सचिन जी, इलेक्शंस में संसाधनों की उपलब्धता की वजह से सीईटी सीनियर सेकेंडरी दिसंबर के पहले हफ्ते में और सीईटी स्नातक जनवरी के दूसरे हफ्ते में जाएंगी।
जल्द ही इनकी आधिकारिक सूचना जारी करेंगे।
कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला : (12.09.1939 - 31.03.2022)
न भूतो न भविष्यति.
प्रणाम पटरी वाले बाबा
प्रणाम लाल पगड़ी वाले बाबा
प्रणाम वंचितों के मसीहा
प्रणाम योद्धा क्रान्तिकारी
प्रणाम महान समाज सुधारक
प्रणाम महानायक
प्रणाम युगपुरुष
प्रणाम कर्नल बैंसला
#कर्नल_बैंसला_जयंती
पायलट साहब आप नौजवानों की लड़ाई लड़ते जाओ ..
आपके पीछे इतना बड़ा जनसैलाब उमड़ेगा , देश में आपकी लोकप्रियता दिन दुगुनी और चार चौगुनी होंगी
आप गरीबों की पीड़ा को समझते हो , किसानों की आवाज़ को समझते हो ।
विनोद जाखड़ जी।
@SachinPilot@VinodJakharIN
डयूटी के साथ-साथ अपनी संस्कृति और लोक कलाओं से जुड़ाव!
राजस्थान पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों ने मिलकर गाया भगवान देवनारायण जी का पारंपरिक लोकगीत। अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का यह बहुत ही खूबसूरत संदेश है।
जय हो देवमाली दरबार की! 🚩🙏 #Rajasthan#DevnarayanJi
#पांचना_बांध मुद्दे पर सभी गुर्जर समाज के भाई-बहनों से अपील है कि धैर्य, संयम और एकता बनाए रखें। किसी भी उकसावे या भड़काऊ बातों से दूर रहें और समाज के नेतृत्व व जनप्रतिनिधियों पर विश्वास रखें। अधिकारों की लड़ाई शांति और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रखें।
गुर्जर बलिदान दिवस पर वीर शहीदों की आत्मा फिर रो उठी 🥲
जिस आरक्षण के लिए कभी सरकारो के सामने ना झुके 🫵
उस आरक्षण और नौकरी के लिए गुर्जर युवाओं को
अपने सिर की लाज़ ,मान सम्मान नेताओं के
चरणों में रखना पड़ रहा है 🫢🤔🤔
@jawaharbedam@PRAHALADKHATAN@imHimmatsinghG1
आज के दिन तथाकथित हिन्दूवादी भाजपा सरकार द्वारा गुर्जर समाज पर की गईं बर्बरता के उस मंजर को मैं इस जीवन में कभी भूल नहीं सकता..चाहे राजनीति के सौदागरों को याद रहे, ना रहे, आज ही के दिन 24 मई 2008 का वो मंजर मेरे दिलों दिमाग़ से निकल नहीं सकता..
मुझे लोग कहते हैं..मैं हमेशा आरएसएस और भाजपा पार्टी के खिलाफ इतना क्यों रहता हूं..
इसका जवाब है.. 24 मई 2008 के दिन वाला भयावह मंज़र..मैं जब तक ज़िन्दा रहूँगा जब तक नहीं भूल सकता हूँ..रूह को कपा देने वाला मंज़र था वो, 23 मई 2008 में कारवारी-पीलूकापुरा पुलिस फ़ायरिंग हुए शहीदों की घटना से हम उबरे भी नहीं थे.. 24 मई 2008 को मैं संघर्ष के साथियों के साथ कारवारी-पीलूकापुरा आंदोलन स्थल पर में था..24 मई 2008 को सुबह 10 बजे एक हैलिकॉप्टर हमारे उपर मंडरा रहा था हैलिकॉप्टर दो-चार चक्कर लगाकर वापस जयपुर की तरफ़ लौट गया..मुझे सिकंदरा दौसा आंदोलन स्थल से RAF एवं राजस्थान पुलिस और गुर्जर आंदोलनकारी आमने-सामने होने की ख़बर मिली..अनहोनी की आशंका होने पर..आंदोलन स्थल कारवारी-पीलूकापुरा पर संघर्ष के साथियों और कर्नल बैसला जी ने मुझे फ़ौरन सिकन्दरा दौसा के लिए रवाना किया..मेरे रवाना होते ही मिडिया वालों को ख़बर लगी वो भी मेरे साथ रवाना हुए..NDTV के राजन महान जी और ETV राजस्थान के रिपोर्टर मनोज माथुर जी एवं BBC के पत्रकार साथ थे..
मैं महुवा के पास पहूँचा ही था कि एक आन्दोनकारी का फ़ोन आया और उसने बताया कि भाई साहब हमारे 20-25 आन्दोलनकारी शहीद हो गयें हैं ,मेरी आँखों के आगे अंधेरा छा गया मैं पिपलकी के पास पहुँचा लोग सड़क पर दौड़ रहे थे मेरी गाड़ी के आगे आंदोलनकारी आ गये और उन्होंने मुझे पुरा घटनाक्रम बताया..जब मैं सिकन्दरा पहूँचा तो चौराहे पर खून एवं मास के लोथड़े चारों तरफ़ आग ही आग दिखाई दे रहीं थी सिकन्दरा थाना जल रहा था..थाने में जप्त टृक,बस और जीपों में आग लगी हुई थी..चौराहे पर शहीद आन्दोनकारी श्री गोकुल चन्द जी (आगली कोठी) का मृत शरीर सड़क पर पड़ा था..मुझे आन्दोलनकारियों ने बताया कि बाकि गोलियों से सभी गंभीर घायलों को रैपिड एक्सन फ़ोर्स के जवान टृक में डालकर ले गए..दुब्बी ग्रामवासियों ने फोर्स के उस टृक को रोकने आगे आ गये उन्हें भी गोली मार दी है और तीन आन्दोलनकारी और शहीद कर दिये..भयावह मंजर सामने दिखाई दे रहा था..देर रात दौसा अस्पताल में भर्ती 3 आंदोलकारियों के शहीद होने की ख़बर मिली रात को दो बजे उनके शव सिकन्दरा लाये गये..बाकि सभी गंभीर घायलों को पुलिस फ़ोर्स ने जयपुर SMS अस्पताल ले गई..8 दिन बाद जयपुर से 17 शहदों के शव सिकन्दरा लाये गये..22 दिन बाद 21 शहीदों का अंतिम संस्कार किया गया जिस पर आज शहीद स्मारक बना हुआ इसी स्थान पर सभी को अंतिम विदाई दी गई थी..गुर्जर समाज पर इस तरह गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान भाजपा सरकार ने बर्बरता और ज़ुल्म किया था उसे गुर्जर समाज कैसे भूल सकता हैं..नमन 👏
😥🥲
क्या ऐसा भयावह मंजर देखकर कोई इन संघियों के पास बैठ सकता हैं..मेरा खून खौलता जब कोई भाजपा पार्टी का नाम लेता हैं।
ये विडियो 24 मई 2008 सिकन्दरा थाने के पास की आप देख सकते कैसे पुलिस के जवान नि हत्थे आंदोलनकारियों पर गोलियाँ दाग रहे हैं.!😥🥲
#गुर्जर_आंदोलन_बलिदान_दिवस
👇