मेरे बहनों और भाइयों,
आज 'खेत बचाओ अभियान' का समापन नहीं हो रहा है, बल्कि आज से एक नया मिशन प्रारंभ हो रहा है। कृषि मंत्री के नाते मैं भी यह संकल्प करता हूँ कि सप्ताह में एक दिन किसी न किसी राज्य में 'खेत बचाओ अभियान' से जुड़ूँगा। यह काम न मैं छोड़ूँगा और न ही आप छोड़िए।
आज हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल में माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी के साथ आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' के समापन समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री श्री @SinghRana6940 जी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं किसान भाई-बहन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ₹121 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया, साथ ही हरियाणा एफपीओ मिशन-2026 का शुभारंभ किया।
मैं सभी किसान-भाई बहनों से कहना चाहता हूं कि यह अभियान आज समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि आज से एक नया मिशन प्रारंभ हुआ है। कृषि मंत्री के नाते मेरा भी संकल्प है कि इस अभियान से निरंतर जुड़ा रहूंगा।
आदरणीय कृषि मंत्री जी, हरियाणा के किसानों और हमारी समृद्ध कृषि परंपरा के प्रति आपके स्नेहपूर्ण शब्द पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायी हैं। आपका स्नेह एवं मार्गदर्शन हमें किसान कल्याण के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की ऊर्जा देता है।
रेवाड़ी में आयोजित "खेत बचाओ अभियान" कार्यक्रम के लिए प्रस्थान के दौरान नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से आत्मीय भेंट।
@ChouhanShivraj
प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में आज हरियाणा की पावन धरा रेवाड़ी के बावल में आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' के समापन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी, कृषि मंत्री श्री @SinghRana6940 जी एवं साथियों के साथ पौधरोपण किया।
आइए, हम सब मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और अपनी धरा को हरा-भरा व समृद्ध बनाने का महत्वपूर्ण योगदान दें।
#OnePlantADay
#KhetBachaoAbhiyan
आज बावल क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए ₹121 करोड़ की लागत की 11 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
इनमें ₹40 करोड़ की 2 परियोजनाओं का उद्घाटन और ₹81 करोड़ की 9 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
LIVE: माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी द्वारा बावल, रेवाड़ी, हरियाणा में आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' के समापन समारोह में सहभागिता।
@NayabSainiBJP#KhetBachaoAbhiyan https://t.co/cxbPJkRtIk
राष्ट्रव्यापी 'खेत बचाओ अभियान' का समापन समारोह आज हरियाणा के बावल (रेवाड़ी) में संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
हरियाणा सरकार कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। धान की सीधी बिजाई पर प्रोत्साहन राशि, हर खेत-स्वस्थ खेत योजना, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य संवर्धन तथा फसल विविधीकरण जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से हम अपने खेतों को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर 'हरियाणा एफपीओ मिशन-2026' का शुभारंभ भी किया। इस पहल का उद्देश्य किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को सशक्त बनाकर छोटे किसानों को बेहतर बाजार, आधुनिक तकनीक और अधिक आय के अवसर उपलब्ध कराना है।
इसके अलावा, बावल क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए ₹121 करोड़ की लागत की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।