@rajshreeyadav63 *कभी डॉ. भीमराव अंबेडकर भारत के ‘क़ानून मंत्री’ थे। कोलंबिया और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से पीएचडी! एक आज का बिहार है। दो नक़ली ‘न्याय के मसीहाओं’ ने न्याय और क़ानून को ही बेच दिया। डॉ. साहब, ये लोग तो ठग-डकैत हैं, एक बिहारी के रूप में मैं ही आपकी आत्मा से माफ़ी माँग लेता हूँ।*
@SwetaSinghAT अग्निवीर स्कीम की हालत भी किसान बिल जैसी होगी। समस्या यह है कि सरकार एकतरफ़ा तरीक़े से योजना घोषित करती है और फिर विरोध होता है। संबंधित स्टेकहोल्डर को विश्वास में लेकर और सभी दलों से विचार कर पहले देशव्यापी विमर्श हो तो देशव्यापी रोष की नौबत ही न आए। #AgnipathRecruitmentScheme
@TejYadav14 नीतीश कुमार की नई सरकार के 18 महीने पूरे हुए। कितने उद्योग, कितने रोज़गार?
बिहार के आगामी 42 महीने अभी और बर्बाद होने बाक़ी हैं। यह लालू-नीतीश राज की 360 महीनों वाली आर्थिक नाकेबंदी का महज़ विस्तार होगा। #32YearsLockdown
प्रधानमंत्री महोदय, एक अत्याचारी आक्रमण पर अपने महान और शक्तिशाली भारत की चुप्पी देखकर मैं विचलित हूँ। अन्याय का प्रतिकार किये बिना हम विश्वगुरु कैसे बनेंगे? कृष्ण बनिए, भीष्म नहीं। इतिहास तटस्थों को याद नहीं रखता। @narendramodi
बिहार में प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है। सभी राज्यों में सबसे नीचे 28वें नंबर पर। नंबर एक छोड़िए, नीतीश जी को विनम्र चुनौती है कि शासन के बचे 45 महीनों में वे इसे 27 वें नंबर पर ला दें, अपने संपूर्ण जीवन का अनुभव व जोर लगाकर भी। या स्वीकार लें कि हमसे नहीं होगा। @NitishKumar