भोपालगढ़ क्षेत्र के आसोप में टॉवर फांटा से दियावड़ी तक ग्रेवल सड़क पर जगह जगह गहरे गड्ढे होने के कारण आम राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है स्थानीय जनप्रतिनिधि बिल्कुल भी ध्यान दे रहे। तथा जल्द से जल्द सड़क का डामरीकरण करवाए जाए।
@KumariDiya@RajCMO@ppchaudharybjp
राजस्थान में गर्भवती महिलाओं की सरकारी हॉस्पिटल में डॉ की लापरवाही के कारण हर दिन मृत्यु हो रही है और सरकार जवाबदेही से भाग रही है और स्वास्थ्य मंत्री सवाल से दूरी बना रहे है तथा मंत्री जी का बयान और आचरण दुर्भाग्यपूर्ण है कृपया संज्ञान लेवे।
@PMOIndia@JPNadda@AmitShah@RajCMO
सरकार हॉस्पिटल को खुली छूट दे रखी है जनता को जितना हो सक उतना लुट जाए और गरीब मजदूर किसान के साथ बहुत बुरा होता है और मरीज को समय पर नही तो अच्छा इलाज मिलता है तथा सरकारी हॉस्पिटल में डॉ अपनी सेवा से भाग रहे है तथा सरकार समय रहते संज्ञान लेवे ।
@RajCMO
सिर्फ़ पैर टूटा था... लेकिन अस्पताल की वजह से परिवार हमेशा के लिए टूट गया।
इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुँचा एक परिवार, लेकिन इलाज के नाम पर लाखों रुपये का बिल और अंत में अपनों को खोने का दर्द मिला।
आजकल कुछ प्राइवेट अस्पतालों में मानवता से ज़्यादा मुनाफ़ा दिखाई देता है। मरीज को ज़रूरत के हिसाब से नहीं, बल्कि जेब के हिसाब से देखा जाता है। अनावश्यक टेस्ट, महंगा इलाज और भारी-भरकम बिल... आखिर यह कब तक चलेगा?
स्वास्थ्य सेवा कोई कारोबार नहीं, बल्कि सबसे बड़ा धर्म है।
अगर इलाज के नाम पर किसी परिवार की जमा-पूंजी खत्म हो जाए और फिर भी मरीज को न बचाया जा सके, तो यह सिर्फ़ एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की चिंता का विषय है।
समय आ गया है कि इलाज के नाम पर होने वाली लूट पर सख्त निगरानी हो और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।
श्रीहरि भगवान विष्णु जी की उपासना के पावन पर्व 'निर्जला एकादशी ' की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान विष्णु आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनाएं रखे।
#निर्जला_एकादशी
किसानों की मुख्य समस्या आवारा गौवंश और जंगली सूअर व नीलगाय जो की फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा रहे है सरकार गौवंश की प्रजनन दर पर नियंत्रण करना चाहिए और आवारा गौवंश को नन्दी गौशाला में रखने की उचित व्यवस्था करनी चाहिए तथा आपसे अनुरोध है कि कृपया संज्ञान लेवे।
@BhajanlalBjp@RajCMO
जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक, साहस व मानवीय मूल्यों की प्रतिमूर्ति संपूर्ण पितृ-शक्ति को सादर वंदन।
पिता केवल एक शब्द नहीं बल्कि परिवार और समाज का वह सुदृढ़ आधार स्तंभ हैं, जो अपनी मूक तपस्या से हमारे सपनों को साकार करते हैं।
#Happyfathersday2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
योग हमें संतुलित, सुखी और स्वस्थ जीवन की राह दिखाता है। आइए, इसे अपनाकर जीवन को समृद्ध बनाएं।
#InternationalYogaDay
ग्राम पंचायत दियावड़ी में पीने योग्य पानी की बहुत किल्लत है नल से पानी की बूंद भी नही आ रही है और पाइप लाइन जगह जगह से टूटी हुई है सरकारी नलकुभ काफी महीनों से बंद पड़े है स्थानीय प्रशासन बिल्कुल भी ध्यान नही दे रहा है कृपया संज्ञान लेवे।
@hanumanbeniwal@DangaRewant@DmNagaur
माँ का आशीष हर दु:ख का कवच है,
माँ ईश्वर का वरदान है,
माँ रचयिता है,
माँ ही संसार है।
मातृ दिवस के अवसर पर समस्त मातृ शक्ति को मेरा प्रणाम 🙏
#MothersDay
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।
इस शुभ अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध जी के जीवन से प्रेरणा लेकर प्रेम, अहिंसा और सद्भावना के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है और राजस्थान के चिकित्सा मंत्री जी के गृह जिले नागौर की स्वास्थ्य सेवाएं ICU में है | क्या राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कोई आवश्यक कदम उठाएंगे ?
