पिछला वर्ष 2025 बहुत बदलाव लेकर आया, जब सभी पूरी तरह से सेटल हो जाते हैं कि कौनसा घर लेना है या कौनसी गाड़ी लेनी है हमारे साथ ये परेशानी आ गई थी कि survive कैसे करें.
नोकरी करने वालों के साथ एक plus होता है कि उनके पास कुछ सेविंग होती है , पर अगर बिजनेस में लॉस हो जाए तो ये luxury हमारे पास नहीं होती।
ऐसे में पिछला वर्ष चुनौती लेकर आया और हमें सब कुछ शुरू से शुरू करना पड़ा ।
हम दोनों पति पत्नी से मिलकर DesiAlchemist शुरू करने का प्रण लिया ।
DesiAlchemist की शुरुआत संघर्ष से शुरू हुई हायर करने की व्यवस्था नहीं थी इस कारण वेबसाइट बनाने से लेकर सोशल मीडिया का काम स्वयं ही किया। फिर कुछ व्यवस्था कर लाइसेंस कच्चा माल मशीन आदि लेकर अक्षय तृतीया के शुभ दिन भगवत कृपा और आप सभी की प्रेरणा से ये उपक्रम प्रारम्भ हुआ । हमारा प्रयास यही था कि उचित मूल्य पर अच्छे से अच्छे प्रोडक्ट आप तक पहुचाये और जो भी प्रोडक्ट हमसे ले उसे उस मूल्य से कई गुना अच्छे प्रोडक्ट उपलब्ध करवा सके ।
कहते है अगर कोई कार्य हृदय से किया जाए तो ईश्वर ही उसके सफलता की जवाबदेही अपने ऊपर ले लेते है , जैसे श्री मद भगवत गीता जी में भगवान अर्जुन से कहते है तू सिर्फ श्रेय ले सभी कोरवो का वध तो में पहले ही कर चुका हूँ , उसी प्रकार हमे भी यही लगा की भगवान ने यह कार्य इतना सहज बना दिया ।
आज मात्र एक वर्ष से पहले ही आज सम्पूर्ण ��ारत में Desi Alchemist एक नाम बन गया है , बिना विज्ञापन बिना सेलिब्रिटी बिना इंफ्लुएंसर के आज हमने इंस्टाग्राम पर 7 लाख से ज़्यादा और फेसबुक पर 30 हज़ार हृदय का विश्वास जीता और पूरे भारत में 5000 अधिक ऑर्डर भेजने में सफलता प्राप्त की , ये एक चमत्कार ही है , की बिना किसी बड़े नाम के हमने इस स्तर तक इतना जल्दी पहुँच जाएँगे , जबकि शुरुवात के समय इसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी ।
भगवत कृपा से आप सभी का सहयोग ऐसे ही मिलता रहे और हमे आपकी सेवा का अवसर मिलता रहे ।
आप सभी का अत्यंत आभार इस यात्रा से जुड़े रहने के लिए 🙏🏼🙏🏼