This is the official account of the Office of Shri @Raghuraj_Bhadri, National President of Jansatta Dal Loktantrika Party, MLA 246-Kunda Assembly Constituency
🌿 आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌿
आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी जीवनदायिनी नदियों, प्रकृति के प्रहरी पर्वतों, अम��ल्य वनस्पतियों एवं समस्त प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लें। पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
आइए, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें, जलस्रोतों की रक्षा करें, प्लास्टिक प्रदूषण को कम करें तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पृथ्वी का निर्माण करें।
"प्रकृति का सम्मान ही मानव जीवन का सम्मान है।"
#WorldEnvironmentDay2026
#GoGreen
#SaveEarth #PlantATree
#ProtectNature #CleanEnvironment
🙏🚩॥ जय सियाराम ॥🚩🙏🙏🚩॥ जय बजरंग बली ॥🚩🙏
वर्ष 2026 के उत्तरार्ध में प्रस्तावित तीन दिवसीय श्री हनुमंत कथा, बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य श्री धीरेंद्र क��ष्ण शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से संपन्न होना सुनिश्चित हुआ है। यह दिव्य आयोजन राजभवन बेंती स्थित हवाई पट्टी (परेड ग्राउंड) पर आयोजित किया जाना है।
विगत दिनों राजभवन बेंती प्रवास के दौरान जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमंत माननीय श्री राजा भइया जी ने आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए प्रस्तावित कथा स्थल एवं पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया तथा आयोजन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त ��ी।
यह आयोजन सनातनी क्षेत्रवासियों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और धर्म जागरण का एक ऐतिहासिक अवसर सिद्ध होगा।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के संस्थापक सदस्य व कुलपति, हिंद फ्लाइंग क्लब के संस्थापक, महान स्वतंत्रता सेनानी, भदरी रियासत (अवध) के राजा, जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमंत माननीय श्री राजा भइया जी के परम पूज्य बाबा साहब श्री बजरंग बहादुर सिंह जी की 121वीं जयंती पर कोटिश: नमन।
“जनता दर्शन कार्यक्रम” का उद्देश्य आम जनमानस, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। इसके माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को अपनी समस्या सीधे रखने ��ा अवसर प्राप्त होता है। इस कार्यक्रम में मानसिक या आर्थिक रूप से ठगे जाने की शिकायतें, पारिवारिक कलह, पड़ोसियों के बीच विवाद एवं रास्तों, नालियों, पेयजल व जलभराव आदि से जुड़े मामलों का समाधान अत्यंत संवेदनशीलता, निष्पक्षता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ किया जाता है।
श्रीमंत माननीय श्री राजा भइया जी द्वारा प्रत्येक प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुनकर संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकार���यों को आवश्यक और स्पष्ट निर्देश दिए जाते हैं, जिससे पीड़ित व्यक्ति को त्वरित न्याय मिल सके और समाज में सौहार्द, विश्वास एवं सुशासन का वातावरण सुदृढ़ हो।
समस्त देशवासियों को भारतीय संविधान की महानता, लोकतंत्र की अजेयता एवं देश की एकता व अखंडता को समर्पित 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ।
" जय हिन्द, जय भारत "
#RepublicDay2026#RepublicDayIndia
आज माघ मेला, प्रयागराज में संगम स्नान के उपरांत जगदगुरू सतुआ बाबा महाराज के शिविर में पूज्य संतजनों के साथ जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ��ाननीय श्री राजा भइया जी।
अनिर्वचनीय मूल्यों सत्य और अहिंसा के शाश्वत प्रतिमान, स्वाधीनता संघर्ष के प्रेरणा पुरुष, नैतिकता के उत्कृष्टतम सोपान हेतु सामान्यजन को जागृत करने हेतु दृढ़प्रतिज्ञ नेतृत्वकर्ता, समाज के उन्नयन हेतु स्वदेशी, स्वच्छता, शिक्षा, सदाचार के मूल्यों के उन्नयन प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
#GandhiJayanti2025
ये हैं वर्षों से दाऊ से प्रताड़ित होती आ रही हमारी दिद्दा (बड़ी बहन जी) @RaghaviBhadri
इस प्रकार झेली इन्होंने प्रताड़ना!
सच तो ये है कि दाऊ ने चारों बच्चों में सबसे अधिक स्नेह, प्रोत्साहन, महत्व यदि किसी को दिया है तो हमारी बड़ी बहन को, वो दाऊ की लाडली थीं ये सभी जान��े हैं।
बचपन में खेल खेल में भी कहीं झगड़ा हो जाता था तो हम दोनों भाईयों को डर लगता था कि दिद्दा कहीं हमारी शिकायत दाऊ से न कर दें। विडंबना देखिये कि आज वही दाऊ की लाडली बेटी हर जगह उनकी झूठी शिकायत के साथ लोगों से इस प्रकार गाली गलौच कर रही हैं।
आज लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कथावाचक आचार्य देवव्रत जी महाराज के परिजनों का कुशल-क्षेम जानने पहुंचे जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी।
मैंने पहले ही कहा थी कि आशा करता हूं कि इस विषय में दोबारा पोस्ट न करना पड़े तो अच्छा रहेगा, लेकिन जब बेहूदगी की सारी हदें पार हो जायें तो जवाब देना तो बनता है। जन सामान्य और सोशल मीडिया पर तो लोग इन्हें गाली दे ही रहे हैं, इन्हें सिर्फ paid ‘ट्रोल सेना’ का ही भरोसा है।
कोर्ट में भी कई बार ये अपनी छीछालेदर करा चुकी हैं। अनेक बार माननीय न्यायधीश को इनके वकील को फटकार लगाते हुए कहना पड़ा कि ‘अपनी क्लाइंट को चुप कराइये, अदालत में कैसा व्यवहार किया जाता है व कोर्ट में बोलने की तमीज़ सिखाइये।’ ये इन घटनाओं से सुधरना तो दूर और अधिक कुंठित हो गयीं।
इनकी करतूत का ए�� और नमूमा देखिये, मेरे नाना की चार बेटियां हैं और वे अपनी संपत्ति चारों में बराबर बांटना चाह रहे हैं, जो की उचित ही है, लोकिन ये नाना-नानी की पूरी संपत्ति अकेले हथियाना चाहती हैं, जिसे लेकर मुकदमे भी चल रहे हैं, लेकिन सिर्फ मुकदमों से हमारी मम्मा का मन नहीं भरता है, इसलिए कई बार ये हिंसक होकर उनपर हमला भी कर चुकी हैं।
हां, ये सही बात है कि मेरे ननिहाल में उतनी संपत्ति नहीं है जितनी बेंती- भदरी में ईश्वर की कृपा से है, हमारे रिश्तेदारों परिवारजनों में ये सर्व विदित है कि मेरे माता- पिता की शादी का दोनों तरफ़ का पूरा खर्चा हमारे बाबा ने उठाया। इसके बावजूद इन्होंने बाबा को भी नहीं बख्शा, कोर्ट में दिये गए अपने लिखित बयान में इन्होंने बाबा को ‘दहेज लोभी’ बताया, इतना ही नहीं ये भी कहा कि वे कोई ‘सम्मानित व्यक्ति’ नहीं हैं। समय आने पर कोर्ट में दिये गए इनके सारे दस्तावेज़ पोस्ट कर दूंगा।
इतना ही नहीं क्या आप लोग जानते हैं कि दाऊ के ऊपर जो झूठी एफआईआर मम्मा मे करायी है उसमें आजी को भी दोषी ठहराया है?
हम सभी जानते हैं कि सोशल मीडिया पर इस बयानबाज़ी से चटपटी ख़बरें भले बन जायें लेकिन इससे मुकदमे की मेरिट पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।
हमारे पिछले पोस्ट का भी अभी तक कोई जवाब नहीं आया, 100 करोड़ रुपये एक मुश्त और 25 लाख रुपये प्रति महीना, ये धन उगाही है या गु��डा टैक्स?
