"छठ हो तुम"
कद्दू और भात की बात हो तो
नहाय खाय सी शुरुआत हो तुम
खीर - र��टी की मिठास हो तो
खरना का पवित्र प्रसाद हो तुम
ठेकुआ-खजूर की ठाठ हो तो
गंगा के चरणों का घाट हो तुम
पर्वों में भी महा-पर्व हो तो
बिहार में मिलता जज्बात हो तुम❤️
अरे पगले,
तुम्हारी
स्मृतियाँ मेरे हृदय पर अंकित
वे अमिट शिलालेख हैं,
जिन्हें समय का
कोई प्रवाह कभी
मिटा नहीं सकता।
और तुम्हारा अभाव—
मेरी आत्मा का
वह मौन विलाप है,
जिसे मैं संसार से
छिपाकर प्रतिदिन जीती हूँ✍️
❤️❤️
तुमसे दूरियां होनी भी जरूरी है वरना तुमसे बढ़ता ये मेरा प्रेम मुझे ही पीड़ा देगा...तुम संग जीवन भर का साथ नहीं है पर प्रेम जरूर है...खुद को समझाना बेहद कठिन है कि तुम मेरे नहीं हो फिर भी ये हृदय तुमसे प्रेम करता है और सदैव करता रहेगा❤️
#वंदना