देश के युवाओं को अंधविश्वास, सांप्रदायिकता,जातिवाद,क्षेत्रवाद, भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, अपसंस्कृति आदि सामाजिक बुराइयों व अत्याचारों से लड़ने के लिए एकजुट करना है।
भारत के स्वतंत्रता संग्राम की साहसी क्रांतिकारी बीना दास को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन 🙏
उनका साहस, त्याग, संघर्ष और देश-प्रेम आज भी प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।
पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि
वंदे मातरम्, जय हिन्द 🇮🇳
#BinaDas
माँ भारती के लिए हँसते हँसते अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूत,महान क्रांतिकारी, अमर शहीद राजगुरु जी की जयंती पर शत शत नमन 💐🙏💐
#rajgurujayanti#FreedomFighters#JaiHind 🇮🇳
@RNS_SABHA संस्थापक व सांसद (पूर्व) श्री @MDhananjaySingh द्वारा निरंतर प्रयास रहता हैं कि हर जरूरतमंद तक हर संभव सुविधा निस्वार्थ पहुंचे ताकि किसी परिवार को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
निस्वार्थ खुशियाँ बाँटते रहिए
दुवाओं मे बहुत असर होता हैं 🙏
https://t.co/LnoiszML0N
#जौनपुर के धरमपुर में बस व स्कूल वैन की भीषण टक्कर में घायल बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर #RNS संस्थापक श्री @MDhananjaySingh जी बेहद चिंतित हैं,उन्होंने पल पल की जानकारी लेकर डॉक्टरों से त्वरित एवं सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए व परिजनों को संबल प्रदान किया।
झारखंड लोक सेवा आयोग में चल रहे धरना प्रदर्शन को लेकर छात्रों के न्याय हेतु माननीय राज्यपाल ( @jhar_governor ) व झारखंड सरकार ( @JharkhandCMO ) को एक सुझाव
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 315 के तहत - संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) किसी भी राज्य लोक सेवा आयोग (SPSC) के सभी या किन्हीं ज़रूरतों को पूरा करने के लिए सहमत हो सकता है, इसके लिए राज्यपाल द्वारा औपचारिक अनुरोध और भारत के राष्ट्रपति की पूर्व मंज़ूरी की आवश्यकता होती है।
वहीं भारतीय संविधान के अनुच्छेद 315(4) के तहत- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को राज्य सरकार की विशिष्ट प्रशासनिक या भर्ती संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अपनी सेवाएँ बढ़ाने का अधिकार भी है।
यह प्रावधान यह सुनिश्चित करता है कि यदि किसी राज्य लोक सेवा आयोग (SPSC) को कामकाज से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, उसके पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं या उसे विशेष केंद्रीय विशेषज्ञता की आवश्यकता है तो ऐसी परिस्थितियों पर राज्य का प्रशासनिक तंत्र ठप न हो जाए इसके लिए राज्य सरकार व गवर्नर संघ लोक सेवा आयोग की मदद ले सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) झा��खंड लोक सेवा आयोग ( JPSC ) की परीक्षा में समय की अनियमित्ता व पेपर लीक जैसे संगीन मामलों पर लगाम लगाएगी और राज्य सरकार के द्वारा JPSC के लिए बनाई स्थानीय नीति व 75% स्थानीय युवाओं के चयन के नियमों (आरक्षण नीतियों) का पूरी तरह पालन करेगी।
इस सुझाव से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ रुकेगा और संदिग्ध अधिकारियों पर चल रही कार्रवाई के दौरान भी परीक्षा निष्पक्षता के साथ तय समय पर होती रहेंगी।
धन्यवाद
#Jharkhand #studentsProtest #JPSC