मैंने जो पहले कहा वो सभी बातें प्रमाणित सत्य हैं पर अब आपके सामने जो वीडियो ला रहा हूं वो देखकर आप लोग भौचक्के रह जायेंगे।संपत्ति की ख़ातिर अपनी वृद्ध और बीमार मां पर जूतों की बरसात करती हुई हमारी मम्मा भानवी कुमारी को देखिये और मन में सोचिये कि क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
निश्चित है कि माता जी की भाड़े की ‘ट्रोल सेना’ हमें ‘दूध का कर्ज़’ याद दिलाने का प्रयास करेगी, लेकिन उनको ये ‘कर्ज’ हमारी ‘जूतेबाज़’ माता जी को याद दिलाना ज़्यादा ज़रूरी है।
@PMOIndia @CMOfficeUP
सादर,
जय सियाराम
राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत अपनी विभिन्न रचनाओं के माध्यम से जनमानस को जागृत कर उनमें ऊर्जा भर देने वाले आधुनिक काल में " वीर रस " के श्रेष्ठ कवि एवं हिंदी साहित्य के दैदीप्यमान नक्षत्र एवं उज्ज्वल हस्ताक्षर, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत 'वीर रस' के महान राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।
जय सियाराम
मैं पहली बार सोशल मीडिया पर इस विषय में पोस्ट कर रहा हूं और चाहूंगा कि इसके बाद इस विषय पर कुछ न लिखना पड़े।
इस प्रकार बदनाम करने के ���िए फ़र्जी पोस्ट करना कोई बहादुरी का काम नहीं है।
हमारे माता पिता( मम्मा और दाऊ) गत करीब 10 वर्ष से अलग रह रहे हैं, उसके पहले कुछ वर्ष परिवार के बड़ों के कहने पर हम बच्चों की ख़ातिर दाऊ ने मम्मा के साथ एक छत के नीचे रहना स्वीकार किया, लेकिन दोनों में संबंध सामान्य नहीं थे। बाद में मम्मा ने दाऊ को बिना बताए घर छोड़ दिया और दिल्ली के मकान में जाकर रहने लगीं।
हम सब बड़े हो गए तो दाऊ ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली, तभी से संपत्ति व रुपयों की चाह में मम्मा ने सोशल मीडिया से लेकर मीडिया व संबंधियों में दाऊ की badvertisement शुरु कर दी । बहुत दुखद है, लेकिन अधिक कहना सोशल मीडिया पर उचित नहीं। मैंने स्वयं दोनों के बीच mediation का प्रयास किया जिससे दोनों अपना अपना जीवन आराम से जी सकें, लेकिन मेरी व मेरे भाई की इस पहल को हमारी मम्मा ने ठुकरा दिया, हमारे बाबा, आजी एवं परिवार के अन्य वरिष्ठ जनों ने भी अनेक प्रयास किया लेकिन हमारी मां ने किसी की बात नहीं सुनी।
कोर्ट में उन्होंने कहीं 50 करोड़ रुपये तो कहीं उसके ऊपर से 100 करोड़ रुपये एक मुश्त मांगा है साथ ही 25 लाख रूपसे प्रति माह अलग।
इनके इसी स्वभाव के चलते दाऊ ही नहीं, इनके अपने माता-पिता, सास-ससुर, चचेरे ममेरे भाई-बहन और यहां तक की हम दोनों भाई भी इनसे बात नहीं करते हैं इनकी किसी से नहीं बनती है, लेकिन ये ‘महिला कार्ड’ और ‘विक्टिम कार्ड’ के ज़रिए लोगों को सोशल मीडिया पर भड़का रही हैं। जितने वर्ष ये यहां रहीं नौकरों को मारा पीटा। मुकद्दमे इन्होंने कई कर रखे हैं उसे मुकद्दमे की तरह लड़ना चाहिए सही ग़लत का फ़ैसला न्यायालय करेगा न की सोशल मीडिया पर पोस्��� लाइक करने वाले पार्टी विशेष के लोग।
