2019 ch rab tuhadiyan mehnatan nu hor bhaag laavey, teh sahi rastey teh chalan di samath teh budhi bakshey May god guide you to lead a better life and bless you with a more fruitful year #HappyNewYear2019
जग से टकराऊँगी ...
हर पग पे डट जाऊँगी ...
पर हार नहीं मानूँगी ...
हर भय से मुक्त हो कर
हर लय से लिप्त होकर
नभ तक छा जाऊँगी ...
पर हार नहीं मानूँगी ..#saher
तुम करना हसीन इश्क़....
इश्क़! जि��में जी जंजाल में न फंसे,
वजूद में सिलवटें न पड़ें,
तकिये पर सिर रखते ही मलमल ख़्वाब
तुम्हारी पलकें सहलाएं,
ख़ूबसूरत इश्क़ ...जिसमें अना पर
कोई ज़र्फ़ न आए,
आफताब मुस्कुराता हो और
चाँदनी कहकहों में लिपटी हो,
माथा चाँद सा जगमगाये कोई शिकन कभी न आए
अगर कोई हमें हमारे स्तर पर आकर प्रेम नहीं कर सकता तो दुखी होने के बजाय स्वयं ही स्वयं से प्रेम करिए ... आप अनमोल हैं जब आप समझने लगेंगे तो दूसरे भी आपको अनमोल समझेंगे।
याद रखिए उदासीनता से केवल उपहास प्राप्त होता है प्रेम नहीं।
#morningमिज़ाज

क्या फ़र्क पड़ता है लाल टोपी पहन कर कोई सैंटा आये या जटा जमाये कोई संत, अघोरी ... मतलब तो उल्लास और मुस्कुराहट से है जो हममें जीवन का संचार करती है, स्वागत करिए मुस्कुराहटों का.. त्योहारों का, त्योरियां चढ़ाने की और भी वज़हें हज़ार ह���ं :)