बेटे को कुर्सी दिलाने के लिए सर्वनाश पर उतारू कांग्रेस, एक बुजुर्ग मां को कुर्सी देने का मज़ाक उड़ा रही है 😃😃😃
उस बुजुर्ग मां को तो कुर्सी मिल गई, इस अयोग्य बेटे का क्या होगा
सरोजनीनगर में मजबूत हो रहा कनेक्टिविटी का आधार,
विकास की रफ्तार को मिल रहा नया विस्तार!
सरोजनीनगर में आवागमन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा ₹6.70 करोड़ की लागत से 4 लघु सेतुओं के निर्माण की नई सौगात मिली है।
सरोजनीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त पुलों एवं पुलियों के स्थान पर नए सेतु और बॉक्स कल्वर्ट के निर्माण से प्रभावित मार्गों और सेतुओं पर आवागमन की बाधाएं कम होंगी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को अधिक सुगम संपर्क मिलेगा।
सरोजनीनगर के विकास को निरंतर गति देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी का हृदय से आभार। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए सरोजनीनगर परिवार को हार्दिक बधाई।
#RajeshwarForSarojiniNagar
लखनऊ को “City of Scams” बनाने वाले आज LDA समाप्त करने की बात कर रहे हैं!
अखिलेश यादव जी, LDA को समाप्त करने की धमकी देने से आपके शासनकाल की जवाबदेही समाप्त नहीं हो जाएगी। लखनऊ की जनता जानना चाहती है कि सपा सरकार के समय LDA जनहित का नियामक था या प्रभावशाली builders की सुविधा का माध्यम?
अंसल–सुशांत गोल्फ सिटी परियोजना भले ही सपा सरकार से पहले प्रारम्भ हुई हो, लेकिन आपके पांच वर्षों के शासन में उसकी प्रभावी निगरानी क्यों नहीं हुई? LDA की प्रारम्भिक जांच और बैंकों से प्राप्त विवरणों पर आधारित प्रकाशित रिपोर्ट में 3,489 बंधक भूखंडों में से 2,747 की registry होने का आरोप सामने आया है। लगभग 411 एकड़ बंधक भूमि की जांच करनी पड़ी और जून 2025 तक अंसल से संबंधित मामलों की संख्या 224 FIRs तक पहुंचने की खबर थी।
जब कथित रूप से बंधक जमीन बेची जा रही थी, तब LDA, Revenue Department और Registration Department क्या कर रहे थे? Registry रोकने की व्यवस्था क्यों नहीं थी? हजारों homebuyers को अपनी जीवनभर की कमाई, possession, registry और basic amenities के लिए वर्षों तक क्यों भटकना पड़ा? जिम्मेदार अधिकारियों और उनके राजनीतिक संरक्षकों पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
JPNIC सपा सरकार की वित्तीय अव्यवस्था का दूसरा स्मारक है। प्रारम्भिक अनुमान से कई गुना बढ़कर लगभग ₹821 करोड़ खर्च होने के बाद भी परियोजना अधूरी छोड़ दी गई। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि सपा सरकार के समय सैकड़ों करोड़ रुपये की इस सार्वजनिक संपत्ति को कथित रूप से मात्र ₹3 करोड़ वार्षिक पर एक निजी agency को सौंपने की योजना बनाए जाने की बात सामने आई है।
यदि यह प्रस्ताव जनहित में था, तो उसके documents, valuation, tender conditions और beneficiary agency का पूरा विवरण सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया? ₹821 करोड़ की सार्वजनिक संपत्ति को ₹3 करोड़ प्रतिवर्ष पर देने की तैयारी किसके हित में थी—लखनऊ की जनता के या किसी चुनिंदा private group के?
