प्रदेश में डीग जिले के नगर में जाट समाज की धर्मशाला पर कथित कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न होना अत्यंत चिंताजनक है।
यह मामला केवल एक धर्मशाला का नहीं, बल्कि सामाजिक विश्वास, सामुदायिक सम्मान और कानून व्यवस्था से जुड़ा विषय है। यह घटना स्थानीय विधायक एवं राजस्थान सरकार में गृह राज्य मंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में हुई है, जो भाजपा सरकार की नीति और नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
राज्य सरकार इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करे, सभी पक्षों से संवाद स्थापित करे और सकारात्मक समाधान सुनिश्चित करे, ताकि सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और शांति बनी रहे।
@BhajanlalBjp@RajCMO@RajGovOfficial
RIICO एवं औद्योगिक परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण के विरोध में, संतों की पावन स्थली के अवाप्तीकरण तथा सरकार की प्रस्तावित औद्योगिक परियोजना से होने वाली हजारों पेड़ों की कटाई के विरोध में कल दिनांक 27 मई 2026 को दोपहर 12:15 बजे से जयपुर जिले के भैराणा धाम में आयोजित होने वाली विशाल महापंचायत में आप अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर संत समाज के पावन स्थान को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी आवाज बुलंद करें |
राजस्थान की संत परंपरा, गौ-सेवा और पर्यावरण संरक्षण की पहचान रहे जयपुर जिले का यह भैराणा धाम सैकड़ों वर्षों से न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि पशु-पक्षियों, वन्य जीवों और पर्यावरण संरक्षण का भी महत्वपूर्ण आधार रहा है। राजस्थान की भाजपा सरकार ने जनभावनाओं, धार्मिक आस्थाओं और पर्यावरण संरक्षण को नजरअंदाज करके जिस तरह यहां औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने का जो निर्णय लिया है, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी उस निर्णय के खिलाफ मजबूती से संतो के साथ खड़ी है |
#RLP_बचाएगी_भैराणाधाम
विगत दिनों उद्योग संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन दौरे के तहत लेह में विभिन्न विकास परियोजनाओं, औद्योगिक गतिविधियों एवं स्थानीय परिस्थितियों का अवलोकन किया। इस दौरान सीमावर्ती एवं दुर्गम क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, पर्यटन, हस्तशिल्प तथा स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने से जुड़े विषयों पर विभिन्न विभागों तथा विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई।
RIICO एवं औद्योगिक परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण के विरोध में, संतों की पावन स्थली के अवाप्तीकरण तथा सरकार की प्रस्तावित औद्योगिक परियोजना से होने वाली हजारों पेड़ों की कटाई के विरोध में कल दिनांक 27 मई 2026 को जयपुर जिले के भैराणा धाम में आयोजित होने वाली विशाल महापंचायत में आप अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर संत समाज के पावन स्थान को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी आवाज बुलंद करें |
#RLP_बचाएगी_भैराणाधाम
जयपुर जिले की भैराणा धाम में कल होने वाली महापंचायत को लेकर आज खींवसर से पूर्व विधायक श्री नारायण बेनीवाल जी ने सभा स्थल की तैयारियों का जायजा लिया व मीडिया से बातचीत की |
@NarayanBeniwal7
राजस्थान सरकार 536 मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट्स पर हर महीने करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन नागौर सहित प्रदेश भर के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है,मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
को कहना चाहता हूं कि कागज़ों में “यूनिट” घूम रही है और ज़मीन पर सिर्फ़ बिल बन रहे हैं । आज राजस्थान का किसान और पशुपालक सरकार से पूछ रहा है कि आखिर करोड़ों का भुगतान किस सेवा के लिए हो रहा है ?
