तो ये लोग मान रहे है कि मोहन भागवत जी "सुपर pm" हैं और नरेंद्र मोदी जी का "रिमोट कंट्रोल" भागवत जी के ही पास है।
क्योंकि सोनिया गांधी जी के बारे में ये लोग यही आरोप लगाते थे😀
राजस्थान की भाजपा सरकार मनमाने तरीके से पंचायतीराज एवं नगरीय निकायों के पुनर्गठन कर रही है। मैं ऐसा पहली बार देख रहा हूं कि सारे नियम-कानून तोड़े जा रहे हैं। जिला कलेक्टरों ने जनता की आपत्तियां दर्ज कर आगे कार्रवाई करने की बजाय हाथ खड़े कर दिए हैं और कलेक्टर कह रहे हैं कि हम कुछ नहीं कर पाएंगे, सारा काम राज्य सरकार के स्तर से हो रहा है।
भाजपा और RSS मिलकर येन-केन-प्रकरेण पंचायतीराज और नगरीय निकाय के चुनाव जीतना चाहती है। इसके लिए पहले भरतपुर जिला प्रमुख समेत कई जगह इनके उपचुनाव तक नहीं करवाए। फिर वन स्टेट-वन इलेक्शन के नाम पर कार्यकाल पूरा होने के बाद भी चुनाव नहीं करवाए एवं अब ये वोटबैंक को साधकर जीतने के लिए नियमों एवं जनता की सहूलियत को भी अनदेखा कर रहे हैं। न तो न्यूनतम एवं अधिकतम जनसंख्या के पैमाने को माना जा रहा है और न ही मुख्यालय से उचित दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। कहीं शहर से 10-10 किलोमीटर दूर के गांवों को नगरीय निकायों में मिलाया जा रहा है तो कहीं गांवों को इस तरह पंचायतों से जोड़ा जा रहा है कि पंचायत मुख्यालय ही 5 से 10 किलोमीटर दूर हो गया है।
मैं राज्य सरकार से कहना चाहता हूं कि इस तरह की गतिविधियां उचित नहीं है। जनता में इसको लेकर आक्रोश पनप रहा है। जिला कलेक्टरों को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राजनीतिक दबाव में न आकर नियमानुसार सुसंगत तरीके से पूरी पुनर्गठन प्रक्रिया हो।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बाद निश्चलानंद सरस्वती जी ने भी योगी आदित्यनाथ की करनी पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है? अर्द्ध कुंभ को महा कुंभ घोषित कर दिया 😱
भाजपाई दिहाड़ी मजदूर अब इनके खिलाफ भी विरोध करोगे??
#महाकुंभ_2025_प्रयागराज
हर घर नाले से गैस निकलेगी
हर घर मे रेडार लगेगा।
थाली बजने से वायरस भागेंगे
हर सिम्त, टिम्बर के पेड़ लगेंगे
बत्तख ऑक्सीजन छोड़ेगी
मोर के आंसू से बच्चे होंगे
कुम्भकर्ण की रिसर्च के पन्ने खुलेंगे
गोंबर से सोना निकलेगा
गौमूत्र से कैंसर ठीक होगा
गौपुच्छ सहलाकर बीपी घटेगा
नॉन बायलोजिकल बच्चे होंगे
जो पैदा होते बोलेगा- एआई, एआई
●●
और नॉट टू फॉरगेट
कितने फैक्ट चेक करोगे बे??
घर घर से एक्स्ट्रा टू एबी निकलेगा।
राष्ट्र को बधाई।
अमेरिका की हिम्मत कैसे हो गई कि वो भारतीयों को सेना के विमान में भरकर बाहर निकाल दे.
ये भारत के सम्मान पर प्रहार है.
सरकार को बात करनी चाहिए थी, अपना विमान भेजकर पूरे सम्मान के साथ हमारे लोगों को वापस लाते.
ये तरीका सही नहीं है, इसमें अमेरिका की दादागिरी दिख रही है.