सरकार को प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मिशन मोड पर कार्य करने की जरूरत है |
#विश्व_स्वास्थ्य_दिवस
@avadheshjpr उनके खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नही हुई है राज्य सरकार और पार्टियां दोनों उनके बचाव कर रही है और न्यूज चैनल भी शांत हो गया है जांच कमेटी भी जनता को गुमराह कर रही है जनता की खून पसीना की कमाई को लुट रहे माननीय और अधिकारी सब मिले हुए है
आपके हमारे आस-पास ऐसे कई बच्चे मौजूद हैं, जो काबिल तो हैं, लेकिन संसाधनों की कमी की वजह से आगे नहीं बढ़ पाते.
ऐसे ही होनहार बच्चों को ध्यान में रखते हुए जयपुर स्थित Ceramic एकेडमी ने एक प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके माध्यम से ये इंस्टीट्यूट सरकारी स्कूलों से 12वीं पास करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सिविल सर्विसेज की तैयारी बिल्कुल नि:शुल्क करवाएगा।
यदि आपके घर-परिवार में ऐसे बच्चे जो योग्य भी हैं और अफसर बनने का सपना भी देखते हैं, उनके लिए ये एक बड़ा मौका साबित हो सकता है.
ये मैसेज अपने उन छोटे-भाई बहिनों तक जरूर पहुंचाएं...
आप सभी को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति, शक्ति और समर्पण के प्रतीक पवनपुत्र का जीवन हमें हर संकट का सामना करने और उससे पार पाने की प्रेरणा देता है |
जय बजरंग बली
#hanumanjanmotsav
खींवसर के भाजपा विधायक सहित राजस्थान विधानसभा के तीन विधायकों द्वारा विधायक निधि से राशि स्वीकृत करने के एवज में रिश्वत / कमीशन लेने से जुड़े मामले को आज लोक सभा के शून्य काल में उठाया और केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए ऐसे भ्रष्ट आचरण में संलिप्त विधायकों को बर्खास्त करने की मांग की क्योंकि इन विधायकों ने न केवल लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाई है, बल्कि जनता के विश्वास को भी गहरा आघात पहुंचाया है | विधायक निधि जारी करने के एवज में रिश्वत लेने और कमीशन लेने के खेल को समाचार पत्र ने तथ्यों और सबूतों के साथ प्रकाशित किया ,चैनलों ने भी उस स्टिंग को दिखाया, जिसमे भाजपा के एक विधायक ने तो स्टिंगर से दस लाख रूपये घर बुलाकर रिश्वत के रूप में लिए | जनता विधायकों और सांसदों को अपने प्रतिनिधि के रूप में चुनती है ताकि हम उनके अधिकारों की रक्षा करें और उनके हितों के लिए कार्य करें,लेकिन जब जनप्रतिनिधि स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र की नींव को कमजोर करता है ऐसे में यदि ऐसे आचरण पर कठोर कार्रवाई नहीं की जाती, तो यह संदेश जाएगा कि भ्रष्टाचार को सहन किया जा सकता है। मैने सदन में कहा कि प्रधानमंत्री जी कहते है कि न खाऊंगा न खाने दूंगा मगर जब उनकी पार्टी के विधायक के ऐसे कृत्य सामने आते है और उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती है पीएम की मंशा पर जनता सवालिया निशान खड़ा करती है |