नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रतिनिधि सभा के माननीय सदस्य प्रदीप गिरि जी का निधन दुःखद। वे नेपाली राजनीति के दार्शनिक और समाजवादी विचारक थे। उन्होंने राजनीतिक सीमाओं के परे सभी विचारधारा के राजनीतिक दलों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।