देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और वीरों की धरती उत्तराखंड निरंतर विकास, खुशहाली एवं समृद्धि के नए आयाम स्थापित करे।
#UttarakhandFoundationDay#RLDUttarakhand
राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता श्री उबैद-उर-रहमान (मोंटी) जी ने मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
#rlduttrakhand
दीपोत्सव के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दीपोत्सव हर झोपड़ी, हर खेत और हर खलिहान में खुशहाली, न्याय और स्वाभिमान का उजियारा लाए। #RashtriyaLokDal#RLD#Deepawali#HappyDiwali
धन-धान्य और खुशहाली के पर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।
धनतेरस का यह पावन पर्व देश के सभी किसान भाईयों-बहनों, कामगारों, युवाओं और व्यापारियों के जीवन में अपार समृद्धि, तरक्की और संपन्नता लेकर आए। जब खेत-खलिहान समृद्ध होंगे, तभी देश की अर्थव्यवस्था सशक्त बनेगी। #RashtriyaLokDal
अग्निपथ योजना में बदलाव: वादों से आगे बढ़कर युवाओं के हित में ठोस सुधार... युवाओं की आकांक्षाओं और ज़मीनी सुझावों को ध्यान में रखते हुए अग्निपथ योजना के स्वरूप में सकारात्मक व युगांतकारी परिवर्तन किया गया है:-
पहले: 4 साल की सेवा अवधि थी और 75% अग्निवीर 4 साल बाद सेवामुक्त हो जाते थे, साथ ही मानदेय ₹30,000 से ₹40,000 था।
अब: 2 साल का सेवा विस्तार मिलेगा, 75% अग्निवीरों को नियमित होने का दूसरा अवसर प्राप्त होगा और मानदेय बढ़ाकर ₹43,500 से ₹47,500 प्रतिमाह कर दिया गया है।
यह बदलाव हमारे जांबाज युवाओं के भविष्य को वित्तीय सुरक्षा, निश्चितता और देशसेवा का व्यापक अवसर सुनिश्चित करता है। राष्ट्रीय लोक दल परिवार अग्निवीरों की आवाज बनने के लिए अपने नेता केन्द्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता है। #AgnipathScheme #Agniveer #YouthEmpowerment #IndianArmy #ArmedForces #RashtriyaLokDal
अग्निवीरों के हक़ की आवाज़, राष्ट्रीय लोकदल का संघर्ष!
राष्ट्रीय लोकदल ने अग्निवीरों के अधिकारों का मुद्दा शुरुआत से ही मजबूती से उठाया। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह जी ने हर मंच पर युवाओं के हक़ की आवाज़ बुलंद की।
आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा अग्निवीरों के लिए दो वर्ष के अतिरिक्त सेवाकाल (सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी) को मंजूरी दिया जाना युवाओं के भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राष्ट्रीय लोकदल के लिए यह प्रसन्नता और गर्व का अवसर है। हमने जिस मांग को विपक्ष के रूप में ज़ोर शोर से उठाया था आज हम सरकार के एक साझेदार दल के रूप में उसे पूरा होता देख रहे हैं।
इस नए सरकारी निर्णय से इच्छुक एवं निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाले अग्निवीरों को 4 से 6 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद नियमित सैनिक बनने का अवसर भी मिलेगा।
युवाओं के हक़ की आवाज़ उठाना राष्ट्रीय लोकदल की प्रतिबद्धता है और उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रयास करना हमारा संकल्प।
#अग्निवीर
राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड की ओर से आदरणीय श्री हर्षभान चौधरी जी को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐
#RLDUttarakhand#RLD#HarshbhanChaudhary
आर्य समाज के संस्थापक एवं महान समाज सुधारक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड की ओर से उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
#SwamiDayanandSaraswati#RLDUttarakhand
राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता श्री उबैद-उर-रहमान (मोंटी) जी ने अपनी टीम के साथ उत्तराखंड में हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुई एस.आई.आर. (SIR) प्रक्रिया के दौरान जनता के बीच उपस्थित रहकर उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन किया।
#Rld#Rlduttrakhand
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन और उनकी अमर रचना *रामायण* हमें सत्य, सदाचार, करुणा और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। उनके आदर्श सदैव मानवता को प्रेरित करते रहेंगे।
#ValmikiJayanti#RLD#Uttarakhand#सामाजिक_समरसता
हिमालय की दुर्गम चोटियों पर देश की रक्षा में तैनात हमारे वीर हिमवीरों के अदम्य साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा को कोटि-कोटि नमन।
राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड की ओर से सभी ITBP जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#ITBPFoundationDay#ITBP#हिमवीर#राष्ट्रीयलोकदल#RLDUttarakhand
आजाद हिंद फौज स्थापना दिवस पर राष्ट्र की स्वतंत्रता हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले वीर सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड की ओर से सादर नमन।
जय हिंद!
सत्य, समरसता और लोक-कल्याण की विजय के पर्व विजयादशमी की समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखण्ड परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु श्री राम की कृपा से हर खेत-खलिहान समृद्ध हो और हर जीवन खुशहाल बने। 🙏🌾
#Vijayadashami#Dussehra
'सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा' के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के स्थापना दिवस पर सभी बहादुर जवानों को राष्ट्रीय लोक दल उत्तराखंड की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। #NSG#RaisingDay