राजस्थान की तेजतर्रार क्रांतिकारी आवाज, किसान ,गरीब, सर्वहारा मजदूर वर्ग के हक की सड़क से जेल तक लड़ाई लड़ने वाले भाई Naresh Meena को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।💐
#इंकलाब_जिंदाबाद
क्रांतिकारी आवाज एवं युवा नेता #NareshMeena को SC-ST कोर्ट जिला न्यायालय टोंक में पेश कर कड़ी सुरक्षा के बीच टोंक जेल में न्यायिक अभिरक्षा के लिए भेजा गया है! इस प्रकार बार बार जेल भेज कर सच की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
#सत्यमेव_जयते - यह इस्तीफा हर उस युवा शक्ति को समर्पित है जिन्होंने विगत एक माह से भी ऊपर निरंतर देशभर में संघर्ष किया है युवा देश का भविष्य है जो आने वाले समय में भारत को विश्वभर में विख्यात बनाने में अहम योगदान निभाएगें।
'छात्र आंदोलन से जुड़ी दो मांगों पर सरकार पॉजीटिव...
CJP प्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के मंत्रियों के बीच बातचीत हुई। बैठक के बाद भी छात्र संगठन ने साफ किया कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से पीछे नहीं हटेंगे।
#studentsprotest#StudentSupport
किताबें जब सवाल पूछने लगती है तो सत्ता अक्सर उन्हें खामोश करने की कोशिश करती है।
इतिहास गवाह है जहां शिक्षा को अपराध और प्रश्नों को विद्रोह समझा गया वहीं बदलाव की सबसे मजबूत नींव रखी गई। क्योंकि अंत में जीत हथियारों की नहीं विचारों की होती है।
#StudentSupport#StudentsProtest
सवालों को घसीटकर नहीं ले जाया जा सकता!
यह अब सिर्फ़ एक माँग का आंदोलन नहीं रहा।
यह उस शिक्षा व्यवस्था के विरुद्ध आंदोलन है जो शिक्षा नहीं देती, उस आर्थिक व्यवस्था के विरुद्ध जो रोज़गार नहीं देती, और उस राजनीतिक व्यवस्था के विरुद्ध जो जवाब नहीं देती।
#StandWithSonamWangchuk
सत्ता में जब अनपढ़ लोग बढ़ जाते हैं
शिक्षा और परीक्षा बिकने लग जाती हैं।
पेपर लीक की वजह से Neet (Ug) 2026 परीक्षा रद्द।
22 लाख छात्रों के सपनों की कीमत आखिर कौन चुकाएगा।
ओडिशा में बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, कंधे पर लेकर 3 किलोमीटर पैदल चला बैंक कर्मचारियों ने कहा था जिसका खाता है, उसे लेकर आओ। भारत अब सचमुच डिजिटल हो चुका है। जीतू मुंडा अपनी बहन का कंकाल लेकर नहीं गया था, वह इस देश की उस संवेदनहीन व्यवस्था का एक्स-रे लेकर गया था।
भारतीय संविधान निर्माता,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन..🙏
बाबा साहेब ने हमें सिर्फ संविधान ही नहीं दिया,बल्कि हमें जीने का हक,समानता का अधिकार और अपने सपनों को सच करने की ताकत दी।
जय भीम ✊जय संविधान ✊
चैत्र मास शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत् 2006 को जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर रियासतों के विलय से वृहद राजस्थान का गठन हुआ। आज उसी गौरवशाली इतिहास और स्वाभिमान की याद में हम राजस्थान दिवस मना रहे हैं।
सभी प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस की हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं।
विधानसभा में किसानों की आवाज बनकर दृढ़ता से गरजे डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जी। किसान सम्मान, अधिकार और न्याय के लिए उनका यह स्पष्ट संदेश समर्पण और संघर्ष की मिशाल है।
🎈यह कहानी है जिद की, संघर्ष की और विश्वास की!
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भाई विनोद जाखड़ को National Students' Union of India (NSUI) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
#आपणी_धरोहर_आपणो_गौरव
🎈अपनी आने बान शान की एकता के लिए आप सभी सादर आमंत्रित हैं! 🙏 #सर्व_समाज_महापंचायत
समय प्रातः 11 बजे से! रविवार 08फरवरी2026
स्थान: मीणा हाईकोर्ट नांगल प्यारीवास(दौसा)
निवेदक: समस्त पंच पटेल पचवारा क्षेत्र