*🌹🌹विचारणीय बात🌹🌹*
*"तरक्की" इतनी हुई है कि..*
*हजारों किलोमीटर दूर बैठे इंसान को..*
*देख और सुन सकते हैं..*
*"पतन" इतना हुआ है कि..*
*पास बैठे इंसान का दु:ख, दर्द और..*
*तकलीफ दिखाई नहीं देता है..*
*🌷🌷 हर हर गंगे 🌷🌷*
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं,
हमारे देश की शान, सम्मान और स्वाभिमान है।
आइए इस स्वतंत्रता दिवस पर उन वीरों को नमन करें,
जिनके बलिदान से हमें आज़ादी मिली। 🙏
मेरा भारत, मेरा गौरव। 🇮🇳❤️
जय हिंद! वंदे मातरम्!
रघुनाथ सिंह भाटी
नमस्कार मित्रो! आज प्रातःकाल 4:30 पर माताजी ने देह त्याग दिया। आप सभी की प्रार्थनाओं ने उसे बहुत संबल दिया, जिजीविषा दी परंतु भगवान की इच्छा कुछ और थी। आप सब मेरे परिजन की भाँति इस पूरे समय साथ खड़े रहे, उसका आभारी हूँ।
मेरी माँ, हर माँ की तरह, मेरे जीवन का आधार थी। उसी की कृपा ने मुझे शिक्षा की ओर मोड़ा, उसी ने पिताजी से जिद कर-कर के मुझे दिल्ली तक पढ़ाने को भेजा। मैं चाहता था कि वो लम्बे समय तक मेरे साथ रहें, परंतु लिवर सिरोसिस जैसे रोग लगभग असाध्य ही होते हैं।
अंतिम दिनों में कुछ कष्ट में थीं, और वह मेरे लिए असह्य अनुभव था। आप सब ने इस कठिन समय में मेरा सहयोग किया, मेरी माँ के लिए प्रार्थनाएँ कीं, डॉक्टर और हॉस्पिटल बताए, मैं इसे भूल नहीं सकता।
अब उनकी सद्गति हेतु प्रार्थना कीजिए! ईश्वर उन्हें मुक��ति दें!
ॐ शांति!