1. बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व वरिष्ठ अधिवक्ता, उत्तर प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता, बार काउन्सिल, उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष, बी.एस.पी. सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं कई बार बी.एस.पी. के राज्यसभा सांसद रहे श्री सतीश चन्द्र मिश्र जी को अब वकालत के पेशे में 50 वर्ष (स्वर्ण जयंती) पूरे होने के इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएँ।
2. माननीय न्यायालय के गलियारों से लेकर जनसेवा की राजनीति तक, इनका यह सफर सदैव सत्य, न्याय और संविधान के प्रति अटूट निष्ठा से संचालित रहा है। न्याय को केवल अदालतों की चौखट तक सीमित ना रखकर समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचाने का जो संकल्प इन्होंने निभाया है, विशेषकर दृष्टिबाधित एवं अन्य दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए किए गए इनके ऐतिहासिक कार्य भी अनुकरणीय हैं।
3. परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान के मूल्यों और लोककल्याण के इस संकल्प को वे आगे भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ समृद्ध करते रहें, यही कामना है।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कर्मठ, ईमानदार एवं पूर्णतः समर्पित तथा बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय श्री उमाशंकर सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी उनके लखनऊ स्थित आवास पर पहुँचीं और अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को पूरा भरोसा दिलाया कि इस अपार दुःख की घड़ी में मै और पूरी बहुजन समाज पार्टी आपके साथ है।
भारत में बांधों की स्थिति
भारत आज विश्व स्तर पर सबसे बड़े बांध श्रेणियों में से एक का प्रबंधन करता है।
यह 6628 निर्दिष्ट बांधों के साथ दुनिया में तीसरे स्थान पर है, जिनमें से 6,545 चालू हैं और 83 बांध निर्माणाधीन हैं।
इन बांधों की सकल जल भंडारण क्षमता लगभग 330 अरब क्यूबिक मीटर है।
वे राष्ट्रीय खाद्य, ऊर्जा और जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इन बांधों में से लगभग 26 प्रतिशत (1,681 बांध) 50 वर्ष से अधिक पुराने हैं।
इसमें 291 वैसे बांध शामिल हैं जो 100 साल से अधिक पुराने हैं। लगभग 42 प्रतिशत बांध 25 से 50 वर्ष पुराने हैं।
भारत का सबसे पुराना बांध तमिलनाडु में कल्लनई (ग्रैंड एनीकट) लगभग 2,000 वर्षों से काम कर रहा है जो स्थायी इंजीनियरिंग और रखरखाव का मिसाल है।
इनमें से लगभग 98.5 प्रतिशत यानी 6,448 बांध हैं जो राज्य सरकारों के स्वामित्व में हैं। ....
अधिक जानकारी के लिए PIB लिंक: https://t.co/mAl9bSz0I0
@MIB_India@airnewsalert