वाराणसी के तुलसी घाट पर संकट मोचन मंदिर के महंत जी से सप्रेम भेंट-आशीर्वाद का सौभाग्य प्राप्त हुआ साथ ही अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास द्वारा प्रकाशित श्री रामचरितमानस जी की गुटका और इस वर्ष के नागनाथैया में सपरिवार आने का आमंत्रण भी।
सपा ने देश के ‘स्पोर्ट्स इंफ़्रास्ट्रक्चर’ के मानक के रूप में लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट-स्टेडियम बनाकर दिया, जहाँ आज वर्ल्ड कप का मैच है। आशा है उप्र की भाजपा सरकार इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रैफ़िक व्यवस्था भी करेगी, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को कोई भी असुविधा न हो।
5000 किलोमीटर लोकतांत्रिक यात्राओं से समाजवादी साथियों ने साबित किया है, कि इस तानाशाही दौर मे लोकशाही के रक्षा लिए माननीय Akhilesh Yadav जी मानने वाली जमात चुप नहीं बैठेंगी
भाई अभिषेक यादव के भगीरथ प्रयास को और उनके साथ में चल हौसला बुलंद सभी साथियों का हृदय से इस्तक़बाल करता हूँ 🙏
ये है सपा की बड़ी सोच का, बड़ा नज़ारा।
सपा ने लखनऊ में सिर्फ़ ये स्टेडियम ही नहीं बनाया है बल्कि लखनऊ के लोगों के लिए आय और व्यवसाय बढ़ाने का एक और नया रास्ता खोला है। इससे अप्रत्यक्ष-प्रत्यक्ष रूप से रोज़गार के लाखों अवसर पैदा हुए हैं, खेल-पर्यटन को नया बढ़ावा मिला है। होटल भरे हुए हैं, टैक्सी और खानपान के बिज़नेस के साथ-साथ लखनऊ की प्रसिद्ध चिकनकारी के सभी बाज़ार गुलज़ार हैं।
साथ ही लखनऊ की तहज़ीब से पर्यटक दो-चार हो रहे हैं और इकाना स्टेडियम की ख़ूबसूरती देखकर लोग कह रहे हैं : मुस्कुराइए कि आप इकाना में है!
देवरिया कांड में अगर किसी भी पक्ष के साथ अन्याय हुआ तो ये भी एक अपराध होगा। शासन-प्रशासन का दायित्व है कि वो वातावरण को तनावमुक्त करे व रखे और ऐसा कोई भी काम न करे जो माहौल बिगाड़े।
शांति की कोशिश का अंत किसी की हत्या या हत्या का प्रतिकार नहीं हो सकता और न ही ऐसी वारदातें किसी सत्ता के लिए सियासी फ़ायदा उठाने का मौका होनी चाहिए।