��ाऊ के बारे में पिछले दिनों बहुत कुछ कहा गया लेकिन ये बताना आवश्यक है कि दाऊ ने हम सबका अच्छा भरण पोषण किया, अच्छी शिक्षा दी, धर्म संस्कार दिये अपार स्नेह दिया।
हमारे दाऊ ने इस विषय पर सार्वजनिक तौर पर अब तक कुछ नहीं कहा है, और शायद कहेंगे भी नहीं इसलिए मुझे लिखना पड़ रहा है, दुख इस बात का है कि हमारी मम्मा बदले की भावना में इतना बह गयी हैं कि उन्हें अपने बच्चों का भविष्य ख़ासकर बेटियों की शादी तक की चिंता नहीं है
इनका एजेंडा कुछ और है और वह बाद में लोगों को पता चल ही जाएगा। इस प्रकार बेकार पोस्ट करने से एक भी केस में किसी प्रकार की मदद नहीं मिलेगी
ट्वीट करके हमारी मम्मा केवल दाऊ को बदनाम करना चाह रही हैं जिससे एक जन प्रतिनिधि के तौर पर उनकी छवि के हानि पहुंचे दाऊ का जीवन एक खुली किताब है, पूरा कुंडा उनका परिवार है
रही बात संपत्ति की तो हमारी मां के पास दाऊ से अधिक अचल संपत्ति है, उन्हें कहीं कोई ठोकर खाने की ज़रूरत नहीं है, आराम का जीवन जी रही हैं, कोर्ट में महंगे से महंगा वकील खड़ा कर रही हैं। कई वर्ष दाऊ से कहीं अधिक इनकम टैक्स भी भरा है
आशा करता हूं कि मेरी इस पोस्ट के बाद वे अपनी ऊर्जा अदालत में मुकद्दमा लड़ने में लगायें न की सोशल मीडिया पर
@narendramodi @PMOIndia @AmitShah @AmitShahOffice @PIBHomeAffairs @Raghuraj_Bhadri @BhanviKumari @GopalJiMLC
सबसे पहले ये बतायें कि संविधान शिल्पी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, बाबू राजेन्द्र प्रसाद, सरदार पटेल अधिक बुद्धिमान और देश प्रेमी थे या इमरजेंसी थोपने वाली इंदिरा गांधी ?
उसके पूर्व ये बताइये कि इमरजेंसी क्या आपके दल व नेताओं के लिए स्वर्णिम काल था ?
उसके बाद ये भी बता दीजियेगा कि इमरजेंसी में क्यों माननीय स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी को जेल जाना पड़ा था ?
आपको हिन्दुओं से नफ़रत है, माननीय राजा भइया जी हिन्दुत्व की बात करते हैं इसलिए आपको पसंद नहीं आते हैं, इसका मतलब ये थोड़े है कि देश का या आपके दल का या दल को बनाने वालों का इतिहास बदल जायेगा ?
माननीय राजा भइया जी से इतनी दिक्कत है कि उनके विरुद्ध मुलायम सिंह यादव जी को जेल भेजने वाली इंदिरा जी और उनकी ‘इमरजेंसी’ से आपको इतना प्रेम हो गया है।
आज लखनऊ स्थित अपने आवास "रामायण" (214-महात्मा गांधी मार्ग, कैंट) पर जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं प्रबल समर्थकों से आत्मीय भेंट की और जनसमस्याओं का निस्तारण किया।
भारतीय स्वाधीनता संग्राम के पथ प्रदर्शक, ओजस्वी वक्ता, अद्भुत लेखक, स्वराज्य के अधिकार की भावना के सुप्रसिद्ध प्रतिपादक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
#BalGangadharTilak
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अप्रतिम क्रांतिगाथा के महानायक, अप्रतिहत स्वतंत्रता के शाश्वत प्रतिमान, अपरिमित साहस, अनुपमेय शौर्य, अप्रतिम पराक्रम, अविचल धैर्य, अनिर्वचनीय बलिदान के उत्कृष्टतम उदाहरण, मां भारती के लाल चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर शत-शत नमन।
#ChandraShekharAzadjayanti