@RajCMO
बारां जिले के अंता में मां-बेटी पर हुए चाकू से ताबड़तोड़ हुए हमले ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। सड़क पर घायल महिलाएं तड़पती रहीं,कानून व्यवस्था पूरी तरह बेबस नजर आई और सूचना के बावजूद एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची | इस प्रकरण में प्रेम बाई मेघवाल की मृत्यु हो गई व उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई,राजस्थान में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। यह घटना सिर्फ एक परिवार पर हमला नहीं, बल्कि प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का दर्दनाक उदाहरण है। राज्य सरकार इस मामले में आरोपी को कठोरतम सजा दिलवाने हेतु प्रभावी पैरवी न्यायालय में करें तथा सूचना के बावजूद समय पर नहीं पहुंचने वाले पुलिस कार्मिकों ,अधिकारियों व एम्बुलेंस संचालन के जिम्मेदार अफसरों पर कार्यवाही करें |
@RajCMO@PoliceRajasthan
#जंगलराज_राजस्थान #कानून_व्यवस्था #महिला_सुरक्षा
राजस्थान की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। अलवर के ESIC अस्पताल के ICU में भर्ती एक महिला के साथ नर्सिंगकर्मी द्वारा दुष्कर्म की घटना ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। अस्पताल जैसे स्थान, जो सबसे सुरक्षित माने जाते हैं, अब वहां भी महिलाएं सुरक्षित नहीं रहीं। यह घटना बताती है कि सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है।
इसी के साथ NEET परीक्षा में 60 लाख में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने का बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें डॉक्टर तक शामिल हैं। यह दिखाता है कि शिक्षा अब मेहनत और प्रतिभा से नहीं, बल्कि पैसे और जुगाड़ से हासिल हो रही है। लाखों छात्र मेहनत कर रहे हैं और कुछ लोग पैसे से सीटें खरीद रहे हैं। सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
राजस्थान में S.I.भर्ती परीक्षा का पेपर चार दिन पहले लीक हो जाता है। इसमें RPSC के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा का नाम आता है। इससे साफ है कि सरकार के संरक्षण में पेपर माफिया फल-फूल रहे हैं और युवाओं का भविष्य उनके हाथों गिरवी रखा जा चुका है।
सबसे शर्मनाक घटना बारां की है, जहां प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने एक छात्रा के सवाल पूछने पर उसके कान पकड़ लिए, सिर्फ इसलिए कि उसने अंग्रेजी में सवाल पूछा। इससे साफ है कि इस सरकार के शिक्षा मंत्री को न तो शिक्षा की समझ है, न ही छात्रों के आत्मसम्मान की कोई कद्र,यह बात सही है कि राजस्थान के शिक्षा मंत्री को अंग्रेजी नहीं आती , चूंकि वो प्रदेश के शिक्षा मंत्री है ऐसे में उन्हें अपने साथ ट्रांसलेटर रखना चाहिए था जो अंग्रेजी का हिंदी अनुवाद करके मंत्री जी को बता देता तो शायद राजस्थान के शिक्षा मंत्री का मजाक आज देश में नहीं बनता |
राजस्थान की जनता से अब ज्यादा छिपा नहीं है। यह सरकार सिर्फ प्रचार, इवेंट और जुमलों की सरकार है। जमीन पर न कानून है, न सुरक्षा, न शिक्षा की गुणवत्ता। अब वक्त आ गया है कि लोग सवाल करें। अब चुप रहना अपने भविष्य के साथ धोखा होगा।
अब समय है बदलाव का। अब समय है जवाब मांगने का।
@RajCMO@RLPINDIAorg
लंबे समय से S.I. भर्ती को रद्द करवाने तथा RPSC के पुनर्गठन की मांग को लेकर जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर धरने में व्यस्तता के कारण मैं नागौर नहीं आ पाया इसलिए कल दिनांक 08 जून 2025,रविवार को मेरे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे से मेरे नागौर स्थित आवास पर केवल नागौर संसदीय क्षेत्र के नागौर व डीडवाना -कुचामन जिले के नागरिकों की जन -सुनवाई करूंगा |
मुझे दूरभाष व सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि कल राजस्थान के सभी जिलों के साथ हरियाणा,उत्तरप्रदेश,दिल्ली, मध्यप्रदेश,पंजाब, गुजरात, जम्मू - कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के लोगों का भी नागौर आना प्रस्तावित है, मैं उन सभी को कहना चाहता हूं कि जल्द ही मैं स्वयं राजस्थान के अलग -अलग जिलों में कार्यक्रम बनाकर आपके मध्य उपस्थिति दूंगा और जन -सुनवाई करूंगा और अग्निवीर योजना के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी के लिए राजस्थान के समस्त जिलों के साथ हरियाणा,पंजाब,मध्यप्रदेश,उत्तर प्रदेश, गुजरात ,मध्यप्रदेश व दिल्ली आदि राज्यों का भी कार्यक्रम रखूंगा जहां इन राज्यों के लोगों से मुलाकात कर लूंगा ,इसलिए मेरा आग्रह है कि कल की जन -सुनवाई नागौर संसदीय क्षेत्र के लिए ही कर रहा हूं |
नागौर व डीडवाना -कुचामन जिले के नागरिक कल पेयजल,विद्युत,सड़क सहित अन्य सार्वजनिक समस्याओं के निस्तारण के लिए मेरे नागौर आवास पर पधार सकते है |
धन्यवाद