बेखुदी की ज़िंदगी हम जिया नहीं करते,
दूसरों से जाम छीनकर हम पिया नहीं करते।
उनको मोहब्बत है तो आकर इज़हार करें,
हम भी किसी का यूँ पीछा किया नहीं करते। ❤️
दोस्ती
भरोसा रख हमारी दोस्ती पर,
हम हर किसी का दिल दुखाया नहीं करते।
आप और आपका अंदाज़ हमें अच्छा लगा,
वरना हम यूँ ही किसी को अपना दोस्त बनाया नहीं करते। ❤️
तेरे प्यार का क्या हिसाब दूँ,
तेरी मोहब्बत का क्या जवाब दूँ।
कोई खूबसूरत-सा फूल होता तो ज़रूर पेश करत���,
मगर जो खुद ही गुलाब हो…
उसे भला क्या गुलाब दूँ। ❤️🌹
ज्ञान का इस्तेमाल दूसरों की भलाई के लिए करना चाहिए।
🤝 हर इंसान के साथ सम्मान और समानता से व्यवहार करना चाहिए।
💪 कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं छोड़नी चाहिए।
यानी डिग्री इंसान को शिक���षित बनाती है, लेकिन उसके कर्म और व्यवहार उसे सम्मानित बनाते हैं।
मोहब्बत में हर कोई फ़ना नहीं होता,
हर किसी को चाहना गुनाह नहीं होता।
वो पूछते हैं कितना चाहते हो हमें,
अब वो पागल क्या जाने,
मोहब्बत का एहसास लफ़्ज़ों में बयां नहीं होता।
ना कर मोहब्बत, तेरे बस की बात नहीं,
जो दिल मोहब्बत करता है, वो तेरे पास नहीं।
अगर मैं होता बादशाह, तो कानून-ए-मोहब्बत बना देता,
दो दिलों को जुदा करने वालों को सज़ा-ए-मौत सुना देता। ❤️🔥
जान' कह देने से कोई जान नहीं हो जाता,
कोई कह भी दे तो उससे कोई नुकसान नहीं होता।
बात तो बस इतनी है कि मैं ही था जिसे छोड़ दिया,
वरना किसी अपने को छोड़ना इतना आसान नहीं होता।"
तेरे हुस्न का ज़िक्र करूँ तो अल्फ़ाज़ कम पड़ जाते हैं,
तुझे देखूँ तो सारे नज़ारे फीके नज़र आते हैं।
लोग कहते हैं ख़ूबसूरती एक वहम है,
मैं कहता हूँ, मेरी महबूबा को एक नज़र देख लो,
उसके बाद सारे वहम ख़ुद-ब-ख़ुद टूट जाते हैं।
लिखते रहो, अल्फ़ाज़ एक दिन पहचान बन जाएँगे,
आज जो बस शौक़ है, कल वही अरमान बन जाएँगे।
दिल से निकले हर एहसास को काग़ज़ पर उतारते रहो,
यक़ीन मानो, यही लफ़्ज़ एक दिन तुम्हारी शान बन जाएँगे।