देश के युवाओं के सामने एक गंभीर बात रखना चाहता हूँ।
एक काम कीजिए - खुद Google कीजिए: “NEET 2024 की भयंकर चोरी के दौरान NTA का DG कौन था, और मोदी सरकार ने उसे आज कहां बैठाया है?”
देखा? समझ आया?
BJP इसी तरह आप जैसे लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को इनाम देती है - उनकी रक्षा करती है, ऊपर से उन्हें तरक्की देती है।
साफ़ है - मोदी जी और भाजपा आपके भविष्य की चोरी में ख़ुद साझेदार हैं।
जिस बाज़ार में आपकी मेहनत, आपके सपने नीलाम हो रहे हैं, उसका एक ही उसूल है - जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम।
I have written to the Prime Minister recording my dissent from the CBI Director selection process.
I cannot abdicate my constitutional duty by participating in a biased exercise.
The Leader of Opposition is not a rubber stamp.
आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के ओबीसी विभाग द्वारा देश के इतिहास में सामाजिक क्रांति के अगुआ महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 200वीं जयंती को 'वैज्ञानिक जाति जनगणना दिवस' के रूप में मनाया गया। इस दौरान एक भव्य और सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के OBC विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष @DrJaihind जी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel जी, राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी श्री @avinashpandeinc जी, राष्ट्रीय सचिव गण श्री जितेन्द्र बघेल जी, श्री शाहनवाज़ आलम जी व श्री सुशील पासी जी, झारखंड कांग्रेस प्रभारी श्री @KRajuINC जी, प्रभारी इंचार्ज, उड़ीसा कांग्रेस श्री @AjayLalluINC जी, सीएलपी लीडर श्रीमती @aradhanam70000 जी, राष्ट्रीय चेयरमैन-अनुसूचित जाति विभाग @AdvRajendraPal जी, प्रदेश अध्यक्ष- पिछड़ा वर्ग विभाग, यूपी कांग्रेस श्री @ManojYadavInc_ जी, परिवहन एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री, तेलंगाना श्री पोन्नम प्रभाकर जी, सदस्य-कांग्रेस कार्य समिति श्री कमलेश्वर पटेल जी, मा. सांसद श्री @rakeshrathorei जी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष,एनएसयूआई श्री वरुण चौधरी जी, पूर्व सांसद श्री रवि प्रकाश वर्मा जी, मा. विधायक श्री @VirendraUPCC जी, पूर्व मंत्री मसूद अहमद जी सहित कई वरिष्ठ नेताओं एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में महात्मा फुले जी के विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक न्याय, शिक्षा के प्रसार और वंचित वर्गों के अधिकारों की मजबूती पर बल दिया। साथ ही वैज्ञानिक जाति जनगणना को देश में समान अवसर और न्यायपूर्ण नीतियों के निर्माण के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं आमजन की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह संदेश दिया कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय और समता की लड़ाई को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है।
महात्मा फुले जी के विचार और संघर्ष हमें एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और प्रगतिशील भारत के निर्माण की प्रेरणा देते रहेंगे।
सभी देशवासियों को भगवान राम के जन्मोत्सव- चैत्र रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने अपनी जीवनलीलाओं से सत्य, साहस, संयम, सौम्यता, सेवा, त्याग, तपस्या, प्रेम, पराक्रम और धर्म पर अडिग रहने का संदेश दिया। वे भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के पथप्रदर्शक हैं। भगवान राम समस्त जगत का कल्याण करें। जय सियाराम!
सभी देशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह शुभ अवसर हमें सत्य, सदाचार, त्याग, मर्यादा, निष्ठा, नैतिकता, सेवा, न्याय और करुणा जैसे महान आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।
#RamNavami
"बस्ती में लोकतंत्र का गला घोंटा: किल्लत पर सवाल पूछा तो पत्रकार को पीटा—भाजपा के 'सुशासन' में सच बोलना गुनाह!"
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से आई यह खबर भाजपा सरकार के 'रामराज्य' की कलई खोल रही है। एक तरफ जनता डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत से त्राहि-त्राहि कर रही है, और जब एक पत्रकार इस जमीनी हकीकत को दिखाने पहुँचता है, तो उसे सरेराह मारा-पीटा जाता है।
मुख्यमंत्री जी, क्या यही है आपका 'भयमुक्त प्रदेश'? जहाँ अपराधी और दबंग इतने बेखौफ हैं कि वे चौथे स्तंभ पर हमला करने से भी नहीं हिचकते। क्या आपकी पुलिस केवल विपक्ष के नेताओं को रोकने के लिए है?
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव 'राम नवमी' की आप सभी को आत्मीय शुभकामनाएँ। श्री राम का जीवन केवल एक गाथा नहीं, बल्कि धैर्य, त्याग, साहस और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने का जीवंत दर्शन है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे और हमें एक न्यायप्रिय एवं समरस समाज के निर्माण की शक्ति प्रदान करे।
मेरठ में 'दबंगई' का कहर: सरेआम दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और भाजपा का 'कानून का राज' गायब!"
