सिस्टम से हार के माता पिता नें अदालत से
इच्छा मृत्यु की मांग कर डाली
31 वर्षीय हरीश राणा छत से गिरने के बाद
पिछले 12 साल से कोमा में है न चल सकते
न बोल सकते बिस्तर पर लेटे रहते हैं
मां ने इलाज और देखभाल में अपनी पूरी
जिंदगी झोंक दी
बेहद गरीबी और तकलीफ के कारण मां
ने अदालत से बेटे की इच्छा मृत्यु की
मांग कर डाली
मां का कहना है कि बेटा दर्द में तड़प रहा है
और इलाज की कोई उम्मीद नहीं बची