यूपी- सड़क पर गुंडागर्दी की यह तस्वीर कानपुर से आई है
इससे ज्यादा अराजक तस्वीर की कल्पना भी नहीं की जा सकती
जहां दो गुटों में भिड़ंत के बाद राहगीरों की गाड़ियों ही पत्थर बाजी कर दी गई हो
कैमरा मैन लग्जरी कार में बैठा है और भाजपा के 2 विधायक ई-रिक्शा में बैठे हैं
उत्तर प्रदेश में दिखावे और शूटिंग की नौटंकी युद्धस्तर पर जारी है
कहीं ऐसा न हो कि प्रधानमंत्री जी के सामने नम्बर कम हो जाएं, इसलिए हर दृश्य पूरी तैयारी के साथ शूट हो रहा है
स्मार्ट मीटर फेंके जा रहे- दे दनादन
फतेहपुर में लोग ज़्यादा बिल आने से परेशान थे
इसलिए घर से स्मार्ट मीटर उखाड़ लाए और पॉवर हाउस में फेंक दिए
वीडियो में कमेंट्री करने वाले को सुनिए
मध्य प्रदेश: शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे दिनेश लोधी ने ब्लैक थार से 5 लोगों को रौंद दिया, सभी घायल हो गए
थाने में दिनेश से पूछा गया– गाड़ी में ब्रेक नहीं था क्या?
दिनेश बोला– ब्रेक है, सायरन दे रहा हूं, हॉर्न दे रहा हूं तो आगे आगे लहरा काहे रहा है
बांके बिहारी में इतने श्रद्धालु होते हैं कि मंदिर छोड़िए, आसपास की गलियों तक में आप आराम से एक जगह खड़े नहीं हो सकते,
लेकिन अगर आपके पास पैसा हो तो आप मंदिर में भगवान के ठीक सामने भी आराम से रिंग सेरेमनी कर सकते है
“सर, कारण बताइये. सर, कारण बताइए”
लखनऊ में एक युवक परिवार के साथ रेस्टोरेंट में खाना खा रहा था
इतने में सादी वर्दी में (एक वर्दी में) कुछ पुलिस वाले आए और युवक को उठा ले गए
बच्चे को रोते हुए वीडियो में देखा जा सकता है
यूपी के बस्ती में पत्रकार वेदिक द्विवेदी एक पेट्रोल पंप पर रिपोर्टिंग करने पहुंचे थे
कैमरा ऑन था, पत्रकार अपना कम कर रहे थे. तभी पेट्रोल पंप के दबंग संचालक आए और पत्रकार के साथ मारपीट करने लगे
इटावा में चाय बेचने वाले शिवपाल को तीन महीने का 1.60 लाख रुपये का बिजली बिल मिलने से वह गहरे तनाव में आ गए
बिल ठीक कराने के लिए उन्होंने बिजली विभाग के कई चक्कर लगाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई
लगातार तनाव के चलते उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई