ईकड़ी, मेरठ में आयोजित “एकता रैली” में उपस्थित होकर जनसमूह को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर कार्य करेगा।
#Meerut#RLD#ChaudharyCharanSingh
उत्तराखण्ड के मंगलौर में उबेदउर रहमान (मॉन्टी) जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक दल के “कार्यकर्ता सम्मेलन” का सफल आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय श्री त्रिलोक त्यागी जी (राष्ट्रीय महासचिव, संगठन, रालोद) उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने उनका फूलमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम के दौरान संकल्प और संवाद के माध्यम से संगठन को सशक्त बनाने, किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने, युवाओं को शिक्षा के साथ कौशल एवं उद्यमशीलता के अवसर उपलब्ध कराने, तथा दलितों, शोषितों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मजबूती से आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया। साथ ही आगामी 2 मई को प्रस्तावित कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही गई।
कार्यक्रम में नीरपाल जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष-खेल प्रकोष्ठ), कृष्णपाल राठी जी (राष्ट्रीय महासचिव-किसान प्रकोष्ठ), विनय प्रधान जी (प्रभारी जम्मू कश्मीर), राजेन्द्र पंत जी (प्रदेश अध्यक्ष), अशोक चौधरी जी (प्रदेश उपाध्यक्ष), अभिनव त्यागी जी (प्रदेश महासचिव), अमित त्यागी आर॰के॰ जी (प्रदेश महासचिव किसान प्रकोष्ठ), दिलप्रीत सिंह कोहली जी (प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), राजीव सिंह जी (जिला अध्यक्ष-हरिद्वार) सहित अभी सिंघल जी, दीपक अग्रवाल जी एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रमुख नेतागण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #TeamRLD
Excited to join Hon'ble @dpradhanbjp at Vigyan Bhawan for the launch of the CBSE Curriculum on Computational Thinking & Artificial Intelligence starting for Classes 3 to 8.
Congratulations to @cbseindia29 for laying this foundation. Computational thinking is the grammar of the future, and we are teaching it early.
India's future is AI-ready.
#AIForAll #ComputationalThinking #NEP2020
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह जी की उपस्थिति में वरिष्ठ नेता केसी त्यागी जी का राष्ट्रीय लोक दल परिवार में आगमन हम सभी के लिए बेहद प्रसन्नता का पल है। हम त्यागी जी का राष्ट्रीय लोक दल में स्वागत करते हैं।
दशकों के राजनीतिक अनुभव, बेबाक विचारों और संगठनात्मक समझ के साथ त्यागी जी भारतीय राजनीति के एक सशक्त और सम्मानित चेहरे रहे हैं। संसद से लेकर जन-आंदोलनों तक, उनकी सक्रियता और स्पष्टता ने हमेशा उन्हें अलग पहचान दी है।
त्यागी जी का जुड़ाव सिर्फ एक व्यक्ति का आगमन नहीं, बल्कि उस विचारधारा का पुनः सशक्त होना है, जिसकी नींव किसान, गांव और सामाजिक न्याय पर रखी गई थी। किसान मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी के समय से उनके साथ रहे त्यागी जी, उस परंपरा के वाहक हैं जो देश के अन्नदाता और आम आदमी की आवाज़ को सबसे ऊपर रखती है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन निश्चित रूप से संगठन को नई दिशा और मजबूती देगा।
लगातार विभिन्न वर्गों, समाज के प्रबुद्ध लोगों और अनुभवी नेताओं का पार्टी से जुड़ना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जनता का विश्वास हमारी विचारधारा और नेतृत्व में लगातार बढ़ रहा है। यह जुड़ाव एक लहर है- विश्वास, उम्मीद और बदलाव की लहर, जो आने वाले समय में बड़े जनसमर्थन में परिवर्तित होगी। इस अवसर पर केसी त्यागी जी के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अशोक यादव जी, त्यागी जी के सुपुत्र अमरीश त्यागी जी, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र त्यागी जी सहित सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान संगठन महासचिव श्री त्रिलोक त्यागी जी ने केसी त्यागी जी सहित सभी साथियों का राष्ट्रीय लोक दल का प्रतीक पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
हमारे नेता केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह जी के नेतृत्व में हम उस राजनीति को और मजबूत करेंगे जो जमीन से जुड़ी है, किसानों के हित में है और देश के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।K tyagi
Mud to Mat!
आज बागपत के मलकपुर में कुश्ती अखाड़े का शिलान्यास किया।
यह पहल गांव के युवाओं को बेहतर सुविधाएं देकर उनकी प्रतिभा को निखारने और पारंपरिक कुश्ती को नए स्तर तक ले जाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
मुझे आशा है कि स्थानीय और sustainable सामग्री से तैयार यह परिसर हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने ही क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देगा, महिला खिलाड़ियों को सशक्त बनाएगा और प्रशिक्षण व पेशेवर चयन के लिए एक मजबूत क्षेत्रीय केंद्र के रूप में विकसित होगा।
बागपत के युवाओं को समर्पित, पाली में चौधरी अजीत सिंह डिज़ाइन एवं फैशन प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता संस्थान का उद्घाटन किया।
यह केंद्र विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को परिधान डिजाइन व फैशन टेक्नोलॉजी में उद्योग की आधुनिक एवं प्रतिस्पर्धी आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करेगा, साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए कौशल विकास के माध्यम से उद्यमिता के नए अवसर उपलब्ध कराएगा।
प्रोडक्ट डिजाइन, उद्योग के साथ साझेदारी और कौशल विकास के माध्यम से बागपत के युवाओं के लिए वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में नए आयाम खुलेंगे। यह पहल न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाएगी, बल्कि स्वरोजगार को भी प्रोत्साहित करेगी और महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त माध्यम बनेगी।
#CentreofExcellence
#SkillIndia #FutureReadyIndia #SkillDevelopment
15 मार्च, सुबह 11:00 बजे
देवरिया चीनी मिल मैदान में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जयन्त चौधरी जी सम्मानित जनता को संबोधित करेंगे।
आप सभी से सादर उपस्थिति का अनुरोध है।
कैबिनेट द्वारा अक्टूबर 2025 में स्वीकृत 57 नए केंद्रीय विद्यालयों में से केंद्रीय विद्यालय बडेरा, उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश अब शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रारम्भ होगा।
यह कदम क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नए अवसर और उज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलेगा।
@KVS_HQ
#KendriyaVidyalaya #EducationForAll
आज डॉ. के. एन. मोदी विश्वविद्यालय, मोदीनगर में ‘स्किल डेवलपमेंट एवं उद्यमिता केंद्र’ के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने तथा उनके साथ संवाद करने का भी सौभाग्य मिला।
यह केंद्र कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, नई संभावनाओं को तलाशने और बदलती दुनिया के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के अवसर प्रदान करेगा। साथ ही, उद्यमिता के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देते हुए समाज की चुनौतियों का समाधान खोजने, आर्थिक विकास को गति देने और नए रोजगार के अवसर सृजित करने में भी यह एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगा।
डॉ. के. एन. मोदी विश्वविद्यालय के प्रथम सत्र के शुभारंभ पर मैं सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रबंधन को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। साथ ही आशा करता हूँ कि डॉ. के. एन. मोदी फाउंडेशन नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप युवाओं को नए क्षेत्रों में बेहतर करियर के अवसर प्रदान करेगा और उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
#SkillTheNation
#KaushalSeUdyamita #SkillIndia #SkillDevelopment
माननीय केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी जी ने हाथरस में वीर गोकुल सिंह (गोकुला जाट) जी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया। मुगल शासन के अन्याय के विरुद्ध सर्वसमाज को संगठित कर 20,000 से अधिक किसानों की सेना के साथ स्वाभिमान की रक्षा करने वाले महान योद्धा वीर गोकुल सिंह जी की वीरता और किसान चेतना को विनम्र श्रद्धांजलि।
बीसावर, हाथरस में वीर गोकुला जाट को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी प्रतिमा के अनावरण समारोह में सम्मिलित हुआ।
17वीं शताब्दी में उन्होंने धार्मिक और आर्थिक अत्याचारों के विरुद्ध दृढ़ संकल्प के साथ संघर्ष किया। किसानों, पशुपालकों और कारीगरों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाई और उन्हें अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर लड़ने के लिए प्रेरित किया।
तिलपत के युद्ध में गोकुला जाट के नेतृत्व में लगभग 20,000 किसानों ने लाखों की मुगल सेना के विरुद्ध असाधारण साहस, दृढ़ विश्वास और बलिदान का परिचय दिया।
अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध उनका संघर्ष और बलिदान न केवल उस समय किसानों और स्थानीय राजाओं के लिए प्रेरणा बना, बल्कि आज भी आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने की शक्ति देता है।
लुहारली, बुलंदशहर में शहीद सूबेदार श्री रंजीत सिंह जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में भाग लिया और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया और देशभक्ति की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की।
विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए जिस अदम्य साहस, वीरता,समर्पण और अटूट देशभक्ति का परिचय दिया, वह हम सभी के लिए अमर प्रेरणा है।
Shri Ajit Pawar Ji was a respected grassroots leader known for his dedication to public service and effective administration. His untimely passing is a great loss. Deepest condolences to his family.
Om Shanti 🙏🏽