से रखें, क्योंकि अधिकार बिना संघर्ष नहीं मिलता।
“#TransferTRE3 का मुद्दा जो ट्विटर पर जोरदार तरीके से उठाया गया था, वह अब अख़बारों में भी प्रकाशित हो चुका है। यह हमारी एकजुटता और लगातार प्रयासों का परिणाम है। इसी तरह आप सभी सक्रिय रहिए, आवाज़ उठाते रहिए — निश्चित ही जल्द हमें सफलता प्राप्त होगी।”