इसके विपरीत वर्तमान व्यवस्था में open global tender के माध्यम से चुने गए operator को शेष ₹200–250 करोड़ का कार्य अपने खर्च पर पूरा करना, ₹25 करोड़ की performance guarantee देना, प्रारम्भिक भुगतान करना तथा संचालन शुरू होने के बाद ₹6 करोड़ वार्षिक—हर वर्ष 5% वृद्धि के साथ—LDA को देना होगा।
गोमती रिवरफ्रंट की भी यही कहानी रही। सरकार द्वारा विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, लगभग ₹167 करोड़ से शुरू बताई गई परियोजना पर करीब ₹1,400 करोड़ खर्च होने के बाद भी कार्य अधूरा रहा। Tendering, कार्य आवंटन और implementation से जुड़ी कथित अनियमितताएं जांच का विषय बनीं। नदी को प्रदूषण और sewage से मुक्त करने के बजाय दिखावटी निर्माण को प्राथमिकता क्यों मिली?
यही था सपा शासन का तथाकथित development model—
पहले घोषणा, फिर कई गुना बढ़ती लागत;
पहले प्रचार, फिर अधूरी परियोजना;
पहले builder को संरक्षण, फिर जनता को मुकदमे;
जनता के पैसे से संपत्ति बनाओ और फिर उसे कौड़ियों के मूल्य पर private hands को सौंपने की तैयारी करो!
इन विफलताओं की कीमत आज भी लखनऊ चुका रहा है। हजारों परिवारों की पूंजी फंसी, EMI और किराया साथ-साथ चला, colonies में सड़क, drainage, sewer और दूसरी सुविधाएं अधूरी रहीं तथा private developers की विफलताएं सुधारने का भार सरकार और जनता पर आ गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार आज उसी विरासत को सुधार रही है—homebuyers के हितों की रक्षा, बंधक भूखंडों की जांच, FIR एवं कानूनी कार्रवाई तथा वर्षों से अधूरी परियोजनाओं के व्यावहारिक समाधान की दिशा में कार्य हो रहा है।
संस्थाएं खराब नहीं होतीं; भ्रष्ट राजनीति, राजनीतिक हस्तक्षेप और builder–bureaucracy nexus उन्हें कमजोर करते हैं।
अखिलेश जी, आरोप लगाने से पहले उत्तर दीजिए—
बंधक भूखंडों की registries कैसे हुईं?
हजारों homebuyers क्यों ठगे गए?
₹821 करोड़ खर्च होने के बाद भी JPNIC अधूरा क्यों रहा?
उसे मात्र ₹3 करोड़ वार्षिक पर देने की योजना किसके हित में थी?
लगभग ₹1,400 करोड़ खर्च होने के बाद भी गोमती रिवरफ्रंट जांच का विषय क्यों बना?
और जिम्मेदार अधिकारियों पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
सपा सरकार ने लखनऊ को सुनियोजित विश्वस्तरीय राजधानी बनाने के बजाय अधूरी परियोजनाओं, विवादित जमीनों, पीड़ित homebuyers और कथित घोटालों का शहर बना दिया।
लखनऊ अब पीछे नहीं लौटेगा—
न गुंडाराज, न भ्रष्टाचार, न builder nexus!
जनता सपा का “City of Scams Model” देख भी चुकी है और भुगत भी चुकी है।
अर्जुनगंज मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका जी की बेटी के अस्वस्थ होने एवं अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर आज #टीम_राजेश्वर ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना।
इस दौरान माननीय विधायक डॉ. @RajeshwarS73 जी की ओर से उपचार हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया तथा बिटिया के शीघ्र स्वस्थ होने एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
यात्री द्वारा पैसे नहीं दिए तो उस पर रेजर से हमला किया। हिजड़ों का आतंक बढ़ता ही जा रहा हे अब ट्रेनों मे अब कोई आम यात्री सुरक्षित नहीं है। हिजड़ों पर ट्रेन में चढ़ने और यात्रियों से पैसे मांगने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाना चाहिए। @RPF_INDIA@RPFCR@rpfwr1@rpfnr_@ErRpf@rpfwcr@RailMinIndia
इनका असली दर्द यही है-“मुस्लिम हूँ,इसलिए ये नहीं मिला,वो नहीं मिला”
हामिद अंसारी साहब सब कुछ मिलने के बावजूद शिकायत खत्म नहीं होती।ज़रा पाकिस्तान और बांग्लादेश की तरफ भी देख लीजिए-दोनों देशों के 10 सबसे बड़े संवैधानिक-सत्ता के पदों पर कितने हिंदू हैं?
