ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद में आयोजित जनसभा में अपार उत्साह से भरे जनसमूह को संबोधित करने का अवसर मिला।
जब किसान समृद्ध होगा, कामगार सशक्त होगा और युवा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा, तभी विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत का सपना साकार होगा।
#Moradabad#RLD
मुरादाबाद की धरती पर आयोजित "विजय संकल्प महारैली" में उमड़े जनसैलाब, उत्साह और विश्वास ने विकास, समृद्धि एवं जनभागीदारी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जयन्त चौधरी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प को व्यापक जनसमर्थन मिला।
इस अवसर पर संगठन महासचिव श्री त्रिलोक त्यागी जी, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार जी, बिजनौर सांसद श्री चंदन चौहान जी, पूर्व विधायक श्री विजय यादव जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनसमूह का हार्दिक आभार।
#RLD #UttarPradesh #Moradabad
मुरादाबाद में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करने जा रहे केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह जी का सर्किट हाउस पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार की अगुआई में स्वागत-अभिनंदन।
#RLD#ChaudharyJayantSingh#VijaySankalpMahaRally#Moradabad
सादाबाद विधायक श्री प्रदीप चौधरी (गुड्डू) जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। @RLDparty परिवार आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घ जीवन की कामना करता है।
#RLD
तेलंगाना स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
तेलंगाना निरंतर विकास, समृद्धि और प्रगति के नए आयाम स्थापित करे, यही राष्ट्रीय लोक दल परिवार की कामना है।
#TelanganaFormationDay
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी नारी शक्ति, न्यायपूर्ण शासन और जनसेवा की अमर प्रतीक हैं। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सेवा, संवेदना और सुशासन का आदर्श प्रस्तुत किया। जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से कोटि-कोटि नमन।
#AhilyabaiHolkar
भारत माता के सच्चे सपूत, किसान मसीहा और भारतीय ग्रामीण चेतना के अप्रतिम शिल्पकार भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
ऐसे युगदृष्टा, दूरदर्शी और किसान हितों के महान प्रहरी को विनम्र श्रद्धांजलि।
#ChaudharyCharanSingh#BharatRatna
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, किसान मसीहा एवं श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की 39वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
स्थान : किसान घाट
29 मई 2026
प्रातः 7:30 बजे
आइए, किसान हित, सामाजिक न्याय और ग्रामीण भारत की आवाज को बुलंद करने वाले महान नेता श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें।
आपकी गरिमामयी उपस्थिति श्रद्धेय चौधरी साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
#चौधरीचरणसिंह #किसानमसीहा #भारतरत्न #श्रद्धांजलि #किसानघाट #राष्ट्रीयलोकदल