दिशा दीप्त हो उठी प्राप्त कर पुण्य प्रकाश तुम्हारा
लिखा जा चुका है अनल अक्षरों में इतिहास तुम्हारा जिस मिट्टी ने लहू पिया वह फूल खिलाएगी अंबर पर घन बन जाएगा ही उच्छवास तुम्हारा और अधिक ले जांच देवता इतना क्रूर नहीं है थक कर बैठ गए क्या भाई मंजिल दूर नहीं है
ये है भाजपाई तरक़्क़ी की नई हवा… कुछ दिनों पहले ही जिसका उद्घाटन हुआ हो उस सड़क को मरम्मत की ज़रूरत पड़ गई और एक्सप्रेस स्पीड से मरम्मत को सुखाने के लिए पंखे का इस्तेमाल किया जा रहा है ये भी हास्यास्पद है। 2-3 हफ़्ते में ही जिस एक्सप्रेसवे का दम उखड़ने लगा है उस पर चलने का जोखिम क��न उठाएगा?
सवाल ये भी है कि ‘अटल प्रोग्रेस वे’ योजना में ही रहेगा या कभी बनेगा भी… या काग़ज़ों में बनकर उसका ‘हिस्सा-बाँट’ हो चुका है।
भाजपा राज में हुआ हर निर्माण चलता कम है… धँसता, ढहता, गिरता ज़्यादा है।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 07.08.2026
समाजवादी पा��्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने पीसीएस, आरओ/एआरओ एवं बीईओ परीक्षा की तैयारी कर रहे उन अभ्यर्थियों से मुलाकात की, जो कोरोना काल, पाठ्यक्रम में बदलाव और नई सेवा भर्ती नियमावली के कारण आयु सीमा पार कर चुके हैं।
इन युवाओं की मांग है कि उनके साथ न्याय करते हुए पीसीएस परीक्षा में दो अतिरिक्त अवसर तथा ��रओ/एआरओ और बीईओ में एक अतिरिक्त अवसर प्रदान किया जाए।
युवाओं ने ज्ञापन देकर कहा कि कोरोना काल (2019-21) में पढ़ाई और परीक्षाओं की तैयारियां प्रभावित हुईं। इसके बाद पीसीएस के पाठ्यक्रम में व्यापक बदलाव (2023-25) हुआ, जिससे अभ्यर्थियों को नए सिरे से तैयारी करनी पड़ी। अब नई सेवा भर्ती नियमावली 2026 का लाभ भी आयु सीमा पार कर चुके इन अभ्यर्थियों को नहीं मिल पा रहा है। युवाओं के वर्षों के परिश्रम और उनके भवि���्य को देखते हुए उनकी मांगों को पूरा करे सरकार।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। युवाओं के संघर्ष में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
जिन भाजपाइयों ने भगवान को धोखा दे दिया, उनकी बातों-आरोपों का अब कोई विश्वास नहीं करता।
ध्यान से देखा जाए तो भाजपा और उनके संगी-साथियों के चेहरे अंदर से डरे हुए लग रहे हैं क्योंकि कोई कितना भी बड़ा पापी हो, धर्म-धन को चुरानेवाला हो, उसके मन में ये डर तो रहता ही है कि भगवान उसकी काली-करतूतों को देख रहा है और एक-न-एक दिन उसको, किस रूप में कुकर्मों का दंड भुगतना ही पड़ेगा। जो भगवान का नहीं हुआ वो इंसान का क्या होगा।
भाजपा नैतिक रूप से ख़त्म हो चुकी है।
#CC_to_CC
भाजपा की उत्पीड़न की हैट्रिक :
- शंकराचार्य जी के अपमान व मंदिर की चोरी से सनातन समाज का उत्पीड़न।
- शिक्षा-परीक्षा धांधली से युवाओं का व मृतक की माँ के अपमान से महिलाओं का उत्पीड़न;
- सजातियों को छोड़कर पुलिस, बुलडोज़र व एनकाउंटर के अत्याचार से अन्य सभी पीडीए का उत्पीड़न।
#CC_to_CC
‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी खुलने के बाद भाजपा बदहवास हो गई है। वो जनता का ध्यान भटकाने के लिए बचकानी हरकतें कर रही ���ै। इससे जनता में भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के ख़िलाफ़ गुस्सा और बढ़ता जा रहा है। भाजपाइयों की नकारात्मक सोच का छोटापन दिन-पर-दिन बढ़ता जा रहा है। एक दल के रूप में भाजपा में अब कोई आत्मा नहीं बची है। शरीर पर ‘धर्म-धन चोरी’ के अनगिनत असाध्य ज़ख़्म उभर ��ए हैं। भाजपा राजनीतिक रूप से विक्षिप्तावस्था में चली गई है। सब अपने को बचाने में लगे हैं।
भाजपा ख़त्म!
#CC_to_CC
अब तो इस्तीफ़ा दे दो!
NEET की परीक्षा में फिर से धोखाधड़ी बताती है कि भाजपाई गैंग इस बार किसी और के लिए पेपर सॉल्व करने का मुखौटा लगाकर आई, क्योंकि नीचे-से-ऊपर तक सब मिले थे, इसीलिए बायोमेट्रिक की जाँच में भी घपला किया गया। ये तो एक जगह है जह��ँ बात खुल गई, बाक़ी न जाने और कितनी सेंटरों पर ये हुआ होगा।
युवाओं के साथ हो रहा ये धोखा तभी बंद होगा जब भाजपा के ख़िलाफ़ इस देश का हर छात्र, उनके माता-पिता, उनका संपूर्ण परिवार एकजुट हो जाएगा।
भाजपा अपराध और नाउम्मीदगी का दूसरा नाम बन गई है।
वोट की लूट से बनी सरकार, पेपर धांधली से लेकर चढ़ावा-चंदा-दान चोरी तक पहुँच गई है। भाजपा और उनके अनरजिस्टर्ड संगी-साथियों ने सरेआम-बेईमानी के अपने ही बनाए रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं।
#NEET
#NEET_REEXAM
"चुनाव की तैयारी युद्ध स्तर पर, लेकिन परीक्षा की तैयारी भगवान भरोसे। फर्क सिर्फ इतना है कि चुनाव में वोट दांव पर होते हैं, और परीक्षा में युवाओं का भविष्य।"
*#सादर वंदन अभिनंदन*!!🚩🙏❤️💐
*💢*स्वर्णिम कल्पनाओं की सम्यक् सम्पूर्ति, उत्तम स्वास्थ्य एवं सम्पन्��ता की आत्मिक मंगलकामना के साथ परिवार सहित आपको नव वर्ष #2026 की हार्दिक शुभकामनाएं एवम् अनंत बधाइयां*।।।💐💐🚩🙏❤️
*Happynewyear2026♥️🧿*
@yadavakhilesh
चोरी BJP के DNA में है।
पैसे चोरी - ज़मीन चोरी - संस्था चोरी - अधिकार चोरी - रोज़गार चोरी - जनादेश चोरी - सरकार चोरी - चुनाव चोरी - वोट चोरी
जनता से चोरी ही BJP के लिए सत्ता की सीढ़ी है।
प्रिय बीएलओ भाई और बहन
SIR का जो इम्प्रैक्टिकल टारगेट देकर आज आपके साथ जो अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है और आपके ऊपर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है, वो बेहद निंदनीय और घोर आपत्तिजनक है। भाजपा राज ने तरह-तर�� की प्रताड़ना और अशांति के सिवा किसी को कुछ नहीं दिया है।
भाजपा ने नई नौकरियाँ तो दी नहीं, जो चली आ रही हैं उन्हें भी इतना कठिन बना दिया है कि लोग हताश होकर नौकरी छोड़ दें। जो पूरे नहीं हो सकते ऐसे असंभव लक्ष्य देकर, बीएलओ से अपना घर-परिवार भूलकर मशीन का तरह काम करने की उम्मीद करना अमानवीय है। भाजपा ये सब काम अपने चुनावी महाघोटाले के लिए कर रही है लेकिन सवाल ये है कि जो बीएलओ हताश होकर नौकरी छोड��� रहे हैं या जो अपनी जान तक दांव पर लगा दे रहे हैं, वो इस सियासी घपलेबाजी का ख़ामियाज़ा क्यों भुगतें।
बीएलओ को किसी भी गलती के लिए ज़िम्मेदार ठहराना किसी भी परिस्थिति में न्यायसंगत नहीं है। देश भर के कर्मचारियों को एकजुट होकर अपनी आवाज़ उठानी चाहिए। हम हर बीएलओ के साथ हैं।
हमारी हर बीएलओ से अपील है कि इन हालातों में ऐसा कोई भी क़दम नहीं उठाएं जिससे आपका परिवार प्रभावित हो। माना भाजपा राज क��� ये बेहद दुखदायी काल चल रहा है परंतु धैर्य रखें और ये विश्वास भी कि हर क्रूर शासन के जुल्म का एक ना एक दिन अंत होता ही है, इसीलिए दुनिया में सच्चाई और अच्छाई आज तक बची है। लोगों को डराते-डराते भाजपा ख़ुद डर गयी है। भाजपाई राज की ज़्यादतियों से जनाक्रोश अपने पूरे उबाल पर है। भाजपा अपने अंतकाल की ओर है।
इन हालातों में अगर ईमानदारी से चुनाव हो जाएं तो भाजपाइयों के घरवाले तक भाजपा को वोट न दें। भाजपा जाए तो शांति आए!
भाजपाई चुनावी भ्रष्टाचार ने बीएलओ को शारीरिक और मानसिक रूप से तोड़ दिया है।
हर बीएलओ के दुख-दर्द का साथी।
आपका
अखिलेश