Nationalist | Youth Activist | Former City Head student for seva (ABVP) | Founder- Ek Kadam madad ki or Seva Samiti | convener - Traffic Mitra Campaign
मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री @ChouhanShivraj जी से इंदौर के विज़नरी युवा महापौर श्री @advpushyamitra जी के नेतृत्व में सौजन्य भेंट करने का शुभावसार प्राप्त हुआ…..मुख्यमंत्री जी से सस्नेह आशीष प्राप्त कर, सूक्ष्म संवाद द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त किया..!
वार्ड क्रमांक 41 में पार्षद प्रणव मंडल जी के साथ क्षेत्रवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बगीचे के सौंदर्यीकरण एवं ड्रेनेज लाइन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
क्षेत्र के विकास, स्वच्छता एवं बेहतर आधारभूत सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य जारी है, ताकि नागरिकों को एक स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान से प्रेरित होकर मैंने संकल्प लिया है कि प्रत्येक सप्ताह एक दिन “नो कार डे” के तहत दो पहिया वाहन अथवा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर अपने सभी कार्यालयीन एवं दैनिक कार्य पूर्ण करूंगा।
इसी क्रम में आज दो पहिया वाहन से शहर के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण एवं कार्यालयीन गतिविधियां संपन्न कीं।
इंदौरवासियों से भी आग्रह है कि सप्ताह में कम से कम एक दिन कार का उपयोग कम कर सार्वजनिक परिवहन अथवा दो पहिया वाहन अपनाएं। ईंधन बचत, प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह छोटा प्रयास एक बड़े बदलाव का माध्यम बन सकता है।
आज सुबह जोन क्रमांक 14, जोन क्रमांक 15, चंदन नगर एवं सिरपुर तालाब क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था एवं सड़क मीडियन के सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया।
बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए सफाई मित्रों का उत्साहवर्धन किया एवं नागरिकों से संवाद कर सुझाव प्राप्त किए।
सार्वजनिक स्थानों पर पालतू कुत्तों के मल से गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए। स्वच्छ इंदौर बनाए रखने में नागरिक सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है।
Traffic Mitra अभियान के अंतर्गत हमारे पास 3 वर्षों का अनुभव और विस्तृत योजना भी है। यदि देशभर में सप्ताह में एक दिन NO CAR DAY का आह्वान हो, तो यह ईंधन बचत, ट्रैफिक सुधार और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम हो सकता है। @PMOIndia
मा. प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, आपने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के बीच पेट्रोल की बचत और आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर जोर दिया है।
इंदौर पिछले 3 वर्षों से स्वैच्छिक NO CAR DAY को अपनाकर इसके सकारात्मक परिणाम देख रहा है।
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित “Clean Indore Save Water Cyclothon” में सहभागिता कर जल संरक्षण का संदेश दिया।
नेहरू स्टेडियम से आयोजित इस साइक्लोथान के माध्यम से नागरिकों को पानी बचाने, वर्षा जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए संसाधनों को सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया गया।
इस दौरान जल कार्य प्रभारी श्री अभिषेक शर्मा बबलू जी सहित बड़ी संख्या में साइकिलिस्ट और नागरिक उपस्थित रहे।
स्वच्छता के साथ अब जल संरक्षण में भी इंदौर को नंबर वन बनाना हमारा लक्ष्य है।
आज सुबह एयरपोर्ट रोड एवं राजमोहल्ला क्षेत्र का स्वच्छता निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
चौराहों की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और स्थानीय आवश्यकताओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने, ताकि व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सके।
चुनाव के रुझान साफ बता रहे हैं, देश का भरोसा भाजपा के साथ है।
पश्चिम बंगाल में भी इस बार बदलाव तय है, कमल खिलने को तैयार है और एक नया इतिहास बनने जा रहा है।
देपालपुर दौरे के साथ ये सकारात्मक संकेत एक सुखद संयोग भी बनते दिख रहे हैं।
जय भाजपा, तय भाजपा। 🇮🇳
#BJP#BengalElection #bengalchoosesbjp
आज स्वच्छ शहर जोड़ी (SSJ) के अंतर्गत देपालपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ।
