आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में युगांतरकारी परिवर्तन आया है। 'नए भारत' में आज स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण बनाते हुए प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का संकल्प करोड़ों परिवारों के जीवन में सुरक्षा, विश्वास और आशा का आधार बन चुका है।
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जन औषधि केंद्रों, विस्तारित टीकाकरण अभियान और स्वास्थ्य अवसंरचना के अभूतपूर्व विस्तार ने देश में 'स्वास्थ्य सुरक्षा' का एक नया अध्याय लिखा है।
सेवा, संवेदना और जनकल्याण से प्रेरित #12YearsOfSwasthBharat की यह परिवर्तनकारी यात्रा विकसित भारत-2047 के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।
गोरखपुर महानगर के विकास को गति देते हुए आज ₹926 करोड़ से अधिक लागत की 226 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर प्रदेश में सुपोषण मिशन के द्वितीय फेज का शुभारंभ होने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।
यह 'नए भारत' का 'नया उत्तर प्रदेश' है, जो बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके, बिना झुके अपनी विरासत और आस्था का सम्मान करते हुए विकास, सुशासन और जनकल्याण के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।
आज प्रातः गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में भगवान का दर्शन कर गोरक्षपीठाधीश्वर माननीय मुख्यमंत्री परम् पूज्य योगी श्री @myogiadityanath जी महाराज के साथ मंदिर परिसर गौशाला का अवलोकन का सौभाग्य प्राप्त हुआ..
@GorakhnathMndr@myogioffice@mppchaudhary
अगर मैं एक शब्द में बताना चाहूँ, तो एक होता है 'गुड गवर्नेंस', एक होता है 'गुड मैनेजमेंट', एक होता है 'बैड मैनेजमेंट'; यहाँ तो 'नो मैनेजमेंट'। मैनेजमेंट ही नहीं है, 'नो गवर्नेंस'। गवर्नेंस नाम की चीज मुझे देखने को मिल ही नहीं रही है। और हिमाचल की जनता त्रस्त है, त्राहिमाम है। पंचायती राज चुनाव के परिणामों ने जनता के रुख का संकेत दे दिया है।
फिर भी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल को हर संभव सहयोग देती रहेगी।
#12YearsOfSeva
आज अपने प्रभार जनपद बस्ती आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्रा जी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत अभिनन्दन से अभिभूत हूं,
आप सभी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
#SPshahi#SPshahibjp
गोरखपुर में अभूतपूर्व विकास
चहुंओर समृद्धि का प्रकाश…
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
इसी क्रम में महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन भूमि गोरखपुर में ₹295 करोड़ से अधिक की लागत वाली 319 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं के अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जल निकासी व्यवस्था, पर्यटन एवं आधारभूत संरचना विकास से जुड़े अनेक कार्य शामिल हैं। ये योजनाएं गोरखपुर की शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की आवश्यकताओं को पूरा करते हुए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और यातायात सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगी।
प्रदेश सरकार की डबल इंजन व्यवस्था के तहत गोरखपुर विकास, सुशासन और जनकल्याण का सशक्त केंद्र बनकर उभर रहा है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर और नई संभावनाओं का लाभ मिलेगा।
📌 कार्यक्रम विवरण
🗓️ दिनांक: 13 जून, 2026
🕐 समय: अपराह्न 01:00 बजे
📍 स्थान: गांधी इंटर कॉलेज, महुआपार, बड़हलगंज, गोरखपुर
12 वर्षों में बदली युवा भारत की तस्वीर!
कौशल से आत्मविश्वास तक, स्टार्टअप से रोजगार तक और खेल के मैदान से वैश्विक मंच तक भारत की युवा शक्ति आज नए भारत के निर्माण की अग्रणी बन चुकी है।
#12YearsOfYuvaShakti
मैं हूं चिनाब ब्रिज… 🌁
कभी सिर्फ एक सपना था, आज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बनकर 359 मीटर (1,178 फीट) की ऊंचाई पर खड़ा हूं।
क्योंकि मैं नए भारत में हूं… जहां सपने भी ऊंचे हैं और उन्हें पूरा करने का हौसला भी! 🚆🇮🇳
योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और आत्मिक उन्नति का माध्यम है।
'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के उपलक्ष्य में श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में महायोगी गुरु गोरखनाथ योग संस्थान एवं महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 15 से 21 जून, 2026 तक 'साप्ताहिक योग शिविर एवं शैक्षिक कार्यशाला' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें योग, प्राणायाम, ध्यान एवं योग दर्शन के विभिन्न आयामों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
गोरक्षपीठाधीश्वर महंत श्री @myogiadityanath जी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित 'योग शिविर एवं कार्यशाला' का शुभारंभ 15 जून को पूर्वाह्न 10:30 बजे होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी करेंगे तथा मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कुलपति प्रो. ए. के. सिंह जी उपस्थित रहेंगे।
गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज श्री गोरखनाथ मंदिर में शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी के दर्शन-पूजन कर अखिल राष्ट्र के कल्याण हेतु प्रार्थना की।
महाराज जी ने अपने पूज्य गुरुदेव राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
देश के आलू उत्पादन में लगभग 44% योगदान देकर उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर अपनी कृषि शक्ति का परिचय दिया है। किसानों की मेहनत, आधुनिक कृषि तकनीकों और बेहतर नीतिगत समर्थन के परिणामस्वरूप आलू उत्पादन लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अन्नदाता की समृद्धि और कृषि क्षेत्र की प्रगति ही विकसित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों युवाओं को सशक्त बनाने में महती भूमिका निभाई है। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, दूसरा सबसे बड़ा एआई टैलेंट पूल और युवाओं की ऊर्जा से संचालित एक उभरती वैश्विक शक्ति बन चुका है।
विगत 12 वर्षों में मोदी सरकार ने देश के युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप, नवाचार, खेल और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान किए हैं। इन्हीं प्रयासों के चलते भारत आज उद्यमिता, नवाचार और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में विश्व के प्रमुख केंद्रों में शामिल हो रहा है।
साथ ही स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, खेलो इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी ऐतिहासिक नीतियों से जुड़कर “विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत” निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।
#12YearsOfYuvaShakti
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज जनपद आजमगढ़ में ₹955 करोड़ से अधिक लागत की 39 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विकास परियोजनाओं की सौगात के साथ हम यहां बार-बार आएंगे, क्योंकि आजमगढ़ को और अधिक समृद्ध बनाना है।
कल लखनऊ में Economic Times द्वारा आयोजित 'ET Government Infrastructure Conclave-2026' में प्रतिभाग कर उत्तर प्रदेश में हुए अभूतपूर्व इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर चर्चा की।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं आदरणीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेट्रो, डिफेंस कॉरिडोर, औद्योगिक कॉरिडोर एवं लॉजिस्टिक्स नेटवर्क जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के माध्यम से देश की विकास यात्रा का अग्रणी प्रदेश बनकर उभरा है। उत्तर प्रदेश आज 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' के मंत्र को साकार करते हुए विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।