Official handle of @RLDparty Dist Unit Sonbhadra,U.P, Political Organization dedicted to upholding cause/idea of Ch Charan Singh,खुशहाल किसान,समृद्ध हिंदुस्तान
25 तुगलक रोड, नई दिल्ली स्थित आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी से विभिन्न क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने मुलाकात की।
#TeamRLD
स्वागतम..
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष -एश्वर्य राज सिंह के प्रथम आगमन पर
13 अगस्त..स्वागत समारोह में
चारबाग .....से....पार्टी मुख्यालय
आप सभी साथी सादर आमंत्रित हैं..
@ChandanChauhanS@exmladilnawaz@jayantrld@RLDparty
#सोनभद्र
जनपद बस्ती में RLD सोनभद्र के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री ऐश्वर्य राज सिंह जी से मुलाकात कर शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही परम आदरणीय राजमाता बस्ती श्रीमती आशिमा सिंह जी का स्नेहिल सानिध्य प्राप्त किया।
@jayantrld@RajSinghBastiUP@RLDSpeaks
Had a fruitful interaction with Hon’ble Members of Parliament on #PMSETU today.
We discussed progress of the scheme and, importantly, how we can work together to make our Government ITIs stronger, more modern and better connected to the aspirations of our young people.
The inputs and suggestions from Hon’ble MPs will help us take this mission forward with greater focus and impact.
@MSDESkillIndia@DGT MSDE
#Skilllndia
When women rise, possibilities rise.
When women lead, nations progress.
The Shakti Awards 2026 celebrate women who are turning their skills into strength, aspirations into action, and dreams into impact!
रांची में चल रहे छात्र आंदोलन को हेमंत सोरेन जी की सरकार को गंभीरता से लेते हुए छात्रों की जायज़ मांगों पर संवेदनशीलता और सकारात्मकता के साथ विचार करना चाहिए।
JPSC/JSSC की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित होना बेहद आवश्यक है। युवाओं के भविष्य से जुड़ी किसी भी भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।
राष्ट्रीय लोकदल छात्रसभा झारखंड के आंदोलनरत छात्रों की सभी जायज़ मांगों के साथ पूर्णतः समर्थन में खड़ी है।
युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए और उनकी समस्याओं का शीघ्र एवं न्यायपूर्ण समाधान किया जाना चाहिए।
युवा न्याय की मांग कर रहे हैं — सरकार को उनकी आवाज़ सुननी चाहिए।
@jayantrld@TeamRLD1
#RanchiStudentProtest #JPSC #JSSC #StudentProtest #YouthVoice #RLD #RLDChhatraSabha
#सोनभद्र
9 अगस्त 1974 देश की राजनीति मे आमूलचूल परिवर्तन की पटकथा लिखी गई। भारतीय लोक दल की स्थापना के साथ किसानों और कामगारों को केंद्र में रखने वाली राजनीतिक व्यवस्था का पदार्पण हुआ। आज का राष्ट्रीय लोक दल, इसी भारतीय लोक दल की विरासत का प्रतिनिधि है।
@jayantrld@RLDparty
आज राष्ट्रीय लोक दल,भारतीय लोक दल का स्थापना दिवस मना रहा है
भारतीय राजनीति के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है।जिसने किसानों मजदूरों और आम जनता की आवाज़ को राजनीतिक मंच प्रदान करने के साथ-साथ देश में गैर-कांग्रेसी सरकारों के निर्माण की मजबूत नींव रखी।@RLDparty@jayantrld
आज राष्ट्रीय लोक दल, भारतीय लोक दल का स्थापना दिवस मना रहा है। 9 अगस्त 1974, भारतीय राजनीति का वो ऐतिहासिक दिन...जब दिल्ली में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी के नेतृत्व में भारतीय लोक दल का गठन हुआ। उपाध्यक्ष के रूप में बीजू पटनायक जी, महामंत्री के रूप में पीलू मोदी जी एवं बलराज मधोक जी, राजनारायण जी जैसी महान हस्तियों और भारतीय क्रांति दल, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, स्वतंत्र पार्टी, उत्कल कांग्रेस, लोकतांत्रिक दल, किसान मजदूर पार्टी और पंजाबी खेतीबाड़ी जमींदारी यूनियन जैसे दलों के विलय से भारतीय लोक दल अस्तित्व में आया।
भारतीय लोक दल का मुख्य उद्देश्य देश के किसानों, मजदूरों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में लाना था। चौधरी चरण सिंह जी का स्पष्ट मानना था कि भारत की समृद्धि का रास्ता गांव, खेत और खलिहानों से होकर गुजरता है। इस सोच के साथ इस भारतीय लोक दल ने कृषि नीति, ग्रामीण विकास और विकेंद्रीकरण की राजनीति को एक नई दिशा दी और शोषित-वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से देश के पटल पर रखा।
बहुत कम लोगों को जानकारी होगी कि 1977 के आम चुनाव में जब चौधरी चरण सिंह जी ने भारतीय जनसंघ, कांग्रेस (ओ) जैसे दलों के साथ मिलकर जनता पार्टी नाम के गठबंधन का गठन किया, तो पूरे देश में जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने भारतीय लोक दल के सिंबल "हलधर किसान" पर चुनाव लड़ा और इस तरह देश में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार का गठन हुआ। आगे चलकर भारतीय लोक दल नाम की राजनीतिक नर्सरी से कई ऐसे नेता निकले, जिन्होंने प्रदेशों के मुख्यमंत्री से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक अपनी छाप छोड़ी और आज भी ऐसे कई दल हैं, जो भारतीय लोक दल की विचारधारा पर चलकर क्षेत्रीय राजनीति में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं।
आज का राष्ट्रीय लोक दल भी भारतीय लोक दल की ही मजबूत नींव से निकला है और उसी के पदचिन्हों पर चलते हुए किसान-कमेरे-शोषित-वंचित हर वर्ग की बुलंद आवाज़ बना हुआ है। भारतीय लोक दल के स्थापना दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
#BhartiyaLokDal #BLD #ChaudharyCharanSingh #RashtriyaLokDal #RLD
राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर आप सभी से मिले स्नेह, शुभकामनाओं और विश्वास के लिए हृदय से आभार।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी ने युवा नेतृत्व पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करूंगा।