कामर्शियल सिलेंडर के दाम आज फिर लगभग 75 रु बढ़े हैं। इससे उन लोगों, ख़ासतौर से उन युवाओं पर महंगाई की मार और भी पड़ेगी जो काम-रोज़गार के सिलसिले में बाहर खाने-पीने पर मजबूर हैं।
उप्र के युवा ‘भाजपाई-मंहगाई’ का जवाब 2022 में भाजपा की गेंद को यूपी के स्टेडियम से बाहर करके देंगे।
"जब समाजवादी सरकार बनी तो सड़के भी बनी और भी इंतजाम हो गए और यहां पर बिजली का सौर ऊर्जा का प्लांट भी लगा दिया।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, फकीरे पुरवा, कन्नौज
https://t.co/sk7ztgkHT2
समाजवाद के सिद्धांत को व्यवहार में लानेवाले और सामाजिक न्याय व आरक्षण को सच में शोषितों, वंचितों, पीड़ितों, गरीबों व महिलाओं के लिए ढाल बनानेवाले भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके जीवन संघर्ष की यात्रा के बारे में हर किसी को जानना चाहिए और पीडीए के आंदोलन के लिए प्रकाश स्तंभ की तरह मानकर लगातार आगे बढ़ना चाहिए।
जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत घोषित भारत रत्न दरअसल ‘सामाजिक न्याय’ के आंदोलन की जीत है, जो दर्शाती है कि सामाजिक न्याय व आरक्षण के परंपरागत विरोधियों को भी मन मारकर अब पीडीए के 90% लोगों की एकजुटता के आगे झुकना पड़ रहा है।
PDA की एकता फलीभूत हो रही है।
#PDA_हराएगा_NDA
आज बलिया में दिवंगत सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव जी एवं जिला सचिव स्व. श्री राजेंद्र पाण्डेय जी को अर्पित की श्रद्धांजलि एवं परिजनों मुलाकात कर व्यक्त की संवेदना।
ईवीएम को लेकर जनता के मन में शंका होने से देश का लोकतंत्र कमज़ोर हो रहा है। बैलेट पेपर से चुनाव लोकतंत्र में विश्वास की पुनर्स्थापना के लिए ज़रूरी है। तकनीकी के माध्यम से घपलों-घोटालों की ख़बर आम बात हो गयी है, तो फिर ईवीएम शक़ के घेरे से बाहर कैसे हो सकता है।
देश में ईवीएम को लेकर एक जनमत कराने की आवश्यकता है। लोकतंत्र में जनता को सिर्फ़ सरकार चुनने का ही अधिकार नहीं होता, चुनने के तरीक़े और चुनने के माध्यम को चुनने का भी अधिकार होता है। इसी के आधार पर दुनिया के विकसित देशों ने ईवीएम के स्थान पर फिर से बैलेट पेपर यानी मतपत्र से चुनाव कराना शुरू कर दिया है।
बैलेट पेपर निर्वाचन की सत्यता का पुख़्ता सबूत होता है।
जो बसते हैं दिल में लोगों के
वो जाकर भी कहीं न जाते हैं
आपके सिद्धांतों और प्रयासों को नमन करते हुए उन्हें और भी साकार और सार्थक करने की वचनबद्धता के साथ श्रद्धांजलि!
मार्कण्डेय तालाब, करहल में डूबे बच्चों के परिजनों को समाजवादी पार्टी की तरफ से एक-एक लाख की सहायता राशि की घोषणा के साथ ही, भविष्य में ऐसी दुखद दुर्घटनाएं न हों, इसकी सरकार से अपील करते हैं। अगर चेतावनी का सही सूचनापट्ट लगा होता तो ऐसा हादसा टाला जा सकता था।
राजा महमूदाबाद जनाब मोहम्मद अमीर मोहम्मद खान साहब का इंतकाल, अत्यंत दुखद!
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें।
दुःख की इस घड़ी में समस्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।
विनम्र श्रद्धांजलि!