"मध्य प्रदेश की BJP सरकार बीते कई साल से युवाओं के साथ धोखा कर रही है और जानबूझकर उन्हें गुमराह कर रही है।"
राजगढ़ जिले की सपना गुर्जर जी ने 'छात्रों की गूंज' में नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी को BJP की करतूत बताई।
सुनिए 👇
"मध्य प्रदेश की BJP सरकार बीते कई साल से युवाओं के साथ धोखा कर रही है और जानबूझकर उन्हें गुमराह कर रही है।"
राजगढ़ जिले की सपना गुर्जर जी ने 'छात्रों की गूंज' में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi को BJP की करतूत बताई।
सुनिए 👇
दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी साथियों को दिल से धन्यवाद। 🙏
DUSU चुनाव का परिणाम मेरे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन इस पूरे सफर में आप सभी ने जो प्यार, विश्वास और साथ दिया, उसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।
मैंने पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ छात्रों के मुद्दों को उठाने और अपनी बात आप तक पहुँचाने की कोशिश की। मुझे गर्व है कि इस सफर में हजारों साथियों ने मुझ पर भरोसा जताया।
जिन्होंने मेरे पक्ष में मतदान किया, जिन्होंने मेरे लिए मेहनत की, दिन-रात मेरे साथ खड़े रहे —आप सभी का हृदय से आभार।
यह अंत नहीं है। चुनाव का परिणाम एक पड़ाव है, लेकिन छात्रों के बीच रहना और उनकी समस्याओं को समझना किसी चुनाव तक सीमित नहीं है।
आपका विश्वास मेरे लिए किसी पद से कहीं बड़ा है।
संघर्ष जारी रहेगा। 🙏❤️
- गोपाल चौधरी
मोदी सरकार ने चुपचाप UPI पर फ़ीस लगाने का रास्ता खोल दिया है।
अब ₹2,000 से ऊपर के merchant UPI लेन-देन पर MDR लगाया जा सकता है। इन ट्रांजैक्शंस की संख्या भले ही सिर्फ़ 5% हो, लेकिन UPI के कुल transaction value का करीब 65% इन्हीं में है।
सरकार कहती है कि ग्राहक से कोई फ़ीस नहीं ली जाएगी। लेकिन दुकानदार पर लगने वाली फ़ीस आखिर आएगी कहां से? कीमतों में जुड़कर ग्राहक की जेब से।
अमेरिकी payment कंपनियां लंबे समय से भारत की zero-MDR नीति का विरोध करती रही हैं। अब मोदी सरकार ने ठीक उसी दिशा में नीति बदलने का रास्ता खोल दिया है।
US Trade Deal की तरह ही, Compromised PM मोदी एक बार फिर अमेरिकी दबाव के सामने surrender कर रहे हैं।
Order ID: # 1332866 57454990030001
Return Id: 100176296600
Date/time of pickup- 15 june 2025 / 06:10pm
Delivery agent name and phone number - Chaina ram /9649819347 @myntra@MyntraSupport Please help me ,, mera order pickup ho gya hai pr app pr aapke dwara verify nhi kiya gya
एक महीने में चौथी बार पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी यह साबित करती है कि भाजपा सरकार को आम आदमी की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।
हर बार ईंधन के दाम बढ़ने के साथ महंगाई की आग और तेज़ हो जाती है।
किसान की खेती महंगी होती है, ट्रांसपोर्ट महंगा होता है, रोज़मर्रा का सामान महंगा होता है और सबसे बड़ा बोझ उस आम नागरिक पर पड़ता है जो पहले से ही आर्थिक दबाव में जी रहा है।
सरकार जनता को राहत देने के बजाय लगातार उसकी जेब पर बोझ डालने का काम कर रही है।
चुनावों में बड़े-बड़े वादे करने वाली भाजपा आज महंगाई पर पूरी तरह मौन है।
देश की जनता पूछ रही है
क्या पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाना ही सरकार का सबसे आसान समाधान रह गया है?
यह सिर्फ कीमतों में बढ़ोतरी नहीं, बल्कि आम आदमी की मेहनत की कमाई पर लगातार चोट है।
@PMOIndia
आज संसदीय क्षेत्र के सवाऊ पदमसिंह(बायतु) में आयोजित होली स्नेहमिलन समारोह में सम्मिलित होकर बुजुर्गजनों,युवा साथियों एवं बच्चों के साथ होली की खुशियाँ साझा की।
ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध पारंपरिक संस्कृति, आपसी भाईचारे,मेलजोल को मजबूत करने का कार्य करते है।
बाड़मेर जिला मुख्यालय पर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने खंडित कर कर अपनी तुच्छ मानसिकता का जो प्रयास किया है वो अत्यंत निंदनीय है,प्रशासन त्वरित इस प्रकरण की जाँच कर जो भी इस कृत्य के दोषी है उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करे ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
यह घटना हमारे लिए चिंता और चिंतन का विषय है कि आज हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है।
@BarmerDm@RajPoliceHelp
पिछले 17 दिनों से सेंट्रल जेल में बंद एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश चौधरी और राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष किशोर चौधरी को आज राजस्थान हाई कोर्ट से ज़मानत मिली है।
यह सिर्फ़ ज़मानत नहीं, यह लोकतंत्र की जीत और तानाशाही प्रवृत्तियों पर सत्य की विजय है। राजस्थान हाई कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भले ही भाजपा सरकार आरएसएस के दबाव में आकर युवाओं पर कितना भी अत्याचार कर ले, लेकिन न्यायपालिका स्वतंत्र है और उस पर किसी पार्टी या संगठन का दबाव नहीं चल सकता।
विनोद जाखड़ और उनके साथियों ने इस पूरी लड़ाई में अद्भुत साहस, हिम्मत और लोकतांत्रिक विश्वास का परिचय दिया। उन्होंने सरकार के दबाव और धमकियों के बावजूद डटकर संघर्ष किया और यह साबित किया कि सत्य को कैद नहीं किया जा सकता, न्याय को दबाया नहीं जा सकता।
सत्यमेव जयते 🇮🇳
@VinodJakharIN@nsui@NSUIRajasthan
आज यह वीडियो साझा करते समय मन अत्यंत भावुक हो उठा है। यह उस क्षण का है जब मेरे विजय उपरांत आदरणीय कर्नल सोनाराम चौधरी जी ने स्वयं मुझे फोन कर कहा था— “तुमने यह चुनाव नहीं जीता, यह चुनाव मैंने जीता है। यह मेरी व्यक्तिगत जीत है।”
उनकी यह बात उनके स्नेह, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक थी। कर्नल साहब ने सदैव मुझे पुत्र समान माना और हमेशा सार्वजनिक मंचों से कहा कि मैं उनके बेटे श्री रमन चौधरी जैसा हूँ। उनके शब्द, उनके आशीर्वाद और उनका मार्गदर्शन मेरे लिए हमेशा संबल बने रहे।
उनका व्यक्तित्व ईमानदारी, गरिमा और नैतिक मूल्यों की अद्वितीय मिसाल था। बाड़मेर-जैसलमेर से चार बार सांसद और बायतु से विधायक रहते हुए उन्होंने सदैव जनता के सरोकारों को सर्वोपरि रखा और थार की मिट्टी का कर्ज चुकाने में अपना सम्पूर्ण जीवन लगा दिया।
आज उनका हम सबके बीच न होना अपूरणीय क्षति है। वे मेरे लिए केवल मार्गदर्शक ही नहीं बल्कि पिता तुल्य रहे हैं। उनकी कमी सदैव खलेगी, किंतु उनके विचार और उनके आदर्श हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
🙏💐
#कर्नल_सोनाराम
मेरे लिए यह अत्यंत दुखद है कि बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद एवं बायतु के पूर्व विधायक, मेरे राजनीति में आने से बहुत पहले से लेकर आज तक स्नेह और मार्गदर्शन देने वाले आदरणीय श्री कर्नल सोनाराम चौधरी जी के निधन का समाचार पूरे थारवासियों के लिए अत्यंत दुखद है।
कर्नल साहब ने सदैव मुझे अपने बेटे जैसा स्नेह दिया। उनका व्यक्तित्व संघर्ष, जज़्बा और जनसेवा की अमिट मिसाल रहा है। किसान परिवारों, बच्चों और युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए वे जीवनभर समर्पित रहे। विभिन्न जिम्मेदारियों पर रहते हुए उन्होंने सदैव जनता की चिंता को प्राथमिकता दी और हर चुनौती का साहसपूर्वक सामना कर नई ऊँचाइयों को छुआ।
उनकी कमी हमेशा खलेगी, पर उनका आदर्श और जीवन मूल्य हम सबको आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।