भारत में सत्ता से बाहर क्या हुए,RSS,हिंदू और मोदी ही हर परेशानी की वजह बन गए!
मोदी राज में पहला हक़ भारतीय नागरिक का है-धर्म देखकर नहीं नागरिकता देखकर। वह दौर गया जब सत्ता को किसी परिवार या मुस्लिम समुदाय की जागीर समझा जाता था।
20 साल... एक बेकसूर की पूरी जवानी जेल में बर्बाद हो गई और सिस्टम अब भी सोया है?
@India_NHRC तुरंत सरकार को मजबूर करे कि #VishnuTiwari को भारी मुआवज़ा दिया जाए.
जो साल छीने गए वो वापस नहीं आएंगे, पर सम्मान और गुज़र-बसर बहाल सरकार का फर्ज है. न्याय में देरी भी अपराध है..इस दिशा में काम कर रहे किसी वकील भाई से निवेदन है की विष्णु तिवारी की मदद की जाये और सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के सामने के सामने इस मामले को उठाये .
@indSupremeCourt@BhaiPreetSingh@barcouncilindia
मड़ाई खेड़ा निवासी श्री बबलू जी के बेटे और बेटी के टेंपो पलटने से गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही #टीम_राजेश्वर ने उनके आवास पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस दौरान पर माननीय विधायक डॉ. @RajeshwarS73 जी की ओर से परिवार को उपचार हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया तथा दोनों बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दोनों बच्चे जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच मुस्कुराते हुए लौटें।
मातृशक्ति का ऐसा अपमान देश कभी माफ नहीं करेगा!
छात्रों के वास्तविक मुद्दों को सुनने के बजाय राहुल गांधी के मंच से "माँ" शब्द पर ठहाके लगाना बेहद निंदनीय है।
इंदौर के मंच से दिखी यह घटिया सोच और संवेदनहीनता सीधे तौर पर हमारी संस्कृति का अनादर है।
आज डिजिटल युग में बच्चों की अनजाने में हुई एक छोटी-सी गलती भी उनके भविष्य और करियर पर गंभीर असर डाल सकती है। इसलिए हमारा मानना है कि बच्चों को समय रहते कानून और उसके प्रावधानों की सही जानकारी देना बेहद जरूरी है।
हमारा प्रयास है कि इंटरमीडिएट स्तर पर पूरे देश के सभी बोर्डों में कानून की पढ़ाई अनिवार्य हो, ताकि हमारे बच्चे अपने अधिकारों, जिम्मेदारियों और कानून की समझ के साथ आगे बढ़ें और अनजाने में होने वाली गलतियों से अपना भविष्य सुरक्षित रख सकें।
विश्व के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति के परिवार के साथ हों, दुनिया के सबसे महंगे निजी आवास ‘एंटीलिया’ में गणेश पूजा में हों, मोबाइल नेटवर्क से दूर पीलीभीत के जंगलों में कच्चे घरों में रहने वाले वनवासियों के बीच हों अथवा सरोजिनीनगर के किसी गांव की रामडोल यात्रा में—डॉ. राजेश्वर सिंह जी हर स्थान पर समान रूप से प्रसन्न, सहज और विनम्र दिखाई देते हैं।
वैभव हो या वनांचल, महानगर हो या गांव की मिट्टी - सबके प्रति समान सम्मान, संवेदना और आत्मीयता ही उनके बहुआयामी व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पहचान है!
