आज लोरमी थाना ग्राउंड, जिला मुंगेली में माँ दुर्गा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
माँ दुर्गा से समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
जय माता दी!
#hamarsansadhamartokhan#navratri#maadurga#blessed
"नहि कोपकलुषिता विमृशति मतिः
कर्तव्यमकर्तव्यं वा ।"
अर्थात - "क्रोध से दूषित बुद्धि उचित और अनुचित का विवेक नहीं कर पाती । अतः महत्त्वपूर्ण निर्णय सदैव शांत मन से लेने चाहिए ।"
#TuesdayThoughts
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, रंगमंच के विलक्षण कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी पद्म श्री नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय को व्यथित करने वाला है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों एवं कला-जगत से जुड़े सभी लोगों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति
महान अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनके दमदार अभिनय, बेबाक अंदाज़ और सादगी की अमिट छाप सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेगी।
भारतीय सिनेमा ने एक अनमोल कलाकार खो दिया।
विनम्र श्रद्धांजलि।
ॐ शांति।
#NanaPatekar
@SpokespersonECI Sir हमें एस आई आर के दौरान नये जोड़े गए वोटरों की संख्या बताएं। मैं पत्रकार हूं, काटे गए वोटरों का शोर मचाया जा रहा है। यह नहीं बताया जा रहा कि नये कितने जुड़े। मैं कुछ लिखूंगा। Please
@ECISVEEP
"समवृत्तिरुपैति मार्दवं समये यश्च तनोति तिग्मताम् ।
अधितिष्ठति लोकमोजसा स विवस्वानिव मेदिनीपतिः ॥"
अर्थात - "जो व्यक्ति समय के अनुसार समानता और कोमलता अपनाता है तथा आवश्यकता पड़ने पर तेजस्विता और कठोरता भी दिखाता है, वही प्रभावी नेतृत्व करता है । ऐसा शासक सूर्य के समान अपने तेज और सामर्थ्य से लोक का नेतृत्व करता है ।"
#TuesdayThoughts
जब पूरा देश 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) की बात कर रहा है, तो छत्तीसगढ़ में कुछ और ही खेल चल रहा है।
पहली बार वोट देने वाले व्यक्ति का ऑनलाइन 'फॉर्म-6' जमा करने के बावजूद, संबंधित व्यक्ति को कोई सूचना दिए बिना ही फॉर्म रिजेक्ट किए जा रहे हैं।
ऑनलाइन फॉर्म क्रॉस-वेरिफिकेशन के लिए BLO के पास जाने चाहिए और ज़िला अथॉरिटी के पास मैन्युअल रूप से जमा किए गए फॉर्म का वेरिफिकेशन तहसील ऑफिस या दूसरे तय अधिकारियों द्वारा मैन्युअल रूप से किया जाना चाहिए।
आधार के साथ सभी सही डॉक्यूमेंट्स होने के बावजूद, रायपुर ज़िला अथॉरिटी ने BLO से कोई राय लिए बिना ही एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दी।
अनिर्विन नाम के एक व्यक्ति के मामले में, रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में अपना नाम शामिल करवाने के लिए उनका फॉर्म 15 सितंबर 2026 को ऑनलाइन जमा किया गया था।
और उनकी एप्लीकेशन इस आधार पर रिजेक्ट कर दी गई कि वे "17 सितंबर को रायपुर तहसील ऑफिस की दूसरी मंज़िल पर उपस्थित नहीं थे।"
क्या अथॉरिटी यह बताएगी कि संबंधित व्यक्ति को किस तरह से – चिट्ठी, ऑनलाइन या SMS के ज़रिए - छत्तीसगढ़ के चुनाव आयोग के अधिकारियों ने "रायपुर तहसील कार्यालय की दूसरी मंज़िल" पर पेश होने के लिए सूचित किया था?
और इससे भी दिलचस्प बात यह है कि चुनाव आयोग ने उस अधिकारी का नाम बताए बिना, जिसके सामने "सुनवाई" के लिए पेश होना था, ECINET पर कहा कि एप्लीकेशन इसलिए रिजेक्ट कर दी गई क्योंकि "आवेदक सुनवाई के लिए मौजूद नहीं था"।
आवेदक को सूचित किए बिना 'फॉर्म-6' कैसे रिजेक्ट किया जा सकता है?
क्या केंद्र और छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग यह बताएँगे कि इस तरह से कितनी एप्लीकेशन रिजेक्ट की गईं?
क्या यही समावेशी विकास है?
@ECISVEEP@CEOChhattisgarh@RitikaChopra__
💙 दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवार के साथ खड़े रहे डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह।
उनकी संवेदनशील पहल पर स्व. आरक्षक जगलाल राम की पत्नी प्रियंका भगत एवं स्व. आरक्षक बलपंथ राम के पुत्र टीकेश रवि को आरक्षक (GD) पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली।
पुलिस परिवार—हर सुख-दुःख में साथ। 🤝
कांग्रेस MP प्रमोद तिवारी ने आराधना मोना मिश्रा के स्टेट कांग्रेस प्रेसिडेंट बनने पर कहा, "मेरे परिवार की चौथी पीढ़ी कांग्रेस में है। मोना अब स्टेट प्रेसिडेंट हैं। मैं MP और राज्यसभा में डिप्टी लीडर हूं। मेरे पिता कांग्रेस के डिस्ट्रिक्ट पंचायत प्रेसिडेंट थे, और मेरे दादा ने कांग्रेस का झंडा उठाकर देश की आज़ादी की लड़ाई लड़ी थी... इसलिए, जिन उम्मीदों के साथ कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें अपॉइंट किया है, मुझे पक्का यकीन है कि वह उन पर खरी उतरेंगी। BJP एक बुझता हुआ चिराग है, और अगली सरकार कांग्रेस अलायंस की होगी।"
इंडियन एक्सप्रेस बिना तथ्यों के एक ख़बर लेकर आया है मार्केट में ELECTION COMMISSION को लेकर, मार्केटिंग ऐसी की Rahul Gandhi PPT लेकर आते ही होंगे, लेकिन इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार न्यूज़ बाहर लाने के चक्कर में इतने उतावले हो गए की एक मामूली सा fact check नहीं हुआ इनसे?