Statement issued by Dattatreya Hosabale, Sarkaryavah (General Secretary) of the Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS).
New Delhi, July 3, 2026
The grand temple constructed at the Shri Ram Janmabhoomi has become a center of reverence, faith, and devotion for the entire Hindu society, owing to the struggles of generations and the dedication, sacrifice, and martyrdom of crores of Rambhakts. (devotees.) The unfortunate incident of theft in the donation boxes kept at the Shri Ram Lalla temple in Ayodhya has deeply hurt the sentiments and faith of the entire society and Ram devotees; we are all extremely pained and angered by this event.
At the earnest request of the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust, the Uttar Pradesh government constituted a Special Investigation Team (SIT) and initiated legal proceedings based on its recommendations. It is essential to ensure that anyone found guilty after the investigation faces severe punishment.
It is natural for the entire Hindu society, including the Rashtriya Swayamsevak Sangh, to expect the Trust to treat this highly condemnable incident as an extraordinary matter and take effective steps to rectify all shortcomings in temple management and operations. This is crucial to ensure that the faith and reverence of crores of Ram devotees in the Ayodhya temple remain unbroken and steadfast. The current state of confusion and uncertainty must end. In this regard, we expect the temple management and the government-appointed SIT to take all necessary initiatives. We are confident that through proper financial management, flawless and transparent operational systems, and an atmosphere imbued with purity, sanctity, and true dharmikta, the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust will continue to strengthen the faith and trust of the Hindu society.
The Rashtriya Swayamsevak Sangh also calls upon the entire Hindu society to display necessary patience and restraint during this difficult moment and to thwart the conspiracies of anti-Hindu and anti-national forces seeking to malign the Hindu dharma and society by exploiting this unfortunate incident.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा जारी किया गया वक्तव्य :
(नई दिल्ली, 3 जुलाई 2026)
श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक��ति का केन्द्र बना है।
अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि क��� चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुँचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जाँच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर क़ानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जाँच में जो भी दोषी पाए जाएँगे उन्हें कठोर दंड हो यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक सं��� सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मान कर गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कमियों को दूर करने हेतु परिणामकारक कदम उठाए ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था व श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे। वर्तमान भ्रम और असम��जस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए। इस दृष्टि से हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जाँच दल करेंगे। हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिन्दू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाये रखेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिन्दू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड़यंत्रों को विफल करे।
देश के जाने माने खिलाड़ी पद्मश्री जसपाल राणा के असामयिक निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गहरा शोक व्यक्त करता है। वे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित निशानेबाज़ होने के साथ-साथ उच्च कोटि के प्रतिष्ठित प्रशिक्षक भी थे जिसके लिए उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने खेल के द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ाया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से यह प्रार्थना करता है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शान्ति:।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
Other supply chains can be rectified but the supply chain of building quality human beings should not break. Dr. Mohan ji Bhagwat at #RSSNagpurVarg2026
My appeal to the young people of Bharat is simple. Embrace entrepreneurship. Build in Bharat, build for Bharat, and build from Bharat for the world. - Sri Kumar Mangalam ji Birla .
Self-reliance is not just an economic policy, but nation-building. There are numerous similarities between the activities of the Aditya Birla Group and the RSS. We too attach utmost importance to primary and higher education, health, social upliftment, women's empowerment, and skill development. - Sri Kumar Mangalam ji Birla at #RSSNagpurVarg2026
आत्मनिर्भरता एक आर्थिक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण है।
आदित्य बिड़ला ग्रुप और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में अनेक समानताएँ हैं। हम भी प्राथमिक और उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक उत्थान, महिला सशक्तिकरण तथा कौशल विकास को अत्यंत महत्व देते हैं। - पद्मभूषण कुमार मंगलम बिरला
#RSSNagpurVarg2026
हम देखते हैं कि बल सम्पन्न देश मनमानी करते हैं। चाहे तो किसी देश को हथिया लो, चाहे तो किसी देश पर बम मार दो या दुनिया के तेल की सप्लाई बंद कर दो। …
भारत के बारे में यह विचार बने कि वह शक्ति सम्पन्न होकर ऐसा नहीं करेगा बल्कि सबको साथ लेकर चलेगा। - पूजनीय सरसंघचालक मोहन भागवत जी
#RSSNagpurVarg2026
हमने हजार वर्ष गुलामी झेली। जिन्होंने हमें गुलाम बनाया, वे कोई हमसे श्रेष्ठ नहीं थे। संख्या में भी वे हमसे अधिक नहीं थे। बहुत दूर से आकर उन्होंने हमको जीता। किसी मामले में वे हमसे बेहतर नहीं थे, हमसे बदतर ही थे। कुछ बातें हमारी थीं, जिन्हें हमने संभालकर नहीं रखा; हम उन्हें भूल ग��। हमने अपनी तैयारी को खो दिया। उस तैयारी को हमें पुनः करना पड़ेगा। - पूजनीय सरसंघचालक मोहन भागवत जी
#RSSNagpurVarg2026
संघ के शताब्दी वर्ष के दो तिहाई कालखंड के बीच यह कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हो रहा है। इस बीच समाज जीवन के संपर्क अभियान का बहुत अच्छा अनुभव हो रहा है। भारत का भविष्य जिस कंधे पर है, वह हिन्दू समाज संगठित हो रहा है और जागृत हो रहा है। - पूजनीय सरसंघचालक डा. मोहन भागवत जी
#RSSNagpurVarg2026
विकसित भारत का सपना बड़ा है और उसे पूरा करने में बड़े उद्योगों की भूमिका बड़ी है। मेरी भारत के युवाओं से अपील है कि भारत में बनाएं, भारत के लिए बनाएं, भारत में रहकर पूरी दुनिया के लिए बनाइये। - श्री कुमार मंगलम बिरला
#RSSNagpurVarg2026
आत्मनिर्भरता एक आर्थिक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण है।
आदित्य बिड़ला ग्रुप और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में अनेक समानताएँ हैं। हम भी प्राथमिक और उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक उत्थान, महिला सशक्तिकरण तथा कौशल विकास को अत्यंत महत्व देते हैं। - पद्मभूषण कुमार मंगलम बिरला
#RSSNagpurVarg2026
83 हजार शाखाएँ, 60 लाख स्वयंसेवक, एक लाख 77 हजार सेवा कार्य, और न जाने कितनी संस्थाएँ - सभी एक दिशा में कार्य करते हैं। यह अभूतपूर्व है। आज़ादी से पहले से लेकर देश में हुए भूकंप, सुनामी और न जाने कितनी चुनौतियों के समय आरएसएस सदैव देश और समाज के साथ खड़ा रहा है। - श्री कुमार मंगलम बिरला जी
#RSSNagpurVarg2026
#rss100years
मोहन भागवत जी ने कुछ दिनों पहले कहा कि संघ को समझने के लिए भीतर से देखना होगा। लेकिन संघ की दशकों की मेहनत के कारण संघ को बाहर से भी देखकर कोई भी प्रभावित होगा। - पद्मभूषण श्री कुमार मंगलम बिरला जी
#RSSNagpurVarg2026