अपने वचनों से संसार को एकरूपता, भाईचारे और सद्भावना का संदेश देने वाले महापुरुष संत रविदास जी की जयंती पर आत्मिक श्रद्धांजलि! सामाजिक न्याय के संघर्ष को रविदास जी द्वारा प्रशस्त मार्ग पर चल कर ही पूरा किया जा सकता है। समाजवादी इसके लिए कटिबद्ध हैं!
एग्ज़िट पोल के आँकड़े ये संकेत दे रहे हैं कि भाजपा की नफ़रत भरी नकारात्मक राजनीति को आज दिल्लीवासियों ने पूरी तरह नकार दिया है और कल पूरा देश नकारेगा.
ये है ‘नये परिपक्व व युवा भारत’ का संदेश कि जो भी देश की तरक़्क़ी, लोगों की भलाई और अमन-चैन का काम करेगा जनता उसी को चुनेगी.
सरकार द्वारा मनरेगा एवं पीएम किसान योजना के बजट में कमी करना बहुत ही चौंकाने वाला निर्णय है, सरकार को किसी न किसी तरह गांव के लोगो की जेब में पैसा डालने की कोशिश करनी होगी क्योंकि जब तक लोगों के पास पैसा नहीं होगा तब तक डिमांड और इकॉनमी नहीं बढ़ेगी ।
@yadavakhilesh
जहा एक तरफ इनकम टैक्स में मामूली सी छूट कर के और दूसरी तरफ बचत दिखाने में रोक लगा कर सरकार लोगों को बेवकूफ़ बनाने की कोशिश कर रही है, लोगो को इससे कोई फायदा नहीं मिलने वाला।
@yadavakhilesh#UnionBudget2020
हाल ही में पेश हुए बजट से नवजवानों , किसानों, कारोबारियों को सिर्फ निराशा ही हाथ मिली। सेंसेक्स में लगातार गिरावट और घटते निवेश ने ये साफ कर दिया है कि अब कंपनियां भारत में पैसा लगाना नहीं चाह रही।
@yadavakhilesh
आज ही के दिन वर्ष 1950 में संविधान को लागू किया गया। संविधान को बचाए रखने की जिम्मेदारी हम सब की है और इस जिम्मेदारी का निर्वहन आगे भी करते रहेंगे चाहे कोई भी सत्ता हो, हम उसका मुकाबला करते रहेंगे। आप सभी देशवासियों को 71वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
"हमें अपने बलिदान और परिश्रम से जो आजादी मिलेगी , हमारे अंदर उसकी रक्षा करने की ताकत होनी चाहिए"
- बोस बाबू
फारवर्ड ब्लाक के स्थापक एवं महान क्रांतिकारी नेता सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर शत शत नमन।
@yadavakhilesh
बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न ज़िलों के पूर्व सांसदों व विधायकों ने सपा की सदस्यता ग्रहण करके यह साबित कर दिया है कि प्रदेश के हर वर्ग की जनता के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों के जन प्रतिनिधियों का भी सपा के प्रति विश्वास कितना बढ़ा है.
सबका स्वागत-अभिनंदन!
2022 अब दूर नहीं!
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए जनपद बस्ती, मऊ, मुजफ्फनगर, कानपुर, गोण्डा, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर और प्रतापगढ़ ...
https://t.co/vkQnyvWxZN
जातिवाद के खिलाफ छत्रपति शाहूजी महाराज जैसे महापुरुषों के कर्ज को कभी भी नहीं उतारा जा सकता है फिर भी उनकी स्मृति को चिर स्थाई बनाने के लिए बीएसपी की सरकार ने यूपी में अनेकों ऐतिहासिक काम किए जिसमें उनके नाम से लखनऊ में यूपी की पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी व नए ज़िले आदि शामिल हैं।
अपने देश में आरक्षण के जनक कुर्मी (ओबीसी) समाज से ताल्लुक रखने वाले कोल्हापुर (महाराष्ट्र) के शासक रहे छत्रपति शाहूजी महाराज को आज उनके जन्मदिन पर शत् शत् नमन व देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें। वे देश के उन महान सपूतों में से थे जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।
ईद-उल-फित्र के मुबारक मौके पर समस्त देशवासियों खासकर मुस्लिम समाज के करोड़ों भाईयों-बहनों को दिली मुबारकबाद व अनेकों शुभकामनाएं। खुशियों के इस त्योहार में जरूर चार चाँद लग जाएगा जब लोग पड़ोसियों का मुँह मीठा करके उन्हें मीठी बात करने पर राजी करेंगे। इसी में देश की खुशी निहित है।
किसानों, पिछड़ी जातियों, अनुसूचित जातियों, कमजोर वर्गों, अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जनजातियों के अधिकतम विकास हेतु उन्हें सुरक्षा एवं सहायता देने का चौधरी चरण सिंह जी का संकल्प हमें उन्हीं के दिखाए रास्ते पर चल कर पूरा करना होगा। चौधरी साहब की पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन।