'किसान कल्याण वर्ष' के अंतर्गत स्लीमनाबाद टनल एक ऐतिहासिक सौगात है।
अगले तीन महीनों में दो प्रमुख नहरें शुरू होने से 1 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त कृषि भूमि सिंचित होगी, जिससे विंध्य क्षेत्र के किसान समृद्धि होंगे और विकास को गति मिलेगी।
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
#किसान_कल्याण_वर्ष_2026
#कृषक_कल्याण_वर्ष_2026
LIVE: Hon'ble PM Shri @narendramodi Ji flags off India’s first Hydrogen train between Jind & Sonipat at Jind railway station https://t.co/ftSEX6cWeL
1971 में पाकिस्तान के विरुद्ध लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त करने वाले परमवीर चक्र विजेता निर्मलजीत सिंह सेखों जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
उनका अमर बलिदान देशवासियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
भारतीय रेलवे के बिजलीकरण की शुरुआत 1925 में हुई थी, यानी करीब 100 साल पहले।
1925 से लेकर 2014 तक करीब 90 साल में पूरे देश के रेल नेटवर्क का करीब 30% ही बिजलीकरण हो पाया था। 70% क्षेत्र डीजल से चलता था।
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#Hydrogen_train
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आज हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन का शुभारंभ हुआ।
यह केवल एक नई ट्रेन की शुरुआत नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर, स्वच्छ तथा हरित भारत के संकल्प को नई गति देने वाला ऐतिहासिक कदम है। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जो हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेनों का संचालन कर रहे हैं।
#HydrogenTrain #ViksitBharat
भारत अपनी पहली स्वदेशी हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन के साथ स्वच्छ और आधुनिक रेल परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ा रहा है।
हरियाणा के जींद–सोनीपत रेलखंड पर 10 डिब्बों वाली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन चलाई जाएगी। यह 1200 किलोवाट की हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रणाली से संचालित होगी और इसकी अधिकतम गति 75 किमी प्रति घंटा होगी।
यह ट्रेन केवल जलवाष्प (पानी की भाप) उत्सर्जित करती है, जिससे यह पारंपरिक ईंधन से चलने वाली ट्रेनों की तुलना में अधिक स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल है।
इस उपलब्धि के साथ भारत जर्मनी, जापान, चीन और अमेरिका जैसे उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जो Sustainable रेल परिवहन के लिए हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर काम कर रहे हैं।
पूरी तरह भारत में विकसित इस परियोजना के तहत जींद में स्वदेशी हाइड्रोजन भंडारण और रीफ्यूलिंग (ईंधन भरने) की सुविधा भी तैयार की गई है। यह आत्मनिर्भर भारत और हरित परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
#HydrogenTrain #IndianRailways #GreenMobility #ViksitBharat
सुरक्षा से संप्रभुता तक:
आधुनिक सैन्य तकनीक में भारत का शंखनाद!
हाइपरसोनिक स्क्रैमजेट, MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल और TARA स्मार्ट वेपन सिस्टम जैसी स्वदेशी उपलब्धियों ने वैश्विक रक्षा क्षेत्र में भारत का सामर्थ्य सिद्ध किया है।
आत्मनिर्भर भारत अब रक्षा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।
मध्यप्रदेश टेक्सटाइल के क्षेत्र में निवेश का नया केंद्र बन रहा है। यहाँ की चंदेरी और महेश्वरी साड़ियां अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता और समृद्ध परंपरा के कारण देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। हमारी सरकार निवेशकों को अनुकूल नीतियां, बेहतर सुविधाएं और हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है।
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
#BharatTex2026
आज मध्यप्रदेश "ज़री स्टेट, रेशम स्टेट, मेन मेड फ़ाइबर स्टेट और कॉटन स्टेट" के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।
प्रदेश सरकार बुनकरों और कारीगरों के उत्थान के साथ टेक्सटाइल उद्योग को भी नई गति दे रही है। आज खेत से कारखाने और कारखाने से रेडीमेड गारमेंट तक की पूरी श्रृंखला को सुदृढ़ किया जा रहा है।
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
#BharatTex2026
LIVE : Interactive Session on Investment Opportunities in Madhya Pradesh with @DrMohanYadav51 Ji, Chief Minister, Madhya Pradesh at New Delhi https://t.co/OrEzX1WUiC