मेरे संसदीय क्षेत्र मीरजापुर जनपद में सड़क दुर्घटना में 4 युवकों के निधन की दुःखद जानकारी प्राप्त हुई है। समस्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं ।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें ।घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करती हूं।
वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डे पर पार्टी के युवा कर्मठ विधायक स्व० राहुल प्रकाश कोल जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि प्रकट की और इस दुःखद घड़ी में उनके पिता आदरणीय सांसद श्री पकौड़ीलाल जी एवं उनके परिवारीजनों को ढाढ़स बँधाया।
होती जब है जीजाबाई जैसी वीरमाता,
शिवाजी सा वीरपुत्र तब ही है बन पाता।
त्याग, बलिदान व साहस की प्रतिमूर्ति, महिला सशक्तिकरण की प्रतीक एवं मराठा साम्राज्य के गौरव, वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज जी की पूज्य माता वीरांगना जीजाबाई जी की जयन्ती पर उन्हें शत-शत नमन।
OBC आरक्षण के बिना निकाय चुनाव किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। हम इस संदर्भ में माननीय लखनऊ उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले का अध्ययन कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो @ApnaDalOfficial ओबीसी के हक के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।
@aajtak@AnupriyaSPatel@ErAshishSPatel
OBC आरक्षण के बिना निकाय चुनाव किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। हम इस संदर्भ में माननीय लखनऊ उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले का अध्ययन कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो @ApnaDalOfficial ओबीसी के हक के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।
सिक्किम में सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से 16 जवानों के निधन की अत्यंत दुःखद जानकारी से मन अत्यंत मर्माहत है।ईश्वर से प्रार्थना है कि वीर शहीद जवानों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों को इस दु:ख सहन करने की शक्ति दें।सभी जवानों के वीरता और शौर्य को मेरा नमन।

ग्रामसभा-खम्हवा, विकासखंड-राजगढ़, विधानसभा-मड़िहान, जनपद-मीरजापुर के निवासी श्री दुखरन सिंह प्रदेश सचिव, व्यापार मंच @ApnaDalOfficial के आवास पर परिवारजन एवं कार्यकर्तागण से शिष्टाचार भेंट करते हुए।
ग्रामसभा-खम्हरिया दमुआन, विधानसभा -छानबे, जनपद- मीरजापुर श्री राम अकेला अपना दल एस के बूथ अध्य्क्ष के चचेरे भाई स्व.अरविंद कुमार के दुःखद निधन पर परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
रोटरी क्लब विन्ध्याचल द्वारा आयोजित निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर कार्यक्रम में दिव्यांग साथियों को सहायक उपकरण वितरित किए। इस आयोजन के लिए रोटरी क्लब विन्ध्याचल की जितनी सराहना की जाय कम है ।