The world has entered a volatile phase. Stormy seas lie ahead.
India’s oil supplies are under threat, with more than 40% of our imports transiting the Strait of Hormuz. The situation is even worse for LPG and LNG.
The conflict has reached our backyard, with an Iranian warship sunk in the Indian Ocean. Yet the Prime Minister has said nothing.
At a moment like this, we need a steady hand at the wheel.
Instead, India has a compromised PM who has surrendered our strategic autonomy.
पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बीकानेर से सांसद रहे श्री रामेश्वर डूडी का निधन बेहद दुखद है। करीब 2 साल तक बीमार रहने के बाद इतनी अल्पायु में उनका जाना हमेशा खलता रहेगा। यह मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर एक आघात है।
श्री रामेश्वर डूडी ने अपनी हर भूमिका का निर्वहन अच्छे से किया। वो मेरे साथ सांसद, विधायक और हमारे नेता प्रतिपक्ष रहे। किसान वर्ग के लिए वो हमेशा काम करते रहे।
मुझे याद है कि दौरा पड़ने से कुछ दिन पूर्व ही वो मेरे से मिलने आए थे और हमारे बीच लम्बी बातचीत हुई थी। हमने उनके इलाज के लिए बेहतर से बेहतर प्रबंध किए। एक सक्रिय जीवन जीने वाले डूडी जी का ऐसे बीमार होना हम सबके मन को कचोटता था।
मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।
राजस्थान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं किसान नेता रामेश्वर डूडी जी के निधन की ख़बर अत्यंत दु:खद है। उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
लंबे समय से अस्वस्थ डूडी जी का निधन समाज, राजस्थान की राजनीति और कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।
वो एक सच्चे किसान हितैषी थे, जिनके संघर्ष से प्रदेश में किसानों के कर्ज माफ हुए। उन्होंने सामाजिक एवं जन सेवा में रहते सदैव आमजन और दलित-पिछड़ों की आवाज़ को बुलंद किया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं दु:ख की मुश्किल घड़ी में डूडी परिवार को संबल प्रदान करें। @SushilaDudiMLA
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शासन में भारत चौतरफा घिर रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प लगातार भारत के खिलाफ अनर्गल बोल रहे हैं। ट्रम्प अभी तक 30 बार भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाने का दावा कर चुके हैं। अब वो भारत के व्यापारिक हितों के खिलाफ फैसले कर रहे हैं। इस सबके बावजूद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एक बार भी उनका नाम लेकर अपना बयान नहीं दे सके हैं।
चीन और पाकिस्तान अब खुलकर भारत के खिलाफ साथ आ चुके हैं। हमारी सेनाओं ने मजबूती से उनको मुंहतोड़ जवाब दिया परन्तु राजनैतिक एवं राजनयिक मोर्चे पर भारत अकेला पड़ गया। यह मोदीजी की असफलता है।
मोदीजी संसद में भी स्पष्ट जवाब देने की बजाय बातें घुमाते दिखे। उनकी सरकार देशहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संसद में बहस तक नहीं कर पा रही है।
नौकरी देने में मोदीजी पूरी तरह विफल हुए हैं। बेरोजगारी से युवाओं में हाहाकार मचा हुआ है।
56 इंच के सीने का दावा करने वाले श्री नरेन्द्र मोदी एक कमजोर प्रधानमंत्री साबित हो रहे हैं।
मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi से अपील करता हूं कि सभी राजनीतिक दलों में सम्मानित डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार तथा स्मारक के लिए विशेष जगह आवंटित कर यादगार स्मारक बनाए जिससे आने वाली युवा पीढ़ी उनके व्यक्तित्व के बारे में जान सके एवं उनसे प्रेरणा ले सके।
डॉ. मनमोहन सिंह का देश के विकास में अद्वितीय योगदान रहा। देश का सबसे बड़ा आर्थिक सुधार आर्थिक उदारीकरण उनके कार्यकाल में हुआ जिससे भारत एक आर्थिक शक्ति बना है। डॉक्टर साहब की बदौलत भारत 2008 की वैश्विक मंदी से बचा जिससे भारत की अर्थव्यवस्था सुरक्षित रहे और करोड़ों लोगों की आजीविका सुरक्षित रही। उनके नेतृत्व में भारत-अमेरिका के बीच सिविल परमाणु करार हुआ जिसका लाभ आने वाले लम्बे समय तक देश को मिलता रहेगा।
