गरीबों पर अत्याचार चर्म सीमा पर है कार्यस्थल पर मजदूर के साथ घटना घटने के बाद इलाज की समस्त जिम्मेदारी ठेकेदार को उठानी चाहिए पर यहां ठेकेदार जातिवादी सूचक शब्दों से अपमानित कर रहा है @jhansipolice थाना नवाबाद तुरंत उचित कार्यवाही करे
@BhimArmyChief@adgzonekanpur@rangejhansi
अर्जकों में तार्किक, वैज्ञानिक व मानववादी चिंतन पैदा करके पाखंड-अंधविश्वास की चूले हिला देने वाले 'अर्जक संघ' स्थापना (समता दिवस) की मंगलकामनाएं।
रामस्वरूप वर्मा, महाराज सिंह भारती, जगदेव बाबू, पेरियार ललई के इस कारवां को हम रुकने नहीं देंगे।
जय अर्जक, जय भीम, जय मंडल।
झाँसी में खुलेआम बिजली बिल की चोरी। स्मार्ट मीटर को हम स्मार्ट मीटर नहीं बल्कि चोर मीटर कहेंगे।कनेक्शन काटने के बावजूद @UPPCLLKO द्वारा बिल बड़ाकर दिया जा रहा है। अकाउंट नम्बर 2746722591
श्रम मंत्री रहने के दौरान मजदूरों के लिए महंगाई भत्ता, स्वास्थ्य बीमा, काम के घंटे 12 से हटाकर 08 घंटे करना, महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश, ट्रेड यूनियन को बाध्यकारी मान्यता... आदि सब परम पूज्य बाबा साहेब की देन है।
मजदूर दिवस पर परम पूज्य बाबा साहेब को नमन। 🙏🙏
#LabourDay #thanksdrambedkar
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सन 1999 में घोषित अंतरराष्ट्रीय दिवस "बुद्ध पूर्णिमा" की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
तथागत बुद्ध के प्रज्ञा, शील, करुणा, सत्य, मैत्री, प्रेम, विश्वशांति, बंधुत्व एवं मानव कल्याण के सन्देश से समाज सदैव प्रेरित होता रहेगा।
जय भीम, नमो बुद्धाय।
@BhimArmyChief@Shailen40840272@CensusIndia2027 सरकार इस पर गौर करे विद्यालयों के बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है और उनकी पढ़ाई में रुकावट भी आती है सरकार को इस पर हल निकालना चाहिए हमारे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद जी की एक बहुत ही अच्छी मांग है सरकार इस पर ध्यान दें
जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से विद्यालयों में शिक्षण कार्य बाधित होने के संबंध में महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त महोदय,भारत सरकार को पत्र लिखा।
@CensusIndia2027#CensusofIndia#Census2027#जनगणना#जनगणना2027
उत्तर प्रदेश में पूर्व में हुई रैलियों में हमने मंचों से जिन योजनाओं और नीतियों का वादा किया है, अब समय आ गया है उन्हें गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का। हर व्यक्ति तक यह संदेश जाना चाहिए कि हमारी राजनीति सिर्फ वादों की नहीं, बल्कि बदलाव की है।
आज हर कमजोर, हर वंचित की नजर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) पर टिकी हुई है। दलित, पिछड़े, आदिवासी, अति पिछड़े, मुसलमान, बौद्ध, ईसाई और सिख समाज—सभी को आपसे उम्मीद है। यह भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि कमर कस लो। यह साल खाली नहीं जाएगा। हम में से कोई भी अब चैन से नहीं बैठेगा। संघर्ष तेज होगा, संगठन मजबूत होगा और एक नई राजनीतिक ताकत के रूप में हम उभरेंगे। जय भीम!
उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी के थाना जामों क्षेत्र के ग्राम बंधवा मजरे रेसी में जातंकवादी द्वारा जानवर चराने गए दलित युवक चन्द्रशेखर सरोज से बेवजह गला दबाकर बेरहमी से मारपीट करने और इतना ही नहीं, उसी रात करीब 1:40 बजे पीड़ित परिवार के घर में आग लगाने, जिससे उनका छप्पर पूरी तरह जलकर राख हो गया। परिवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना अत्यंत पीड़ादायक और दण्डनीय है।
जातंकवादी के हौसले इतने बुलंद थे कि नशे की हालत में आए दिन जान से मारने की धमकी देता था।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, यह घटना केवल एक परिवार पर हमला नहीं, बल्कि आपके राज में समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि-आरोपी के खिलाफ तत्काल सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए, पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए, आगजनी से हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।
@CMOfficeUP
यह देश के लिए बेहद शर्मनाक है।
मोदी सरकार ने AI जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में भी देश की वैश्विक छवि को मज़ाक बना दिया है..!
AI समिट में चीनी रोबोटों को अपना बताकर दिखाया जा रहा था और मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उसी झूठ को आगे बढ़ा रहे थे !
जिस क्षेत्र में भारत विश्व नेतृत्व कर सकता था उसे भी इन्होंने मज़ाक बना दिया है।