माननीय विधायक डॉ. @RajeshwarS73 जी के कार्यालय में क्षेत्रवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना गया और संबंधित विभागों तक पहुँचाया गया। क्षेत्रवासियों की सेवा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए #टीम_राजेश्वर निरंतर कार्यरत है।
आज माननीय विधायक डॉ. @RajeshwarS73 जी के कार्यालय, पराग स्थित पर सेक्टर संयोजक श्रीमती बीनू मिश्रा जी को क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था के लिए #टीम_राजेश्वर द्वारा 2 स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराई गईं।
गढ़ी चुनौटी गांव में 150 गरीब परिवारों के घरों पर NGT के आदेश से संकट आया, तो हमने अधिवक्ता के रूप में स्वयं NGT में उनकी ओर से पैरवी कर आदेश पर रोक लगवाई। हमारा स्पष्ट मत था—तालाब का संरक्षण और सौंदर्यीकरण हो, लेकिन गरीबों के घर न उजड़ें।
इसी सोच के साथ तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से ₹25 लाख दिए। वहीं अंसल मामले में 5,000 से अधिक पीड़ित गृह खरीदारों की आवाज़ माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष उठाई, जिसके बाद 250 से अधिक मुकदमे दर्ज हुए।
जनहित की हर लड़ाई में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा रहना ही हमारा संकल्प है।
सरोजनीनगर मंडल के कटी बगिया चौराहा, बनी मोड़ स्थित ‘राधा स्वीट हाउस’ पर दुकान के संचालक श्री पंकज गुप्ता जी एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीय भेंट हुई। साथियों के साथ चाय-समोसे का आनंद लेते हुए क्षेत्र के विकास, स्थानीय व्यवसाय एवं जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद किया।
स्थानीय लोगों के बीच पहुंचकर उनकी आवश्यकताओं, सुझावों और अपेक्षाओं को समझना जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सरोजनीनगर परिवार के साथ यह आत्मीय जुड़ाव सेवा के संकल्प को निरंतर मजबूती देता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शिव शंकर सिंह शंकरी जी, श्री राजेश सिंह चौहान जी, श्री आशु शुक्ला जी, श्री कमल शुक्ला जी, मंडल अध्यक्ष श्री विवेक राजपूत जी, बूथ अध्यक्ष श्री सोनू तिवारी जी, सेक्टर संयोजक श्री राजू शुक्ला जी, बूथ अध्यक्ष श्री विजय वर्मा जी, लतीफ नगर प्रधान प्रतिनिधि श्री अजय शुक्ला जी, पूर्व पार्षद श्री रमाशंकर त्रिपाठी जी, पार्षद श्री के. एन. सिंह जी एवं बूथ अध्यक्ष श्री ए. पी. सिंह जी सहित स्थानीय सम्मानितजन उपस्थित रहे।
इतिहास के पन्नों में कुछ ऐसे विरले व्यक्तित्व जन्म लेते हैं, जो केवल सत्ता चलाने के लिए नहीं, बल्कि अपने कर्म, तप और अदम्य संकल्प से एक पूरे राष्ट्र की नियति बदलने के लिए आते हैं
आज हम भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस मना रहे हैं, माँ भारती के एक ऐसे सच्चे सपूत का वंदन , जिसने अपना कण-कण और क्षण-क्षण केवल देश की सेवा में समर्पित कर दिया है
वडनगर के एक साधारण बालक से लेकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के 'प्रधान सेवक' बनने तक की उनकी यात्रा, करोड़ों भारतीयों के लिए एक जीवित प्रेरणा है
यह यात्रा बताती है कि यदि हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्वाला हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है, उन्होंने केवल नीतियां नहीं बनाईं, बल्कि पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की आंखों के आंसू पोंछने का भगीरथ प्रयास किया है
उनकी दूरदर्शिता ने भारत के बुनियादी ढांचे और गरीब कल्याण को एक नई परिभाषा दी है
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
आमजन की पीड़ा सुनना, समाधान सुनिश्चित करना और अंतिम व्यक्ति तक शासन का संबल पहुंचाना ही 'जनता दर्शन' का मूल भाव है।
इसी भाव के साथ मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज @GorakhnathMndr परिसर में आयोजित 'जनता दर्शन' में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।
महाराज जी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक समस्या के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
मां भारती के गौरव को विश्व पटल पर नई ऊंचाई देने वाले, करोड़ों देशवासियों के विश्वास और कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
आपके निर्णायक नेतृत्व में भारत ने अनुच्छेद 370, भव्य राम मंदिर, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अनेक ऐतिहासिक संकल्पों को सिद्धि में बदला है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ भारत आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
महादेव और मां भारती से आपके दीर्घायु, आरोग्यमय एवं यशस्वी जीवन की करबद्ध प्रार्थना है। आपके नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प निरंतर साकार होता रहे।
जन्मदिवस की मंगलमय शुभकामनाएं, आदरणीय प्रधानमंत्री जी! 🙏
#HappyBirthdayModiJi