समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः07.06.2026
श्री आरएस कुशवाहा पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी की अगुवाई में लखीमपुर खीरी की विधानसभा निघासन में समस्त कार्यकर्ता एकत्रित होकर तहसील गेट पर पहुंचे जहां विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। खाद की किल्लत, गन्ना भुगतान, नीट परीक्षा, पेपर लीक, अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज, जंगली जानवरों से हर साल जान-माल की हानि सम्बन्धित मांगों को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव भंडारी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव, धौरहरा नगर अध्यक्ष नेत्र प्रकाश मिश्रा, मनोज वर्मा, पुष्पेंद्र तिवारी, राजेश चतुर्वेदी, विपिन वर्मा, राजेंद्र यादव, सरदार यादव, शिव शंकर, ध्रुव मौर्य, रमेश मौर्य लल्लन, ज्ञानेंद्र यादव, शरीफ खान, माजिद प्रधान, रियासुद्दीन, सरवन यादव, चेतराम यादव प्रधान, कृष्ण चौहान, विकास कनौजिया, मटरू मिश्रा, रमेश सिंह, सोनू सिंह, विजेंद्र सिंह आदि प्रमुख लोग सम्मिलित रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
रायबरेली के अमावा ब्लॉक की सबरहदा ग्रामसभा के प्रधान श्री राजन मौर्य जी पर हुआ जानलेवा हमला बेहद निंदनीय है।
@raebarelipolice से मांग है कि बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। हम राजन मौर्य जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
@Uppolice
आज हम 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं।
उनका अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
#rskushwaha138@samajwadiparty@yadavakhilesh
विश्व स्वास्थ्य दिवस World Health Day के अवसर पर आइए हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के साथ एक सशक्त समाज का निर्माण करें।
स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। जागरूक बनें, नियमित जांच कराएं और संतुलित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
@yadavakhilesh@samajwadiparty
जनपद देवरिया में संविधान मान स्तम्भ स्थापना दिवस के अवसर पर पूज्य बाबासाहब डॉक्टर अम्बेडकर, महात्मा जोतिबा फूले,आरक्षण के जनक छत्रपति साहू जी महाराज के विचारों को समर्पित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित किया। #samajwadiparty#AkhileshYadav@yadavakhilesh@samajwadiparty
निघासन के श्री नन्द कुमार यादव की बाघ के हमले से हुई मौत पर मौके पर पहुंचे। परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। परिवार को सरकार द्वारा आर्थिक मदद हो l किसान यूनियन, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ थे।
@yadavakhilesh@samajwadiparty
लखीमपुर में पुलिस हिरासत में हुई मौतों से उनके पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा दी गई आर्थिक मदद की १-१ लाख की चेक मृतक रामचन्द्र मौर्य की पत्नी को सौंपा। #SamajwadiParty#AkhileshYadav@samajwadiparty@yadavakhilesh
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः08.12.2024
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ग्राम गोठिया, मजरे तिवारीपुर, थाना सलोन रायबरेली पहुँचा। विगत 2 दिसम्बर, 2024 को अपनी रिश्तेदारी के निमंत्रण में ग्राम अपराह्तन का पुरवा, मजरे डिडौली, थाना ऊँचाहार, जनपद रायबरेली गये श्री शैलेन्द्र मौर्य व श्री संदीप मौर्य पर दबंग प्रवृत्ति के लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया, जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई थी। इलाज के दौरान श्री शैलेंद्र मौर्य की मृत्यु हो गई एवं संदीप मौर्य गम्भीर स्थिति में एम्स रायबरेली में भर्ती है।
पीड़ित परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करने एवं वस्तुस्थिति से अवगत होने हेतु श्री नीरज मौर्य सांसद लोकसभा, श्री श्याम सुंदर विधायक, श्री राहुल लोधी विधायक, श्री आर.एस.कुशवाहा पूर्व मंत्री, इं0 विनीत कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा, इं0 वीरेंद्र यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी रायबरेली, श्री राजेश मौर्य जिला उपाध्यक्ष, श्री पुत्तन सिंह यादव विधानसभा अध्यक्ष के साथ पहुंचा जहां पर पीड़ित परिवार के पिता श्री बद्री प्रसाद मौर्य, माता श्रीमती भगवन्ता एवं मृतक शैलेन्द्र की पत्नी श्रीमती सुनीता एवं बहन कु0 पूजा व परिवारीजनों एवं ग्रामवासियों से घटना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया।
प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के इस दुःख की घडी में न्याय दिलाने हेतु प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रूपये की धनराशि एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
उसके उपरान्त श्री संदीप मौर्य के स्वास्थ्य का हाल लेने प्रतिनिधिमण्डल एम्स रायबरेली पहुंचा, जहां पर चिकित्सकों से वार्ता कर बेहतर इलाज के निर्देश दिये। साथ ही पुलिस अधीक्षक रायबरेली एवं अन्य पुलिस अधिकारियों से भी दोषियों को दण्डित करने एवं पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के महासचिव मो0 अरशद खान, आर0पी0 यादव, मुशीर अहमद, डा0 शशिकांत शर्मा, अखिलेश यादव, सुरेश पटेल, शुभम लोहिया, रेहान कजियाना, आकाश मौर्या, ओ0पी0 यादव, देशराज यादव, राम नरेश, आशीष यादव आदि नेतागण भी उपस्थित रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
लखनऊ में पिछड़े समाज में जन्मे महापुरुषों के विचार एवं वर्तमान राजनीतिक परिवेश में उनकी प्रासंगिकता के विषय पर हुए एक दिवसीय महासम्मेलन में सम्मिलित हुए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी।
#SamajwadiParty#AkhileshYadav@samajwadiparty@yadavakhilesh