आज पशु परिचर भर्ती का रिजल्ट आया जिसमें मेरिट आसमान को छूती हुई नजर आई ...!!
इतनी ज्यादा मेरिट का जाना सिर्फ एक ही कारण है वो है नॉर्मलाइजेशन ..!!
नॉर्मलाइजेशन को बंद करके एक भर्ती एक ही पारी में करवानी चाहिए ..!!
#पटवार_एक_पारी_में_हो
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की अव्यवस्थाओं के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं और शिक्षकों पर पुलिस का लाठीचार्ज अत्यंत निंदनीय है।
यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। छात्रों का आक्रोश जायज है—SSC की परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव, बार-बार परीक्षाओं का रद्द होना, तकनीकी खामियां और पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी वर्षों की मेहनत को बर्बाद कर रही हैं।
मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि:
🔹SSC की परीक्षा प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
🔹अनियमितताओं की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो।
🔹तकनीकी समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाए।
🔹भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। आदि।
युवा देश का भविष्य हैं, उनकी आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करें।
#SSCMisManagement #SSCReforms #JusticeForSSCStudents
#NirmalChoudhary
राजस्थान में सबसे ज्यादा उत्साह और इंतजार किसी भर्ती के लिए रहता है तो वह अध्यापक भर्ती है सबसे ज्यादा आवेदन इस भर्ती में आते हैं ।
इतने कम पदों (7759) पर भर्ती निकालना कहां तक उचित है ?
अगर पद खाली नहीं है तो डीपीसी क्यों नहीं करवाते 🙏
#थर्ड_ग्रेड_में_पद_बढ़ाओ