🙏
जिनको भी किसी भी विषय पर जो भी जानना हो या किसी मुद्दे को RSMSSB Chairman Alok Raj Sir तक पहुचाना हो वो वो Comment में अपनी बात रखे, उस बात को हम Alok sir की पोस्ट के Comment में डालेंगे और आपकी समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।
आपके विचार आमंत्रित है
धन्यवाद 🙏
माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल जी
इन्हें सवारियों को जिंदा ही भूनते रहने की छूट चाहिए?? इस बात के लिए हड़ताल कर रहे हैं?
अगर आपने आज इनकी कोई भी नाजायज़ मांग मान ली तो यकीन मानिए आगे कभी भी सुधार की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। कभी भी नहीं।
अगर आपने आज इस हड़ताल के आगे घुटने टेक दिए, तो इनका दुस्साहस बेइंतेहा बढ़ जाएगा। हर नियम की धज्जियां तो आज भी उड़ा ही रहे हैं, आगे कोई नियम लागू होगा ही नहीं।
बस संचालकों ने ऐन सावे के मौके पर हड़ताल की है ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा तकलीफ़ हो। ठीक है। यह तकलीफ भी लोग झेल लेंगे। लेकिन सफर को सुरक्षित बनाने के लिए कड़े कदम उठाने ही पड़ेंगे।
कार्रवाई में न तो कोई ढील हो और न कोई पक्षपात हो। गलत तरीके से बनी हुई बस चाहे जिसकी हो, भले ही किसी बीजेपी के बड़े नेता की हो, निष्पक्ष कार्रवाई मतलब निष्पक्ष कार्रवाई। कार्रवाई में ढिलाई बरतने वाले भ्रष्ट अफसरों पर भी कड़ी कार्रवाई कीजिए।
निजी बसों में सफ़र को सुरक्षित बनाने का अवसर समझ लीजिए ईश्वर ने आपको दिया है। यह अवसर व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। नतीजे आने चाहिए।
कड़े फैसले लेने वालों और स्टैंड पर कायम रहने वालों को ही इतिहास याद रखता है। इस मामले में आप कुछ कर पाए तो इतिहास आपको याद रखेगा।
हम राजस्थान के लोग कुछ दिन तकलीफें झेलने के लिए तैयार हैं लेकिन सुरक्षित सफर देने की जिम्मेदारी आपकी है। उम्मीद करते हैं इस जिम्मेदारी को आप बखूबी निभाएंगे।
@BhajanlalBjp@RajCMO@DrPremBairwa@8PMnoCM
एक आवाज अपने लिए
एक आवाज अपनों के लिए
सभी मित्रों से निवेदन है कि सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए आवाज उठाएं। सरकार को मजबूर करें कि वह अवैध रूप से चल रही प्रत्येक बस को नियमानुसार चलवाए। सरकार के जिम्मेदार लोग और उनके परिवार इन बसों में यात्रा नहीं करते। हम आम लोग और हमारे परिवार इन बसों में यात्रा करते हैं।
आज से राजस्थान की सभी प्राइवेट बसें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है…
RTO की तरफ़ से नए आदेश निकले हैं कि…
सिंगल स्लीपर में एक, डबल स्लीपर में सिर्फ़ दो सवारी बैठ सकती है…
बीच गैलेरी में कोई खड़े होकर यात्रा नहीं करेगा
बसों के उपर कोई सवारी या सामान नही होना चाहिए..
इस हिसाब से AC बसों में 35-40 से ज़्यादा सवारियाँ नहीं होनी चाहिए…
ये नियम निजी बस मालिकों को रास नहीं आ रहे हैं…
बस मालिकों ने आज तक गुलाब जामुन खाए थे, अब अचानक से राबड़ी खानी पड़ रही है…
जो गले से नीचे नहीं उतर रही है…
बस मालिकों की ज़िद है कि, लोग मरे तो मरें, हम तो गुलाब जामुन ही खाएँगे…!!!
12वीं रैंक प्राप्त भाई रिछपाल गोदारा का संदेश🙌
एक छोटी सी नौकरी प्राप्त करने के बाद लोग खुशी में सब कुछ भूल जाते हैं लेकिन इन्होंने 2 साल तक उस दर्द को झेला है इसलिए अपनी खुशी से ज्यादा बैचमेंट्स के दर्द को प्राथमिकता दे रहे हैं🙌
पहली पहचान सब इंस्पेक्टर के रूप में
@8PMnoCM
आज बंदा SDM बन गया लेकिन अपने साथियों की पीड़ा अच्छे से पता है, क्योंकि इन्होंने 2 साल तक उस पीड़ा को झेला है, आज जब रिछपाल एसडीएम बने हैं तो अपना दर्द रखने का प्लेटफार्म मिला है और दुनिया भी सुनेगी, किस तरीके से अधिकतर ईमानदारों पर लांछन लगाया गया है🙏
ये घर हैं शहीद SI राजेंद्र सिंह सैनी का जिन्होंने सिस्टम से हारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जो अधिकारी कल तक इनका मजाक उड़ा रहे थे, डिमांड सप्लाई का गणित समझा रहे थे, अब वो इस हत्या को हादसा बताने के लिए षड्यंत्र कर रहे है।
#SI_राजेंद्र_को_न्यायदो
प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर श्री राजेन्द्र सैनी की संदेहास्पद परिस्थितियों में मृत्यु बहुत दुखद है। पुलिस को जांच कर पता लगाना चाहिए कि यह घटना क्यों हुई।
ऐसा मीडिया में आया है कि इनका परिवार कच्चे घर में निवासरत है। राज्य सरकार को इनकी कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि को देखते हुए उचित आर्थिक सहायता करनी चाहिए।