17वें सिविल सर्वेन्ट दिवस पर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री @Narendramodi जी ने नमामि गंगे विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अनुराग श्रीवास्तव जी को ‘प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन’ से सम्मानित किया।
वहीं, मुरादाबाद के डीएम श्री अनुज सिंह जी को दिव्यांगों के लिए लाइब्रेरी बनाने और बहराइच की डीएम मोनिका रानी जी को भी प्रशासनिक कार्यों के लिए पीएम अवॉर्ड से सम्मानित किया।
#NayeBharatKaNayaUP
17वें सिविल सेवा दिवस के मौके पर नई दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव श्री अनुराग श्रीवास्तव जी को “प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सुशासन, नवाचार और जनकल्याण की दिशा में उनके असाधारण नेतृत्व और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
#IASAnuragSrivastavaUP #HarGharJalUP #JalJeevanMission #HarEkBoond #SaveWater #JalJeevanMissionUttarPradesh #CivilServicesDay2025
@jaljeevan_@DoWRRDGR_MoJS@CRPaatil@cleanganganmcg@swatantrabjp@UPGovt@MoJSDDWS@InfoDeptUP @MyGov_UP
“प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार” से सम्मानित होने पर नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव श्री अनुराग श्रीवास्तव जी का विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गौरवपूर्ण और आत्मीय स्वागत किया गया।
यह क्षण न केवल विभाग के लिए सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक रहा, बल्कि हर उस कर्मयोगी की उपलब्धि भी है, जो जनसेवा, नवाचार और समर्पण के साथ जल जीवन मिशन को साकार करने में जुटा है।
#IASAnuragSrivastavaUP #jaljeevanmission #jaljeevanmissionuttarpradesh #hargharjalup #harekboond #newuttarpradesh #savewater #savewatersavelife
@jaljeevan_@DoWRRDGR_MoJS@CRPaatil@cleanganganmcg@swatantrabjp@UPGovt@MoJSDDWS@InfoDeptUP @MyGov_UP
“प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार” से सम्मानित होने के गौरवपूर्ण अवसर पर, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव श्री अनुराग श्रीवास्तव जी का विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सम्मान और आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत किया गया।
यह स्वागत न केवल उनकी असाधारण नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कौशल को मान्यता देने का प्रतीक था, बल्कि विभाग की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और समर्पण को भी सलाम था। यह क्षण विभाग के सभी कर्मठ सहयोगियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उनके समर्पण को सम्मानित करने का अवसर था।
#jaljeevanmission #jaljeevanmissionuttarpradesh #hargharjalup #harekboond #newuttarpradesh #savewater #savewatersavelife
@jaljeevan_@DoWRRDGR_MoJS@CRPaatil@cleanganganmcg@swatantrabjp@UPGovt@MoJSDDWS@InfoDeptUP @MyGov_UP
सर्वसिद्धिप्रद: कुम्भ:
महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में ‘जल जीवन मिशन’ की प्रदर्शनी उत्तर प्रदेश की समृद्ध तस्वीर प्रस्तुत कर रही है। ‘स्वच्छ सुजल गांव’ में नए और पुराने बुंदेलखंड को दिखाया गया है। ‘जल जीवन मिशन’ का पवेलियन जल संरक्षण और सतत विकास की अनूठी कहानी बयां कर रहा है।
#सनातन_गर्व_महाकुम्भ_पर्व I #MahaKumbh2025 I @MahaKumbh_2025 I @jaljeevan_
उत्तर प्रदेश के लिए यह गर्व का विषय है कि नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अनुराग श्रीवास्तव जी को प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।
आपको जल जीवन मिशन के अंतर्गत “सोलर-पावर्ड वॉटर स्कीम्स” पहल के सफल कार्यान्वयन के लिए “इनोवेशन-स्टेट” श्रेणी के तहत वर्ष 2023 के सार्वजनिक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए चयनित किया गया है। यह पहल सौर ऊर्जा आधारित जलापूर्ति योजनाओं को लागू करने की दिशा में एक अनूठा और सतत प्रयास है, जिससे न केवल ऊर्जा की बचत हो रही है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति भी सुनिश्चित हो रही है।
यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश के लिए न केवल एक सम्मान है, बल्कि यह राज्य के प्रशासनिक नेतृत्व की दक्षता और समर्पण को भी दर्शाता है। श्री अनुराग श्रीवास्तव जी के अथक प्रयासों और अभिनव दृष्टिकोण ने प्रदेश को इस उपलब्धि तक पहुंचाया है, जो अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत है।
यह सम्मान उत्तर प्रदेश के विकास और नवाचार को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#JalJeevanMissionUttarPradesh #HarGharJalUP #JalJeevanMission #savewatersavelife #HarEkBoond
🔹महाकुंभ 2025 में जलजीवन मिशन के माध्यम से बुंदेलखंड के प्रत्येक घर में नल से जल पहुंचाने के रूपांतरण को प्रदर्शित किया जाएगा।
🔹'स्वच्छ सुजल गांव' पहल में जल स्वच्छता और संरक्षण पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित होंगे एवं डिजिटल मंच (कॉर्नर) की सुविधा भी होगी।
#Mahakumbh
🔹महाकुंभ 2025 में जलजीवन मिशन के माध्यम से बुंदेलखंड के प्रत्येक घर में नल से जल पहुंचाने के रूपांतरण को प्रदर्शित किया जाएगा।
🔹'स्वच्छ सुजल गांव' पहल में जल स्वच्छता और संरक्षण पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित होंगे एवं डिजिटल मंच (कॉर्नर) की सुविधा भी होगी।
#MahaKumbh2025
#Mahakumbh
महाकुम्भ 2025, प्रयागराज में जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्मित किये गए 'स्वच्छ सुजल गांव' में बुंदेलखंड में हर घर जल आने से पहले एवं बाद के मूर्त दृश्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
पहले बुंदेलखंड में कुओं और रेलगाड़ी के माध्यम से पानी पहुंचाया जाता था और आज मा• प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की दूरदर्शी सोच एवं मा• मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की कर्मनिष्ठा के कारण बुंदेलखंड में हर घर जल पहुंचाने के चुनौतीपूर्ण कार्य को सहजता से किया जा रहा है।
पानी की त्रासदी से लेकर स्वच्छ सुजल क्रांति तक बुंदेलखंड और उत्तर प्रदेश की बदलती पहचान की गाथा गा रहा रहा है स्वच्छ सुजल गांव।
महाकुम्भ क्षेत्र में प्रदर्शित यह स्वच्छ सुजल गांव, जल जीवन मिशन द्वारा बुंदेलखंड में लाए गए अभूतपूर्व बदलाव की कहानी कहता है। वर्ष 2015 के पहले के जल संकट और संघर्ष से लेकर हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की इस यात्रा को थीम ‘पेयजल का समाधान, मेरे गांव की नई पहचान’ के माध्यम से जीवंत किया गया है।
#JalJeevanMissionUttarPradesh #SwachhSujalGaon #Mahakumbh #MahaKumbh2025 #HarGharJalUP #JalJeevanMission #savewatersavelife #HarEkBoond #Prayagraj
@jaljeevan_@DoWRRDGR_MoJS@swatantrabjp@RadhakishnaT
नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा महाकुम्भ मेला क्षेत्र में हुई ‘हर घर जल गांव’ प्रदर्शनी की स्थापना।
40,000 वर्ग फीट क्षेत्र में 'पेयजल का समाधान, मेरे गांव की नई पहचान’ थीम पर आधारित है यह प्रदर्शनी।
@jaljeevan_@DoWRRDGR_MoJS@PIBWater@swatantrabjp
#JalJeevanMissionUttarPradesh #HarGharJalGaon #Mahakumbh #MahaKumbh2025 #HarGharJalUP #JalJeevanMission #savewatersavelife #HarEkBoond #Prayagraj
महाकुम्भ मेला क्षेत्र में उत्तर प्रदेश जल जीवन मिशन के अंतर्गत बने स्वच्छ सुजल गांव के उद्घाटन के लिए आए उत्तर प्रदेश के माननीय जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी का उत्तर प्रदेश जल जीवन मिशन के अधिशासी निदेशक श्री बृज राज सिंह यादव एवं वरिष्ठ मीडिया सलाहकार श्री राधा कृष्ण त्रिपाठी जी ने स्वागत एवं अभिनन्दन किया। माननीय मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने स्वच्छ सुजल गांव में बनी भगवान शिव जी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया एवं नारियल फोड़कर किया स्वच्छ सुजल गांव का उद्घाटन।
#swachhsujalgaon #HarGharJalGaon #MahaKumbh2025 #JalJeevanMissionUttarPradesh #MahakumbhMela2025 #MahaKumbh2025 #HarGharJalUP #JalJeevanMission #Prayagraj
@jaljeevan_@DoWRRDGR_MoJS@swatantrabjp