उत्तर प्रदेश के मेरठ से आई यह तस्वीर भाजपा सरकार के 'सुरक्षित प्रदेश' के दावों का वीभत्स चेहरा उजागर कर रही है। मोबाइल रिपेयरिंग जैसे मामूली विवाद में दलित समाज के लोगों को बेरहमी से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। आधा दर्जन लोग लहूलुहान हैं और दो की हालत गंभीर है—क्या यही भाजपा का वो 'रामराज्य' है जहाँ कमज़ोरों को सरेराह कुचला जा रहा है?
मुख्यमंत्री जी, कहाँ है आपका वो 'जीरो टॉलरेंस' और कहाँ है अपराधियों में पुलिस का खौफ? मेरठ की सड़कों पर दलितों का बहता खून चीख-चीखकर कह रहा है कि दबंगों के हौसले भाजपा राज में सातवें आसमान पर हैं। विज्ञापनों में 'भयमुक्त यूपी' का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार जवाब दे|
मुजफ्फरनगर में कांग्रेस नेता सलमान सईद द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों से मुलाकात हुई। कांग्रेस पार्टी हमेशा प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता के मूल्यों के साथ खड़ी है।
आज दिल्ली में हरीश राणा जी को अंतिम विदाई दी और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
एक दशक से भी अधिक समय तक बिस्तर पर असहनीय कष्ट झेलने के बाद, माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश से उन्हें 'इच्छा मृत्यु' मिली।
भावुक कर देने वाली बात यह है कि जाते-जाते भी उन्होंने अंगदान (Organ Donation) कर दूसरों को जीवन देने का महान कार्य किया।
उनके माता-पिता के त्याग और सेवा को शब्दों में बयां करना कठिन है, जिन्होंने इतने वर्षों तक साये की तरह अपने बेटे का साथ निभाया। उनके इस असीम धैर्य और ममता को मेरा शत-शत नमन।
बाबा विश्वनाथ दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति! 🙏
📍ग्रीन पार्क क्रिमेशन ग्राउंड, नई दिल्ली
नरेंदर भी गायब
सिलेंडर भी गायब
देश भर में LPG सिलेंडर के लिए लोग परेशान हैं
आज कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष @kharge जी और INDIA गठबंधन के सांसदों ने इस मुद्दे पर संसद परिसर में प्रदर्शन किया
"राजधानी में 'मिशन शक्ति' फेल: छात्रा से दरिंदगी, ब्लैकमेलिंग—कहाँ है भाजपा का सुशासन?"
उत्तर प्रदेश की नाक यानी लखनऊ में एक इंटर की छात्रा के साथ हुई यह नृशंसता भाजपा सरकार के 'सुरक्षित प्रदेश' के दावों का जनाजा निकाल रही है। पहले फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना और फिर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना—क्या यही है भाजपा का वो 'रामराज्य' जहाँ अपराधी बेखौफ होकर बेटियों का जीवन बर्बाद कर रहे हैं?
मुख्यमंत्री जी, विज्ञापनों में तो आप 'बेटियां निडर हैं' का ढिंढोरा पीटते हैं, लेकिन हकीकत में आपकी नाक के नीचे राजधानी में बेटियां दरिंदों के चंगुल में फंसी हैं। आपके एंटी-रोमियो स्क्वाड और पिंक बूथ क्या केवल कागजी आंकड़ों के लिए हैं?
जंग तो ख़ुद ही एक मसला है
जंग क्या मसलों का हल देगी
कहॉं हैं वो ‘अँधभक्त’ जो Ukraine War रुकवाने का credit अपने ‘पापा’ को दे रहे थे ?
कौन नहीं चाहता कि युद्ध-विराम हो ?
पर हमारे PM खुद इतने compromised हैं कि भाषण में एक बार अमेरिका या इज़राइल का नाम तक नहीं ले पाए !
मोदी जी आज LPG, LNG, PNG के जाल में उलझा रहे हैं, कुछ दिन पहले ‘नाली की गैस’से पकौड़े तलवा रहे थे !
"हम सब मिलकर अपने संविधान की रक्षा करेंगे। संविधान की रक्षा ही भारत के आदिवासियों, गरीबों और मज़दूरों की रक्षा है। अगर यह संविधान खत्म हो गया, तो हमारे पास कुछ भी नहीं बचेगा।"
- राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष
"राजधानी लखनऊ में 'जंगलराज' का तांडव! सरेराह गला रेतकर हत्या और भाजपा का 'सुरक्षित यूपी' का दावा तार-तार!"
उत्तर प्रदेश की नाक यानी राजधानी लखनऊ में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें पुलिस का रत्ती भर भी खौफ नहीं रहा। मैदान में एक युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई और पास में पड़ी शराब की बोतलें चीख-चीखकर कह रही हैं कि अपराधी कितनी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी, कहाँ हैं आपके वो 'स्मार्ट सिटी' के हाई-टेक सीसीटीवी और कहाँ है आपका वो 'जीरो टॉलरेंस'? जब राजधानी के मैदानों में लाशें मिलने लगें, तो समझ लेना चाहिए कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह वेंटिलेटर पर है। विज्ञापनों में 'अपराधी थर-थर कांप रहे हैं' का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार जवाब दे— आखिर लखनऊ की जनता अब घर से बाहर निकलने में भी क्यों डर रही है?