स्वतंत्रता दिवस पर बरसठी के नरसिंह भगवान मंदिर से श्री तेज बहादुर सिंह इंटर कॉलेज (TBS Inter College), निगोह, बरसठी तक की बे��द खुबसूरत तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सम्मिलित होकर युवा साथियों का हौसला-अफजाई किया गया।
इस सफल आयोजन पर आयोजक अनूप समेत सभी सदस्यों को शुभकामना।
#स्वतंत्रतादिवस #IndependenceDay
प्रिय मित्र उमाशंकर जी "विधायक, रसड़ा बलिया" के दशगात्र "शुद्धक" में उपस्थित हो कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त किया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
#ballia#Umashankar
अयोध���या के सरायरासी निवासी आलोक सिंह 'रोहित' जी एवं मा० जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह जी द्वारा आयोजित भव्य रामकथा में उपस्थित होकर कथा व्यासपीठ पर विराजमान स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज के मुखारबिन्दु से कथा श्रवण किया।
इस मौके पर विधानपरिषद सदस्य अनुज बृजेश सिंह 'प्रिंसू' ,पूर्व प्रमुख सिरकोनी आशुतोष सिंह व भांजे आयुष्मान सिंह उपस्थित रहे।
गर्मजोशी से स्वागत के लिए अयोध्या जन���द के युवाओं का आभार।
#अयोध्या
विधानसभा मल्हनी के ग्रामसभा जन���वरा में श्री शारदा प्रसाद जी के यहां त्रयोदशाह संस्कार में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
#मल्हनी
होली के दिन बस ड्राईवर ललई यादव की निर्मम ह'त्या कर दी गई थी , शोकाकुल परिवारजनों से मिलने उनके आवास मियांपुर पहुंचा। मृतक ललई यादव की पत्नी, बेटे व बेटी से मिलकर घटित घटना पर चल रही कार्रवाई ���ो लेकर जानकारी ली व संबंधित अधिकारियों से बात किया।
ईश्वर परिजनों को इस असीम दुःख से उबरने का साहस दें।
#Dhananjay #jaunpur
होली के दिन बस चालक ललई यादव की निर्मम हत्या कर दी गई थी,धनंजय भैया उनके घर पहुंचे,मृतक ललई यादव जी की पत्नी,बेटे व बेटी से मि���कर शोक संवेदना व्यक्त की व
किराए पर रह रहे परिवार की आर्थिक मदद की,बेटे को नौकरी पर रखवाने का आश्वासन दिया व बेटी को पढ़ाई जारी रखने को कहा।
#जौनपुर
विकासखंड बदलापुर ग्रामसभा सुल्तानपुर में उक्त तिथि को वीरगति प्राप्त शहीद आशुतोष कुमार यादव जी के शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित हो कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
#बदलापुर
नमस्ते प्रिय साथियों।
मुझे पता है कि कफ़ सिरफ़ के मुद्दे पर मेरे कुछ राजनैतिक विरोधियों ने पत्रकार बंधुओं को गुमराह कर के मेरे बारे में भ्रामक्ता फैलाने का कृत्य किया है।
इस सम्बन्ध में मैं आपको अवगत कराना चाहता हूँ कि प्रकरण काशी/वाराणसी से जुड़ा होने के कारण कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं के द्वारा झूठे आरोप लगाकर माननीय प्रधानमंत्री जी के छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस प्रकरण की जाँच राज्य सरकार द्वारा गहनता से विभिन्न एजेंसियों के द्वारा कराई जा रही है जिससे प्रकरण की सत्यता सबके सामने आ जायेगी।
चूँकि यह मामला अंतर्राजीय है अतः माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी स��� अनुरोध है कि इस मामले की व्यापक जाँच सीबीआई से कराई जाये जिससे दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही सुनिश्चित हो और अनर्गल आरोपों और झूठी ख़बरों पर विराम लग सके।
आप सभी को मैं यह भी बताना चाहता हूँ कि इस सम्बन्ध में मैं मा.प्रधानमंत्री जी और मा. मुख्यमंत्री जी को पत्र लिख रहा हूँ जिससे भ्रामक खबर चलवाने तथा राज्य सरकार की छवि धूमिल करने वालों का चेहरा उजागर हो सके।
सादर।
धनंजय सिंह
पूर्व सांसद
जौनपुर
@narendramodi
@AmitShah
@rajnathsingh
@myogiadityanath
@dgpup
@Uppolice