नागौर में कोचर बोल गई, हनुमान जी दूसरी बार सांसद बने, चेतन जी डूडी ने रूपाराम जी डूडी की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया। ज्योति मिर्धा लगातार 3 बार सांसद और 1 बार विधायक हारी
@hanumanbeniwal@ChetanDudiINC
#डीडवाना जिला स्थापना दिवस की सभी जिलावासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ|
हम सब मिलकर अपने जिले को शिक्षा, स्वच्छता, विकास और आपसी सौहार्द के क्षेत्र में राजस्थान का अग्रणी जिला बनाएंगे|
#छोट���खाटू में राज्य स्तरीय एक दिवसीय सेन समाज क्रिकेट प्रतियोगिता समारोह में शामिल हुआ, विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी साथियों को शुभकामनाएं एवं धन्यवाद।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी डीडवाना-कुचामन की नव गठित कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उम्मीद करता हूं आप कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएंगे।
राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राजेंद्र राठौड़ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@Rajendra4BJP
#लाड़नूँ के ग्राम इन्द्रपुरा में अमर शहीद श्री बालुराम कुड़ी जी की मूर्ति अनावरण समारोह में भाग लिया|
देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले ऐसे वीर सपूत और उन्हें जन्म देने वाले महान माता-पिता को मेरा सादर प्रणाम… राष्ट्र उनके इस महान बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा|
जय हिंद
स्वर्गीय श्री किसान केसरी रामेश्वर डूडी साहब हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।
बीकानेर जिले के पूर्व विधायक गोविंद राम जी मेघवाल द्वारा सम्मानीय नेता दिवंगत डूडी साहब के प्रति किए गए अशोभनीय शब्दों का हम सभी घोर निंदा करते हैं। राजनीति में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन किसी सम्मानजनक दि��ंगत नेता के प्रति इस प्रकार की टिप्पणी करना न केवल उनकी स्मृति का अपमान है, बल्कि समाज की मर्यादाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला बयान है।
जिस व्यक्ति ने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा को समर्पित किया, उनके प्रति इस तरह के अपशब्द कहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
हम मांग करते हैं कि गोविंद राम जी मेघवाल सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और संबंधित प��र्टी इस विषय पर उचित कार्रवाई करे।
डूडी साहब का अपमान हम सहन नहीं करेंगे !
#डीडवाना के ग्राम निमोद में निर्माणाधीन #अंबेडकर सर्किल की तोड़फोड़ अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक कृत्य है| यह संविधान, सामाजिक समरसता के प्रतीक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान पर सीधा प्रहार है| ऐसी असामाजिक हरकतें समाज में नफ़रत और विभाजन फैलाने का काम करती हैं|
प्रशासन से मांग है कि दोषियों क��� जल्द पहचान कर सख़्त कार्रवाई की जाए और निर्माण कार्य को शीघ्र पुनः शुरू कराया जाए|
#डीडवाना आवास पर डीडवाना-कुचामन जिले की प्रथम महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कोमल लाडना जी के पधारने पर स्वागत किया| साथ ही परिजनों ने नई जिम्मेदारी पर खुशी ज़ाहिर की और धन्यवाद ज्ञापित किया|