@AmanTiwari111 तुम अकेले नहीं हो...
तुम्हारी ख़ामोशी के उस पार भी
एक दिल है जो तुम्हारे लिए धड़कता है,
तुम्हारी उदासी में भी तुम्हें महसूस करता है,
तुम्हारे बिखरने पर तुम्हें समेटना चाहता है,
और तुम्हारे जीवन के सबसे अँधेरे पलों में भी
तुम्हारे लिए उम्मीद का एक दिया जलाए रखता है...!!
@NargisKhan003 दुनिया तुम्हारी हँसी देखकर
तुम्हें ख़ुश समझे
तुम्हारे चेहरे के पीछे छिपी उदासी
किसी को दिखाई न दे,
मुस्कुराते हुए भी
अंदर ही अंदर ख़ुद से लड़ रहे हो...
तब किसी से मिलकर सुकून मिले
समझो मंजिल वही है
प्रेम सिर्फ़ उन पलों का नाम नहीं
जब दो लोग साथ बैठकर मुस्कुराते हैं,
प्रेम तो उन लम्हों में भी होता है
जब एक इंसान भीतर से बिखर रहा हो
और दूसरा बिना कोई सवाल किए
उसके बिखरे हुए एहसासों को समेट रहा हो
@radheeeyy न मैं
किसी रिश्ते को
कोई नाम देने की
जल्दी में हूँ,
न अंजाम की कोई फ़िक्र है,
बस
आज तुम मेरे एहसासों में हो,
और
तुम्हारा होना ही
मेरे लिए खूबसूरत बात है।