भारत के पहले और अभी तक के एकमात्र सिख समुदाय से आने वाले प्रधानमंत्री थे। पूरी दुनिया में डॉ मनमोहन सिंह जी का सम्मान था। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का कहना है कि जब डॉ मनमोहन सिंह जी बोलते थे तो पूरी दुनिया सुनती थी। देश के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में अपना पूरा जीवन अर्पित कर देने वाले डॉ मनमोहन सिंह जी की आखिरी विदाई बेहद सम्मानजनक एवं गरिमापूर्ण होनी चाहिए।
केन्द्र सरकार ने डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करने का आदेश निकाला है जो उनके महान व्यक्तित्व के अनुरूप नहीं है।
2010 में जब पूर्व उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत का देहांत हुआ तो हमारी सरकार ने पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर उनके अंतिम संस्कार के लिए जयपुर के विद्याधरनगर में विशेष जगह दी एवं वहां उनका स्मारक बनाया। इस निर्णय की सबने सराहना की थी।
मैं सभी कांग्रेस उम्मीदवारों, मतगणना प्रक्रिया में शामिल एजेंट्स, ARO, RO एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगा कि सुबह समय पर मतगणना स्थल पर पहुंचे एवं आखिरी वोट की गिनती होने तक काउंटिंग टेबल को ना छोड़ें।
फॉर्म 17-सी और EVM के कुल वोटों की संख्या का मिलान करें एवं मिलान ना होने पर संबंधित अधिकारियों से आपत्ति दर्ज करवाएं।
सभी कांग्रेस विधायक एवं विधानसभा प्रत्याशी भी लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन एवं उत्साहवर्धन के लिए मतगणना स्थल (जिला मुख्यालय) पर पहुंचे।
एग्जिट पोल से केवल भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया गया है जबकि हम सबने जनता के बीच जाकर उनकी आवाज सुनी है जो भाजपा के खिलाफ है। आप पूरे उत्साह एवं सकारात्मकता से मतगणना करवाएं। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन की जीत होना देशहित में है।
आज दिनांक 05 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 11:00 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, इंदिरा गांधी भवन - स्टेशन रोड़, जयपुर में कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित विधायक दल की बैठक संपन्न हुई।
Hon'ble Congress President has appointed AICC Observers to coordinate the meetings of the Congress Legislature Party, in the following states, with immediate effect.
The Central Election Committee has selected the following persons as Congress candidates for the ensuing elections to Rajasthan Assembly.
केंद्रीय चुनाव समिति ने राजस्थान विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए निम्नलिखित व्यक्तियों को कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुना है।
Gender, caste, communalism, class, decentralization. Beyond good intentions, what attitudes are needed to advance the politics of the Constitution/ Congress? Just concluded a 4-day discussion with 65 amazing workers at our second Sankalp workshop. Jai Jagat!
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन(RGPRS) के नवनियुक्त पदाधिकारियों को RGPRS के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सी.बी.यादव ने RGPRS की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी एवं प्रदेशप्रभारी श्री रोशन राकवार जी की सहमति से कार्य आवंटन किया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारीगणों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं।
धरियावद में हुआ अमानवीय कृत्य नितांत असहनीय और घोर निंदनीय है। आज धरियावद पहुंचकर पीड़िता से मिले और उन्हें ढांढस बंधाते हुए यह विश्वास दिलाया कि प्रशासन और पूरा प्रदेश इस संवेदनशील घड़ी में आपके साथ है।
राजस्थान की यह बेटी बहुत बहादुर है और इन दर्दनाक लम्हों का उन्होंने बहुत हिम्मत से सामना किया।
यह एक अत्यधिक गरीब आदिवासी परिवार है जिसकी स्थिति देखकर मैं व्यथित हो गया।
पीड़ित को 10 लाख रु की वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देने का ऐलान उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दृष्टि से किया गया है।
लोकप्रिय नेता, लालू जी से उनकी सीक्रेट रेसिपी और ‘राजनीतिक मसाले’ पर दिलचस्प बातचीत हुई।
ग़रीबों, वंचितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के लिए INDIA की सोच एक है - समानता, प्रगति और सशक्तिकरण।
लालू जी से मेरी ख़ास मुलाक़ात का पूरा वीडियो यूट्यूब पर देखें: https://t.co/5RbVDqVfY0