शहर की स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण, RRR सेंटर का अवलोकन, ट्रेंचिंग ग्राउंड की समीक्षा एवं नागरिकों के साथ स्वच्छता संवाद के माध्यम से जनभागीदारी को और मजबूत करने का प्रयास किया।
इंदौर की स्वच्छता मॉडल को साझा करते हुए देपालपुर के साथ मिलकर बेहतर व्यवस्थाओं की दिशा में एक सार्थक पहल।
पश्चिम बंगाल से आ रहे रुझान स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि जनता ने बदलाव और विकास के पक्ष में अपना मन बना लिया है।
यह जनसमर्थन एक प्रचंड और ऐतिहासिक जनादेश की ओर अग्रसर है।
विश्वास है कि यह परिणाम बंगाल में नए युग की शुरुआत करेगा।
जय भाजपा, तय भाजपा। 🇮🇳
#bjp#bengalelection
भाजपा कार्यालय में चुनावी रुझानों के बीच जश्न मनाया गया।
असम और बंगाल से आ रहे ऐतिहासिक रुझानों ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा भर दी।
जनता का विश्वास, विकास की दिशा।
जय भाजपा, तय भाजपा।
एक संकल्प, एक विचार और निरंतर संघर्ष का परिणाम… आज साकार हुआ।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों से प्रेरित यह जनादेश केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि ऐतिहासिक परिवर्तन का प्रतीक है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड बहूमत- विकास, विश्वास और नए युग की शुरुआत। 🇮🇳
यह जीत एक विचार की है, एक संकल्प की है… और एक नए भविष्य की शुरुआत है।
#BJPSweepsBengal #ElectionResult2026
@BJP4India
46 years of BJP, captured in just 46 seconds 🚩
From ideology to development, from service to commitment, this journey reflects trust, dedication, and a relentless focus on nation first.
@BJP4MP@BJP4India#BJP#47YearsOfNationFirst
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय पर ध्वज फहराया एवं आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
यह दिवस हमें संगठन की विचारधारा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम के संकल्प को और सशक्त करने की प्रेरणा देता है।
#47YearsOfNationFirst
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भगवान परशुराम मंडल, मानपुर (महू, जिला इंदौर ग्रामीण) में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।
संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और जनसेवा के संकल्प को सशक्त बनाने का अवसर मिला।
माँ नर्मदा जल के चतुर्थ चरण के भूमिपूजन के इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित कलश यात्रा में सम्मिलित हुआ एवं माँ अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
माँ नर्मदा की कृपा से इंदौर निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहे। 🙏
इंदौर के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण।
आज माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के करकमलों द्वारा माँ नर्मदा जल के चतुर्थ चरण का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ, जो शहर की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2045 तक की जल आपूर्ति को सशक्त और सुनिश्चित करेगा।
इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के माध्यम से 24x7 जलापूर्ति, अतिरिक्त जल उपलब्धता, विस्तृत पाइपलाइन नेटवर्क, नई ओवरहेड टंकियों का निर्माण और लाखों घरों तक जल कनेक्शन सुनिश्चित किए जाएंगे। साथ ही शहर के आसपास के क्षेत्रों और ग्रामों को भी इसका लाभ मिलेगा।
यह परियोजना इंदौर के सतत विकास, बेहतर जीवन स्तर और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत आधार तैयार करेगी।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विज़न को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाले समय में इंदौर को और अधिक सक्षम, व्यवस्थित और समृद्ध बनाएगा।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों से प्रेरित संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में आज मंडल प्रशिक्षण वर्ग में सहभागिता की।
28–29 मार्च 2026 को एफ.आर. ग्रीन, इंदौर में आयोजित इस प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं नेतृत्व कौशल से सुसज्जित किया जा रहा है।
सशक्त कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन की नींव होते हैं — इसी संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ते हुए।
भाजपा कार्यालय में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर सभी साथियों को बधाई दी।
सभी इंदौरवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ।