पायलट साहब गर्मी में ठंडक पैदा करते हुए
भीषण गर्मी में ये जनसैलाब बताता है की उनकी दीवानगी का कोई तोड़ नहीं 😀
अब कुछ लोगो को कलेजा ठंडा करने के लिए छाछ-राबड़ी की फटकार देनी पड़ेगी 😁
@SachinPilot 👍🔥🙏
CPP चेयरपर्सन आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ।
आपने त्याग, समर्पण और सेवा के भाव से देशहित में अनेकों जनोपयोगी निर्णय लिए हैं, जिनसे असंख्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
आपकी करुणा, संवेदनशीलता और अनुभव से देश और समाज सदैव मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्राप्त करते रहेंगे।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि यह नया वर्ष आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य, खुशियों और ऊर्जा से परिपूर्ण हो।
इन्ही मंगलकामनाओं के साथ आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
@RahulGandhi@priyankagandhi@INCIndia
Humble tributes to Babasaheb Ambedkar on his Mahaparinirvan Diwas.
His timeless legacy of equality, justice and human dignity strengthens my resolve to defend the Constitution and inspires our collective struggle for a more inclusive, compassionate India.
भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
सुदृढ़, सशक्त एवं उन्नत भारत के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। सामाजिक न्याय, समता और मानवाधिकारों के लिए उनके संघर्ष आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं।
साल 2012 में ली गई ये तस्वीर आज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।
इस तस्वीर में श्री सचिन पायलट ,ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह, मिलिंद देवड़ा और जितिन प्रसाद है।
इस तस्वीर में सचिन पायलट के अलावा बाकी सभी कांग्रेस छोड़ चुके हैं। पर सचिन पायलट अब भी राहुल गांधी के सिपाही बनकर मैदान में डटे है.
@SachinPilot
संविधान दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के मान-सम्मान एवं अधिकारों का संरक्षक है। संविधान में निहित लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों को संरक्षित रखते हुए देश में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखना ही हम सभी का नैतिक दायित्व है।
साथ ही, हम अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें और जागरूक व ज़िम्मेदार नागरिक बनकर देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त करें।
जय बापू l जय भीम l जय संविधान
भारत का संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, यह देश के हर नागरिक से किया गया एक पवित्र वादा है।
वादा कि चाहे कोई किसी भी धर्म या जाति का हो, किसी भी क्षेत्र से आता हो, कोई भी भाषा बोलता हो, गरीब हो या अमीर, उसे समानता, सम्मान और न्याय मिलेगा।
संविधान गरीबों और वंचितों का सुरक्षा कवच है, उनकी शक्ति है और हर एक नागरिक की आवाज़ है।
जब तक संविधान सुरक्षित है, हर भारतीय के अधिकार सुरक्षित हैं।
आइए, हम प्रण लें कि हम संविधान पर किसी भी तरह का आक्रमण नहीं होने देंगे।
इसकी रक्षा करना मेरा कर्तव्य है और इसपर होने वाले हर प्रहार के सामने सबसे पहले खड़ा रहूंगा।
आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय हिंद, जय संविधान।
महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सिनेमा में लगभग सात दशकों के उनके अद्वितीय योगदान को हमेशा सम्मान और मोहब्बत के साथ याद रखा जाएगा।
धर्मेंद्र जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं।
Hon'ble Congress President has approved the proposal for the appointment of Presidents of the District Congress Committees of Rajasthan, as enclosed, with immediate effect.
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ।
स्व. इंदिरा जी ने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और निर्णय शक्ति के बल पर न केवल भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया, बल्कि अपने नेतृत्व से अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त पहचान दिलाई।
राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान और राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं गौरवशाली स्वर्णिम इतिहास को अपने गुलाबी रंग में समेटे हुए विश्वभर में ‘गुलाबी नगरी’ के नाम से मशहूर राजस्थान की राजधानी जयपुर के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों और जयपुरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया।
बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।
यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।
@narendramodi फ्रांस की तर्ज पर विकसित हो रहे देश के सबसे प्रगतिशील एवं समृद्ध राज्य बिहार में आपकी एनडीए की सरकार बनने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं, आदरणीय प्रधानमंत्री जी
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी और देश को एक नई दिशा प्रदान की।
उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। 'हिंद के जवाहर' को जयंती पर सादर नमन।