अजमेर जिले के रूपनगढ़ क्षेत्र स्थित सिंगला बांध में सिंगला, थल, सिंगारा, नोंदपुरा सहित आसपास के गांवों के किसान अपनी जायज मांगों को लेकर बीते 14 दिनों से आंदोलनरत हैं।
जिन जमीनों पर किसान वर्षों से खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते आ रहे हैं, उन्हें बिना किसानों की सहमति के अवाप्त करने की कार्रवाई प्रस्तावित करना न्यायसंगत नहीं है। किसानों की भूमि केवल राजस्व रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं, बल्कि उनकी आजीविका, मेहनत, भविष्य और पीढ़ियों से जुड़े उनके अधिकार का आधार है।
मेरी प्रदेश सरकार से मांग है कि वह संवेदनशीलता दिखाते हुए आंदोलित किसानों से तत्काल संवाद एवं वार्ता करे तथा उनकी जायज मांगों का सकारात्मक, न्यायपूर्ण और सर्वमान्य समाधान सुनिश्चित करे।
@RajCMO
युवाओं के हक और अधिकारों की बात जब भी आएगी, तब शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े मिलेंगे।
छात्रसंघ चुनाव हो या शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दे पर शिव विधायक हमेशा मजबूती से आवाज उठाते रहे है।
#छात्रसंघ_चुनाव_बहाल_करो
राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों पर रोक लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है।
युवाओं की आवाज़ को दबाकर सरकार अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती। छात्र नेतृत्व से डरना बंद कीजिए और तुरंत छात्रसंघ चुनाव बहाल कीजिए। @RavindraBhati__@RajCMO#छात्रसंघ_चुनाव_बहाल_करो
छात्रसंघ चुनावों से डर कैसा?
यदि सरकार युवाओं की आवाज़ दबाएगी, तो लोकतंत्र कमजोर होगा, राजस्थान सरकार तुरंत छात्रसंघ चुनाव बहाल करे। युवाओं को उनका अधिकार लौटाइए, आवाज़ दबाइए मत..@RavindraBhati__#छात्रसंघ_चुनाव_बहाल_करो